सहारनपुर के रि माउंट डिपो में तेंदुए ने हमले से दहशत फैल गई। कर्मी काम कर रहे थे। तभी अचानक से तेंदुआ आ गया। उसने एक कर्मी के सामने दहाड़ा। फिर अटैक किया। कर्मी घबराकर भागने लगा। इस पर तेंदुए ने पंजा मार दिया। शोर सुनकर लोग दौड़कर आए। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। पूरी घटना का वहां के एक कर्मी ने वीडियो बना लिया। जिसमें तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग कर्मी को लेकर अस्पताल पहुंचे। ये मामला देहरादून रोड का है। घटना के बाद डिपो और आसपास के इलाके में डर का माहौल है। डिपो के अधिकारियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था। डिपो में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने तेंदुए को देखे जाने की पुष्टि की है। बताया गया कि जब कुछ कर्मचारी खेतों में काम कर रहे थे, तभी तेंदुआ अचानक नजर आया और मोहसिन नामक कर्मचारी पर हमला कर दिया। अन्य कर्मचारी तेंदुए को देखकर वहां से भाग निकले और अधिकारियों को सूचना दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। सामाजिक वानिकी के डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि तेंदुए के पंजों के निशान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी उपस्थिति तय मानी जा रही है। विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी की है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। डिपो में काम कर रहे कर्मचारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। वन विभाग लगातार तेंदुए की निगरानी कर रहा है और जल्द से जल्द उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। सहारनपुर के रि माउंट डिपो में तेंदुए ने हमले से दहशत फैल गई। कर्मी काम कर रहे थे। तभी अचानक से तेंदुआ आ गया। उसने एक कर्मी के सामने दहाड़ा। फिर अटैक किया। कर्मी घबराकर भागने लगा। इस पर तेंदुए ने पंजा मार दिया। शोर सुनकर लोग दौड़कर आए। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। पूरी घटना का वहां के एक कर्मी ने वीडियो बना लिया। जिसमें तेंदुआ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग कर्मी को लेकर अस्पताल पहुंचे। ये मामला देहरादून रोड का है। घटना के बाद डिपो और आसपास के इलाके में डर का माहौल है। डिपो के अधिकारियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था। डिपो में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने तेंदुए को देखे जाने की पुष्टि की है। बताया गया कि जब कुछ कर्मचारी खेतों में काम कर रहे थे, तभी तेंदुआ अचानक नजर आया और मोहसिन नामक कर्मचारी पर हमला कर दिया। अन्य कर्मचारी तेंदुए को देखकर वहां से भाग निकले और अधिकारियों को सूचना दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि की है। सामाजिक वानिकी के डीएफओ शुभम सिंह ने बताया कि तेंदुए के पंजों के निशान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी उपस्थिति तय मानी जा रही है। विभाग ने इलाके में पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने की तैयारी की है। साथ ही क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। डिपो में काम कर रहे कर्मचारियों को भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। वन विभाग लगातार तेंदुए की निगरानी कर रहा है और जल्द से जल्द उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सहारनपुर में रि-माउंट डिपो के कर्मी पर तेंदुए का हमला…VIDEO:गेहूं काट रहे मजदूर भागे, शोर सुनकर घर में छिपे; वन विभाग का रेस्क्यू जारी
