सिरसा-फतेहाबाद निकाय चुनाव में वोटिंग आज:1,60,031 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार, जाखल में 9,424 वोटर्स करेंगे फैसला

सिरसा-फतेहाबाद निकाय चुनाव में वोटिंग आज:1,60,031 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार, जाखल में 9,424 वोटर्स करेंगे फैसला

हरियाणा के सिरसा शहर में रविवार को सुबह 8 बजे से नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। शहर के 1,60,031 मतदाता अपनी शहरी सरकार चुनेंगे। शहर में बनाए गए 143 पोलिंग बूथों पर चेयरमैन और 32 पार्षद पदों के लिए मतदान होगा। 6 बजे तक लाइन में लग चुके मतदाता का वोट पोल करवाया गया। शहर में ऐसा पहला मौका होगा। जब शहरी मतदाता सीधे चेयरमैन चुनने के लिए वोट करेंगे। हर मतदाता 2 वोट डालेगा, जिसमें से एक चेयरमैन और दूसरा पार्षद पद के लिए होगा। वहीं, फतेहाबाद के जाखल शहर में भी नगरपालिका चेयरमैन और 14 पार्षद चुनने के लिए वोटिंग होगी। जाखल नगरपालिका के 14 वार्डों में 14 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जाखल में 9,424 मतदाता अपना वोट डालेंगे। हरियाणा के सिरसा शहर में रविवार को सुबह 8 बजे से नगर परिषद चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। शहर के 1,60,031 मतदाता अपनी शहरी सरकार चुनेंगे। शहर में बनाए गए 143 पोलिंग बूथों पर चेयरमैन और 32 पार्षद पदों के लिए मतदान होगा। 6 बजे तक लाइन में लग चुके मतदाता का वोट पोल करवाया गया। शहर में ऐसा पहला मौका होगा। जब शहरी मतदाता सीधे चेयरमैन चुनने के लिए वोट करेंगे। हर मतदाता 2 वोट डालेगा, जिसमें से एक चेयरमैन और दूसरा पार्षद पद के लिए होगा। वहीं, फतेहाबाद के जाखल शहर में भी नगरपालिका चेयरमैन और 14 पार्षद चुनने के लिए वोटिंग होगी। जाखल नगरपालिका के 14 वार्डों में 14 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जाखल में 9,424 मतदाता अपना वोट डालेंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर