सांसद किरण चौधरी बुखार से पीड़ित:गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती; देर रात सोशल मीडिया पर एक्टिव, भारत की जीत पर दी बधाई

सांसद किरण चौधरी बुखार से पीड़ित:गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती; देर रात सोशल मीडिया पर एक्टिव, भारत की जीत पर दी बधाई

हरियाणा से भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी (69) की तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। लेकिन सीने में संक्रमण होने के कारण उनको अस्पताल से छुट्‌टी नहीं मिल पाई। रविवार रात किरण चौधरी सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखीं। रविवार रात करीब 9:54 बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की बधाई देते हुए एक पोस्ट किया। इसमें लिखा था, “न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की शानदार जीत पर सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।” 3 दिन से था बुखार
बता दें कि रविवार को तेज बुखार के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण बताया जा रहा है। किरण चौधरी के करीबी दोस्त वासु शर्मा ने बताया कि उन्हें पिछले 3 दिन से तेज बुखार था। रविवार को किरण चौधरी को भिवानी के बापोड़ा गांव में आयोजित सावित्री देवी पार्क के उद्घाटन और महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होना था, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। इस कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे। स्वास्थ्य में सुधार, कई जांचें अभी बाकी
किरण चौधरी मेदांता अस्पताल की 15वीं मंजिल पर कमरा नंबर 4401 में भर्ती हैं। उनका इलाज वरिष्ठ फिजीशियन रणदीप गुलेरिया की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें शाम 4:30 बजे भर्ती कराया गया। उनकी जांचें हो चुकी हैं। अभी उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ BJP में आईं
2024 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने 18 जून को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 19 जून को दिल्ली में दोनों ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी जॉइन की। किरण चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से बेटी श्रुति चौधरी की टिकट कटने पर नाराज थीं। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी में बेइज्जत किया गया। उसके खिलाफ साजिशें रची गईं। हरियाणा के जनक चौ.बंसीलाल जी के संस्कारों व विचारधारा को हरियाणा में प्रसारित करना और क्षेत्र एवं प्रदेश का ईमानदारी से विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी। किरण को 2 महीने बाद ही मिला राज्यसभा का टिकट लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्‌डा के रोहतक से सांसद बनने के बाद राज्यसभा सीट खाली हो गई थी। BJP ने कांग्रेस छोड़ने के 2 महीने बाद 20 अगस्त को किरण चौधरी को राज्यसभा का टिकट दे दिया। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद किरण का नामांकन दाखिल कराने के लिए पहुंचे। चूंकि, कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया था, इस कारण किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं। श्रुति को तोशाम से BJP टिकट मिला, कैबिनेट मंत्री बनीं अक्टूबर 2024 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए। भाजपा ने तोशाम विधानसभा सीट से किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को उम्मीदवार बनाया। श्रुति ने इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को हरा दिया। इसके बाद श्रुति को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उनके पास महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्रालय है। हरियाणा से भाजपा की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी (69) की तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार को उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई। लेकिन सीने में संक्रमण होने के कारण उनको अस्पताल से छुट्‌टी नहीं मिल पाई। रविवार रात किरण चौधरी सोशल मीडिया पर सक्रिय दिखीं। रविवार रात करीब 9:54 बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में जीत की बधाई देते हुए एक पोस्ट किया। इसमें लिखा था, “न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारत की शानदार जीत पर सभी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई और आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।” 3 दिन से था बुखार
बता दें कि रविवार को तेज बुखार के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण बताया जा रहा है। किरण चौधरी के करीबी दोस्त वासु शर्मा ने बताया कि उन्हें पिछले 3 दिन से तेज बुखार था। रविवार को किरण चौधरी को भिवानी के बापोड़ा गांव में आयोजित सावित्री देवी पार्क के उद्घाटन और महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होना था, लेकिन वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं। इस कार्यक्रम में मिजोरम के राज्यपाल और पूर्व जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर आए थे। स्वास्थ्य में सुधार, कई जांचें अभी बाकी
किरण चौधरी मेदांता अस्पताल की 15वीं मंजिल पर कमरा नंबर 4401 में भर्ती हैं। उनका इलाज वरिष्ठ फिजीशियन रणदीप गुलेरिया की देखरेख में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें शाम 4:30 बजे भर्ती कराया गया। उनकी जांचें हो चुकी हैं। अभी उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस छोड़ BJP में आईं
2024 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने 18 जून को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 19 जून को दिल्ली में दोनों ने भाजपा मुख्यालय पहुंचकर पार्टी जॉइन की। किरण चौधरी भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से बेटी श्रुति चौधरी की टिकट कटने पर नाराज थीं। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा था कि उन्हें पार्टी में बेइज्जत किया गया। उसके खिलाफ साजिशें रची गईं। हरियाणा के जनक चौ.बंसीलाल जी के संस्कारों व विचारधारा को हरियाणा में प्रसारित करना और क्षेत्र एवं प्रदेश का ईमानदारी से विकास करना मेरी हमेशा प्राथमिकता रहेगी। किरण को 2 महीने बाद ही मिला राज्यसभा का टिकट लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र हुड्‌डा के रोहतक से सांसद बनने के बाद राज्यसभा सीट खाली हो गई थी। BJP ने कांग्रेस छोड़ने के 2 महीने बाद 20 अगस्त को किरण चौधरी को राज्यसभा का टिकट दे दिया। 21 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद किरण का नामांकन दाखिल कराने के लिए पहुंचे। चूंकि, कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों की ओर से कोई भी उम्मीदवार खड़ा नहीं किया गया था, इस कारण किरण चौधरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं। श्रुति को तोशाम से BJP टिकट मिला, कैबिनेट मंत्री बनीं अक्टूबर 2024 में हरियाणा में विधानसभा चुनाव हुए। भाजपा ने तोशाम विधानसभा सीट से किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को उम्मीदवार बनाया। श्रुति ने इस सीट पर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे चचेरे भाई अनिरुद्ध चौधरी को हरा दिया। इसके बाद श्रुति को हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। उनके पास महिला एवं बाल विकास और सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्रालय है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर