कपूरथला में ज्वेलर ने किया सुसाइड:इलाज के दौरान मौत, बेटे पर हमले के केस से परेशान था

कपूरथला में ज्वेलर ने किया सुसाइड:इलाज के दौरान मौत, बेटे पर हमले के केस से परेशान था

कपूरथला में एक ज्वेलर ने सुसाइड कर लिया। घटना मोहल्ला शेरगढ़ की है। मृतक की पहचान दीपक कुमार (43) के रूप में हुई है। वह बानिया बाजार में गोल्ड ज्वैलर्स का काम करता था। दीपक ने मंगलवार की देर शाम अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई पंकज वर्मा ने बताया कि शहर में कुछ दिन पहले एक नवयुवक पर हुए हमले के मामले में उनके भतीजे का नाम सामने आया था। इसी कारण दीपक काफी परेशान चल रहा था। डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ विक्रमजीत सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में घरेलू परेशानी के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कपूरथला में एक ज्वेलर ने सुसाइड कर लिया। घटना मोहल्ला शेरगढ़ की है। मृतक की पहचान दीपक कुमार (43) के रूप में हुई है। वह बानिया बाजार में गोल्ड ज्वैलर्स का काम करता था। दीपक ने मंगलवार की देर शाम अपने घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई पंकज वर्मा ने बताया कि शहर में कुछ दिन पहले एक नवयुवक पर हुए हमले के मामले में उनके भतीजे का नाम सामने आया था। इसी कारण दीपक काफी परेशान चल रहा था। डीएसपी सब डिवीजन दीपकरण सिंह ने घटना की पुष्टि की है। सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एसएचओ विक्रमजीत सिंह के अनुसार, प्राथमिक जांच में घरेलू परेशानी के कारण आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।   पंजाब | दैनिक भास्कर