कैथल में ब्यूटीशियन पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:भाभी पर बना रहा था काम पर रखने का दबाव, पहले भी दर्ज हैं 14 मामले

कैथल में ब्यूटीशियन पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:भाभी पर बना रहा था काम पर रखने का दबाव, पहले भी दर्ज हैं 14 मामले

कैथल के पूंडरी में ब्यूटीशियन पर गोली चलाकर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह उसी पार्लर में काम करता था, लेकिन बाद में उसकी आपराधिक हरकतों के चलते उसे काम से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश में आरोपी ने पार्लर संचालक पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी से पूछताछ के लिए 3 दिन रिमांड लिया गया है। डीएसपी ने किया खुलासा इस संबंध में डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बताया कि आरोपी को करनाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पहले भी दो साल में इस प्रकार के 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पकड़ा गया 25 वर्षीय आरोपी बीरबल गांव खेड़ी मटरवा का निवासी है। स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज आरोपी सभी मामलों में अभी तक वांछित चल रहा था। आरोपी पर स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं, जिनमें से कैथल में 8 और अन्य जिलों में 6 मामले दर्ज हैं। 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह इस प्रकार के अपराध करने लगा था। उसका भाई विदेश में रहता है और पिता की मृत्यु हो चुकी है। बता दें कि 21 मार्च को पूंडरी में देवर ने ब्यूटी पार्लर चलाने वाली अपनी ही भाभी उर्मिला पर फायरिंग कर दी थी। वहां पर आरोपी देसी कट्‌टा लेकर घुसा। गोली महिला के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। भागते वक्त वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। मामला पूंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत मेकओवर एवं हेयर सैलून का है। काम पर रखने का बना रहा था दबाव ब्यूटी पार्लर मालकिन उर्मिला काम कर रही थी। इस दौरान उर्मिला के पति के चाचा का बेटा बीरबल अवैध हथियार लेकर आया और फायरिंग कर दी। वहां मौजूद लोगों ने उर्मिला को बचाया। भाभी पर काम पर रखने का दबाव बना रहा था। काम छोड़ने के बाद वह क्रिमिनल बन गया। अब वह दोबारा से इसी ब्यूटी पार्लर में लगने के लिए उर्मिला पर बार-बार दबाव बना रहा था। उर्मिला ने उसे रखने से मना कर दिया था। इससे वह भड़क गया और फायरिंग करने पहुंच गया। ​ कैथल के पूंडरी में ब्यूटीशियन पर गोली चलाकर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पहले वह उसी पार्लर में काम करता था, लेकिन बाद में उसकी आपराधिक हरकतों के चलते उसे काम से निकाल दिया गया था। इसी रंजिश में आरोपी ने पार्लर संचालक पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी से पूछताछ के लिए 3 दिन रिमांड लिया गया है। डीएसपी ने किया खुलासा इस संबंध में डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बताया कि आरोपी को करनाल से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर पहले भी दो साल में इस प्रकार के 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जो करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पकड़ा गया 25 वर्षीय आरोपी बीरबल गांव खेड़ी मटरवा का निवासी है। स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज आरोपी सभी मामलों में अभी तक वांछित चल रहा था। आरोपी पर स्नैचिंग और आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं, जिनमें से कैथल में 8 और अन्य जिलों में 6 मामले दर्ज हैं। 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद वह इस प्रकार के अपराध करने लगा था। उसका भाई विदेश में रहता है और पिता की मृत्यु हो चुकी है। बता दें कि 21 मार्च को पूंडरी में देवर ने ब्यूटी पार्लर चलाने वाली अपनी ही भाभी उर्मिला पर फायरिंग कर दी थी। वहां पर आरोपी देसी कट्‌टा लेकर घुसा। गोली महिला के गले को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गई। भागते वक्त वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। मामला पूंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत मेकओवर एवं हेयर सैलून का है। काम पर रखने का बना रहा था दबाव ब्यूटी पार्लर मालकिन उर्मिला काम कर रही थी। इस दौरान उर्मिला के पति के चाचा का बेटा बीरबल अवैध हथियार लेकर आया और फायरिंग कर दी। वहां मौजूद लोगों ने उर्मिला को बचाया। भाभी पर काम पर रखने का दबाव बना रहा था। काम छोड़ने के बाद वह क्रिमिनल बन गया। अब वह दोबारा से इसी ब्यूटी पार्लर में लगने के लिए उर्मिला पर बार-बार दबाव बना रहा था। उर्मिला ने उसे रखने से मना कर दिया था। इससे वह भड़क गया और फायरिंग करने पहुंच गया। ​   हरियाणा | दैनिक भास्कर