सिरसा में जेजेपी ने उतारा चेयरमैन उम्मीदवार:लक्की चौधरी को थमाई टिकट, गोपाल कांडा बोले- हलोपा NDA का हिस्सा

सिरसा में जेजेपी ने उतारा चेयरमैन उम्मीदवार:लक्की चौधरी को थमाई टिकट, गोपाल कांडा बोले- हलोपा NDA का हिस्सा

हरियाणा के सिरसा शहर में नगर परिषद चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने अपना चेयरमैन उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। पार्टी के संस्थापक पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के निर्देश पर जिला इकाई ने प्रवीण कुमार तुर्किया उर्फ लक्की चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा नगर परिषद के चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार शुक्रवार शाम को सिरसा पहुंचे। यहां उन्होंने तारा बाबा कुटिया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और नगर परिषद चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान उनके भाई गोबिंद कांडा भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में गोपाल कांडा ने कहा कि शहर की जनता को सरकार का साथ देना चाहिए। उनकी पार्टी हलोपा भी एनडीए का हिस्सा है। इसलिए मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कांडा ने कहा कि शहर में 32 वार्ड है आधे आधे वार्डों में भाजपा और हलोपा के समर्थक कार्यकर्ता चुनाव लड़ लेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव कौन लड़ेगा, इसके बारे में शनिवार को ही पता चल पाएगा। 1990 से अजय चौटाला के साथी हैं लक्की चौधरी
लक्की चौधरी 17 फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लक्की चौधरी जजपा के चुनाव निशान चाबी पर ही अपना चुनाव लड़ेंगे। उनके नामांकन के समय संस्थापक अजय चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जेजेपी के पूर्व जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि प्रवीण कुमार तुर्किया उर्फ लक्की चौधरी 1990 से निरंतर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में पार्टी की विभिन्न पदों पर सेवा करते आ रहे हैं। लक्की चौधरी हाल ही में पार्टी संगठन में हरियाणा जननायक कर्मचारी मजदूर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर अपना दायित्व संभाल रहे हैं। पार्षद पद पार्टी निशान पर नहीं लड़ेगी जजपा
प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी ने फैसला लिया है कि पार्षद पद का चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़ा जाएगा। जो भी पार्टी कार्यकर्ता इस पद के लिए भाग लेगा, पार्टी द्वारा उनका भरपूर समर्थन किया जाएगा। हरियाणा के सिरसा शहर में नगर परिषद चुनाव में जननायक जनता पार्टी ने अपना चेयरमैन उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। पार्टी के संस्थापक पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला के निर्देश पर जिला इकाई ने प्रवीण कुमार तुर्किया उर्फ लक्की चौधरी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा नगर परिषद के चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार शुक्रवार शाम को सिरसा पहुंचे। यहां उन्होंने तारा बाबा कुटिया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और नगर परिषद चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान उनके भाई गोबिंद कांडा भी मौजूद रहे। मीडिया से बातचीत में गोपाल कांडा ने कहा कि शहर की जनता को सरकार का साथ देना चाहिए। उनकी पार्टी हलोपा भी एनडीए का हिस्सा है। इसलिए मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कांडा ने कहा कि शहर में 32 वार्ड है आधे आधे वार्डों में भाजपा और हलोपा के समर्थक कार्यकर्ता चुनाव लड़ लेंगे। नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव कौन लड़ेगा, इसके बारे में शनिवार को ही पता चल पाएगा। 1990 से अजय चौटाला के साथी हैं लक्की चौधरी
लक्की चौधरी 17 फरवरी को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। लक्की चौधरी जजपा के चुनाव निशान चाबी पर ही अपना चुनाव लड़ेंगे। उनके नामांकन के समय संस्थापक अजय चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। जेजेपी के पूर्व जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी ने बताया कि प्रवीण कुमार तुर्किया उर्फ लक्की चौधरी 1990 से निरंतर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के मार्गदर्शन में पार्टी की विभिन्न पदों पर सेवा करते आ रहे हैं। लक्की चौधरी हाल ही में पार्टी संगठन में हरियाणा जननायक कर्मचारी मजदूर संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के तौर पर अपना दायित्व संभाल रहे हैं। पार्षद पद पार्टी निशान पर नहीं लड़ेगी जजपा
प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी ने फैसला लिया है कि पार्षद पद का चुनाव पार्टी चिन्ह पर नहीं लड़ा जाएगा। जो भी पार्टी कार्यकर्ता इस पद के लिए भाग लेगा, पार्टी द्वारा उनका भरपूर समर्थन किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर