जालंधर | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। इस स्कॉलरशिप के योग्य स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 और सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023 (नवीनीकरण) के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब रजिस्ट्रेशन फॅार्म 8 फरवरी 2025 तक जमा किए जा सकेंगे। सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप आवेदन का सत्यापन 15 फरवरी तक किया जा सकेगा। पहले इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी रखी गई थी। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बैंक का नाम, खाता संख्या, आरटीजीएस और एनईएफटी जानकारी, आईएफएससी कोड और बैंक का पता सहित अपना पूरा बैंक विवरण देना होगा। इसके अलावा, सभी आवेदकों के लिए अपने सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति आवेदन पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य रहेगा। सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को दसवीं कक्षा में की परीक्षा में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करना होंगे। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। सिंगल चाइल्ड गर्ल जो सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ रही हैं और पहले पांच विषयों में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं, वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। वहीं इसके अलावा जिनकी ट्यूशन फीस 1,500 रुपए प्रति माह से अधिक नहीं है वे अप्लाई कर सकते हैं। जालंधर | सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। इस स्कॉलरशिप के योग्य स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2024 और सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2023 (नवीनीकरण) के लिए आवेदन कर सकते हैं। अब रजिस्ट्रेशन फॅार्म 8 फरवरी 2025 तक जमा किए जा सकेंगे। सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप आवेदन का सत्यापन 15 फरवरी तक किया जा सकेगा। पहले इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 जनवरी रखी गई थी। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बैंक का नाम, खाता संख्या, आरटीजीएस और एनईएफटी जानकारी, आईएफएससी कोड और बैंक का पता सहित अपना पूरा बैंक विवरण देना होगा। इसके अलावा, सभी आवेदकों के लिए अपने सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड छात्रवृत्ति आवेदन पर हस्ताक्षर करना अनिवार्य रहेगा। सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाली छात्राओं को दसवीं कक्षा में की परीक्षा में 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करना होंगे। स्कॉलरशिप के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। सिंगल चाइल्ड गर्ल जो सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में पढ़ रही हैं और पहले पांच विषयों में 60 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकी हैं, वे इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। वहीं इसके अलावा जिनकी ट्यूशन फीस 1,500 रुपए प्रति माह से अधिक नहीं है वे अप्लाई कर सकते हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

कपूरथला में 4 बदमाश गिरफ्तार:आढ़ती को मारने की डेढ़ लाख में ली सुपारी, घर जाते समय की थी फायरिंग
कपूरथला में 4 बदमाश गिरफ्तार:आढ़ती को मारने की डेढ़ लाख में ली सुपारी, घर जाते समय की थी फायरिंग कपूरथला में पुलिस ने आढ़ती पर फायरिंग के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उनके एक साथी को दसूहा पुलिस ने कुछ दिन पहले पिस्तौल के साथ काबू किया था। आरोपियों की पहचान शरणदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, प्रभजोत सिंह और मनप्रीत सिंह। चारों आरोपी संगोजला गांव के निवासी है। एसपी (डी) सरबजीत राय ने बताया कि डेढ़ माह पहले आढ़ती को मारने के लिए आरोपियों ने डेढ़ लाख की सुपारी ली थी। 74 हजार रुपए इनके खाते में भेज भी दिए गये थे। पुलिस ने दालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड पर लिया है। अमेरिका में रहने वाले युवक ने दी सुपारी पूछताछ में आरोपी शरणदीप ने बताया कि उसकी बुआ के लड़के अमृतपाल सिंह ने उसकी बात अमेरिका निवासी मनरूप सिंह के साथ वॉट्सऐप पर करवाई थी। जिसने उनको कहा कि लखविंदर सिंह मल्ली आढ़ती की हत्या करनी है। इसके बदले में डेढ़ लाख रुपए और हथियार देगा। जो मनरूप सिंह ने कुछ दिन बाद 74 हजार रूपए अमृतपाल सिंह के हाथ दे दिए। जो सभी ने आपस में बांट लिए। घर जाते समय आढ़ती पर फायरिंग अमृतपाल ने कहा कि तलवंडी कुक गुरुद्वारा तथा श्मशान घाट के नजदीक एक बोरे में लपेटा हुआ पिस्टल भी पड़ा है। वहां से उसको उठा लो। शरणदीप सिंह ने वहां पहुंचकर पिस्टल अपने कब्जे में ले लिया। 29 जून की रात लगभग 8 बजे चारों आरोपियों ने बाइक पर सवार होकर दुकान से घर आते समय आढ़ती लखविंदर सिंह मल्ली पर फायरिंग की। लखविंदर सिंह के शोर मचाने पर चारों वह से भाग गए। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया था। जिसके बाद उसे जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आढ़ती के बेटे जसपिंदरजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था।

राजनीति से दूर हुए सनी देओल कल करेंगे बड़ा ऐलान:सोशल मीडिया पर दिए संकेत, बॉर्डर 2 जैसे प्रोजेक्ट की कर सकते हैं घोषणा
राजनीति से दूर हुए सनी देओल कल करेंगे बड़ा ऐलान:सोशल मीडिया पर दिए संकेत, बॉर्डर 2 जैसे प्रोजेक्ट की कर सकते हैं घोषणा अभिनेता और गुरदासपुर के पूर्व सांसद सनी देओल 13 जून को कुछ बड़ी घोषणा कर सकते है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर दी है। हालांकि, यह खुलासा कल ही पता चलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह गदर 3 या बॉर्डर 2 की भी घोषणा कर सकते हैं। क्योंकि बॉर्डर 13 जून 1997 को रिलीज हुई थी। ऐसे में सबकी निगाहे उन पर टिकी हैं। पंजाब से गहरा रिश्ता सन्नी देओल का पंजाब से गहरा रिश्ता है। उनके पिता धर्मेद्र पंजाब से है। वहीं, वह खुद गुरदासपुर के साल 2019 से लेकर 2024 तक सांसद रह चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में पूर्व सीनियर कांग्रेस नेता व मौजूद भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को करीब 83 हजार मतों से हराया था।

लहंगा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने बारात लौटाई,VIDEO:मां बोली-बदबू आ रही, गुस्साए दूल्हे ने बैग में ठूंसा; अमृतसर से पानीपत आई थी बारात
लहंगा पसंद नहीं आया तो दुल्हन ने बारात लौटाई,VIDEO:मां बोली-बदबू आ रही, गुस्साए दूल्हे ने बैग में ठूंसा; अमृतसर से पानीपत आई थी बारात हरियाणा के पानीपत में दुल्हन को ससुरालवालों की तरफ से आया लहंगा पसंद नहीं आया तो उसने बारात लौटा दी। दुल्हन पक्ष के लोग सोने की जगह आर्टिफिशियल ज्वेलरी लाने और जयमाला न लाने पर भी भड़क गए। जिसके बाद मैरिज पैलेस में दोनों पक्षों में जमकर धक्कामुक्की हुई। एक तरफ दुल्हन की मां ने लहंगा पुराना बताते हुए कहा कि इससे बदबू आ रही है तो दूसरी तरफ गुस्से में आकर दूल्हा खुद ही लहंगा बैग में पैक करता हुआ नजर आया। विवाद बढ़ा तो पुलिस की डायल-112 की टीम को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझाया। लहंगे और ज्वेलरी को लेकर लड़की पक्ष ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया था। जिसके बाद बारात अमृतसर लौट गई। दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दी। घटना 23 फरवरी को भाटिया कॉलोनी स्थित एक मैरिज हॉल की है। 24 फरवरी को हंगामे के वीडियो वायरल होने के बाद घटना सामने आई। लड़की की मां बोली- जयमाला भी नहीं लाए
लड़की की मां ने बताया कि “मैं मजदूरी करती हूं। 25 अक्टूबर 2024 को पंजाब के अमृतसर में हमने अपनी छोटी बेटी का रिश्ता तय किया था। दूसरी जगह बड़ी बेटी का रिश्ता किया। बड़ी बेटी के ससुरालवालों ने 2 साल बाद शादी करने की बात कही। मैंने छोटी बेटी की शादी भी बड़ी बेटी की शादी के साथ करने की सोची, लेकिन रिश्ता होते ही लड़के वाले शादी के लिए दबाव बनाने लगे। हमने 23 फरवरी को शादी तय कर दी। अमृतसर से बारात आई। लड़के वाले दुल्हन के लिए पुराना लहंगा और आर्टिफिशियल जेवरात लाए। जयमाला तक नहीं लाए।” महिला का आरोप- तलवार निकालकर मारपीट करने लगे
महिला ने आगे बताया कि लड़का पक्ष ने उनसे कहा कि हमारे यहां जयमाला की परंपरा नहीं है। वे हाथापाई कर तलवार निकालकर मारपीट पर उतारू हो गए। लहंगा मंगवाने के नाम पर हमसे दिल्ली के चांदनी चौक में 13 हजार रुपए एडवांस दिलवाए और बाद में मना कर दिया। इसी तरह होटल में कमरे बुक कराकर मना कर दिया। हमारे ऊपर एक लाख रुपए मांगने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत भी दी। हमने कोई पैसा नहीं मांगा था। जब शादी से पहले उन लोगों का ये हाल है तो बाद में बेटी कैसे ठीक रह पाती। महिला बोली- ये भी कोई लहंगा है, इससे बदबू आ रही
बारात में जो सबसे बड़ा विवाद हुआ वो लहंगे पर हुआ। लड़की की एक रिश्तेदार और मां ने दूल्हा पक्ष द्वारा लाया गया लहंगा दिखाते हुए कहा, देखो ये भी कोई लहंगा है, ये पुराना है, इसमें से बदबू आ रही है। हमने लड़की को भी इसे दिखाया। ये यूज हुआ लहंगा है। लैस निकली हुई है। 20 रुपए वाली डोरी है। हमने अपनी लड़की बेची नहीं है। ये लोग एक अंगूठी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी से लड़की ले जाना चाहते हैं। अभी ये लोग ऐसा कर रहे हैं तो बाद में हमारी लड़की के साथ क्या करेंगे। लड़के का भाई बोला- लहंगा कभी 20 तो कभी 30 हजार का बताया
वहीं, लड़के के भाई ने कहा कि “हमने शादी के लिए करीब 2 साल का समय मांगा था, लेकिन लड़की वाले बार-बार दबाव बनाते रहे। हमसे उन्होंने 10 हजार रुपए हॉल बुक कराने के नाम के लिए। लहंगा कभी 20 हजार तो कभी 30 हजार रुपए का बताया। हमने अभी नया घर बनाया था। किसी तरह ब्याज पर पैसे लेकर हमसे जो बना, वह हम लेकर आए थे। पहले लड़की की नानी ने कहा कि 5 सोने के जेवर बनवाकर लाओ। दिल्ली के चांदनी चौक से लहंगा मंगवाओ। फिर जो लहंगा हम लेकर आए, उसे पुराना बताकर फेरे कराने से मना कर दिया। हम 35 हजार में गाड़ी किराए पर लेकर आए थे।”