करनाल निगम चुनाव के लिए वोटिंग:EVM का बटन बंद होने पर हंगामा, महिला बोली-मेरा वोट कोई और डाल गया; खट्टर ने किया मतदान

करनाल निगम चुनाव के लिए वोटिंग:EVM का बटन बंद होने पर हंगामा, महिला बोली-मेरा वोट कोई और डाल गया; खट्टर ने किया मतदान

हरियाणा के करनाल में नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं EVM मशीन का बटन बंद होने पर वार्ड-2 में हंगामा हो गया। साथ ही एक महिला वोटर ने कहा कि उसका वोट कोई और डाल कर चला गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेम नगर स्थित बूथ नंबर 239 पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा वोट एक खुशहाल करनाल के लिए है। जनता अपने पंसद का उम्मीदवार चुनेगी। उधर, वार्ड नंबर बदलने के कारण वोटर परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी नहीं बता रहा है कि कहां वोट करना है। जिसके चलते चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं और वोट डालने के लिए परेशान हो रहे हैं। EVM मशीन का बटन बंद होने पर हंगामा वहीं EVM मशीन का बटन बंद को लेकर वार्ड-2 में हंगामा हो गया। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कांग्रेस उम्मीदवार के प्रतिनिधि विकास पांचाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह से ही मशीन का बटन नहीं चल रहा, इसके बाद भी पोलिंग नहीं रोकी गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। मतदान केंद्रों पर गोपनीयता बनाए रखने के लिए ऑब्जर्वर व माइक्रो ऑब्जर्वर को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। 4 मेयर उम्मीदवार मैदान में करनाल नगर निगम मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 20 वार्डों में 70 पार्षद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। शहर के 20 वार्डों के लिए कुल 265 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 14 को संवेदनशील और 24 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। हरियाणा के करनाल में नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटिंग जारी है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। वहीं EVM मशीन का बटन बंद होने पर वार्ड-2 में हंगामा हो गया। साथ ही एक महिला वोटर ने कहा कि उसका वोट कोई और डाल कर चला गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेम नगर स्थित बूथ नंबर 239 पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि मेरा वोट एक खुशहाल करनाल के लिए है। जनता अपने पंसद का उम्मीदवार चुनेगी। उधर, वार्ड नंबर बदलने के कारण वोटर परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई कर्मचारी नहीं बता रहा है कि कहां वोट करना है। जिसके चलते चक्कर लगाकर परेशान हो चुके हैं और वोट डालने के लिए परेशान हो रहे हैं। EVM मशीन का बटन बंद होने पर हंगामा वहीं EVM मशीन का बटन बंद को लेकर वार्ड-2 में हंगामा हो गया। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कांग्रेस उम्मीदवार के प्रतिनिधि विकास पांचाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुबह से ही मशीन का बटन नहीं चल रहा, इसके बाद भी पोलिंग नहीं रोकी गई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। मतदान केंद्रों पर गोपनीयता बनाए रखने के लिए ऑब्जर्वर व माइक्रो ऑब्जर्वर को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। 4 मेयर उम्मीदवार मैदान में करनाल नगर निगम मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 20 वार्डों में 70 पार्षद उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। शहर के 20 वार्डों के लिए कुल 265 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 14 को संवेदनशील और 24 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन बूथों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर