सिरसा में व्यक्ति के शव को कुत्तों ने नोचा:एक हाथ नहीं है, पांव भी काटा; खेतों में पड़ा था, नहीं हुई पहचान

सिरसा में व्यक्ति के शव को कुत्तों ने नोचा:एक हाथ नहीं है, पांव भी काटा; खेतों में पड़ा था, नहीं हुई पहचान

सिरसा में खेतों से व्यक्ति का शव मिला है। जिसको कुत्तों ने बुरी तरह नोच कर काटा डाला। शरीर पर जगह-जगह पर कुत्तों के काटने के निशान मिले हैं। एक पूरा हाथ ही नहीं है और पांव को भी कुत्तों ने नोच लिया। जिसके चलते 24 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस की ओर से सरकार गाड़ी के जरिए शव को लाकर सिरसा के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। अभी पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। आसपास की पुलिस थानों से भी पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डबवाली में सिरसा रोड पर भारतमाला रोड के नजदीक कस्सी नंबर छह रजबाया के पास खेतों में यह शव मिला था। रोड से गुजर रहे राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान के लिए अस्पताल में भेज दिया। लेकिन 24 घंटे के अंतराल में भी पहचान नहीं हो पाई। मामले की जांच कर रही पुलिस इसके चलते पुलिस शव को डबवाली अस्पताल से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। मामले में डबवाली शहर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि शव किसका है। सिरसा में खेतों से व्यक्ति का शव मिला है। जिसको कुत्तों ने बुरी तरह नोच कर काटा डाला। शरीर पर जगह-जगह पर कुत्तों के काटने के निशान मिले हैं। एक पूरा हाथ ही नहीं है और पांव को भी कुत्तों ने नोच लिया। जिसके चलते 24 घंटे बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस की ओर से सरकार गाड़ी के जरिए शव को लाकर सिरसा के सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। अभी पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। आसपास की पुलिस थानों से भी पता लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डबवाली में सिरसा रोड पर भारतमाला रोड के नजदीक कस्सी नंबर छह रजबाया के पास खेतों में यह शव मिला था। रोड से गुजर रहे राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पहचान के लिए अस्पताल में भेज दिया। लेकिन 24 घंटे के अंतराल में भी पहचान नहीं हो पाई। मामले की जांच कर रही पुलिस इसके चलते पुलिस शव को डबवाली अस्पताल से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। मामले में डबवाली शहर थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है। अब पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि शव किसका है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर