सांसद किरण चौधरी बोलीं-हरियाणा का पानी रोकना राजनीति से प्रेरित:भगवंत मान हामी भरकर मुकरे; पहलगाम हमले पर कहा-पाक नागरिकों को भारत में नहीं रहना चाहिए

सांसद किरण चौधरी बोलीं-हरियाणा का पानी रोकना राजनीति से प्रेरित:भगवंत मान हामी भरकर मुकरे; पहलगाम हमले पर कहा-पाक नागरिकों को भारत में नहीं रहना चाहिए

राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा का पानी रोकने के कदम को राजनीति से प्रेरित कदम बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और बीबीएमबी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। हरियाणा के हिस्से का 8500 क्यूसेक पानी रोका जा रहा है। हरियाणा सरकार इस मामले में गंभीर है। उन्होंने यह बात भिवानी में विश्व टीबी उन्मूलन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस अवसर पर किरण चौधरी ने विश्व टीबी उन्मूलन अभियान के तहत भिवानी जिले की 116 पंचायतों को टीबी मुक्त पाए जाने पर सम्मानित भी किया। 2047 तक देश बनेगा विकसित राष्ट्र
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने विश्व टीबी उन्मूलन दिवस के मौके पर कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, इसी दिशा में देश के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होना जरूरी है। इसके तहत आज टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य करने वाले 116 ग्राम पंचायतों तथा 23 एनजीओ को परुस्कृत किया है। जिन्होंने गांवों को टीबी मुक्त बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वर्ष 2022 से की थी। 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। पंजाब सरकार पानी को लेकर कर रही राजनीति
किरण चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार हरियाणा के पानी को लेकर राजनीति कर रही है। इंटर स्टेट वाटर सेविंग के तहत इस पानी पर सबका हक है। हरियाणा की सिंचाई मंत्री व मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपनी आपत्ति भी पंजाब के सामने दर्ज करवाई है। पंजाब के मुख्यमंत्री पानी देने की हामी भरकर अब पानी देने की बात नकार रहे है। पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तानी लोगों को भारत में नहीं रहना चाहिए
पहलगाम हमले पर किरण चौधरी ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। इस जघन्य अपराध के खिलाफ भारत सरकार कड़ाई से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों पर इस मामले में कार्य किया जा रहा है। वहीं उन्होंने भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों का वीजा रद्द किए जाने पर कहा कि सभी पाकिस्तानियों को भारत से बाहर भेजा जाएगा। पहलगाम घटना के बाद पाक के लोगों को भारत में नहीं रहना चाहिए। राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा हरियाणा का पानी रोकने के कदम को राजनीति से प्रेरित कदम बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी केंद्रीय जल संसाधन मंत्री और बीबीएमबी की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं। हरियाणा के हिस्से का 8500 क्यूसेक पानी रोका जा रहा है। हरियाणा सरकार इस मामले में गंभीर है। उन्होंने यह बात भिवानी में विश्व टीबी उन्मूलन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। इस अवसर पर किरण चौधरी ने विश्व टीबी उन्मूलन अभियान के तहत भिवानी जिले की 116 पंचायतों को टीबी मुक्त पाए जाने पर सम्मानित भी किया। 2047 तक देश बनेगा विकसित राष्ट्र
राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने विश्व टीबी उन्मूलन दिवस के मौके पर कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा, इसी दिशा में देश के लोगों का स्वास्थ्य बेहतर होना जरूरी है। इसके तहत आज टीबी उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य करने वाले 116 ग्राम पंचायतों तथा 23 एनजीओ को परुस्कृत किया है। जिन्होंने गांवों को टीबी मुक्त बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान की शुरुआत देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने वर्ष 2022 से की थी। 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। पंजाब सरकार पानी को लेकर कर रही राजनीति
किरण चौधरी ने कहा कि पंजाब सरकार हरियाणा के पानी को लेकर राजनीति कर रही है। इंटर स्टेट वाटर सेविंग के तहत इस पानी पर सबका हक है। हरियाणा की सिंचाई मंत्री व मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपनी आपत्ति भी पंजाब के सामने दर्ज करवाई है। पंजाब के मुख्यमंत्री पानी देने की हामी भरकर अब पानी देने की बात नकार रहे है। पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तानी लोगों को भारत में नहीं रहना चाहिए
पहलगाम हमले पर किरण चौधरी ने कहा कि यह एक राष्ट्रीय मुद्दा है। इस जघन्य अपराध के खिलाफ भारत सरकार कड़ाई से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों पर इस मामले में कार्य किया जा रहा है। वहीं उन्होंने भारत में रह रहे पाकिस्तानी लोगों का वीजा रद्द किए जाने पर कहा कि सभी पाकिस्तानियों को भारत से बाहर भेजा जाएगा। पहलगाम घटना के बाद पाक के लोगों को भारत में नहीं रहना चाहिए।   हरियाणा | दैनिक भास्कर