हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सिरसा में रोड शो किया। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के चलते सीएम पहुंचे। चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप सीएम के साथ रथ में सवार दिखे। इसके अलावा रथ में गोपाल कांडा, जिला प्रभारी वेद फुला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, चुनाव प्रभारी दूड़ाराम, जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, अमन चोपड़ा सहित करीब 15 नेता सवार थे। इससे पहले सीएम दोपहर को फतेहाबाद के जाखल शहर में पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल के लिए समर्थन की अपील की। गौरतलब है कि सिरसा में नगर परिषद चेयरमैन पद के सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से भाजपा से शांतिस्वरूप बाल्मीकि, कांग्रेस से जसविंदर कौर, इनेलो से ओमप्रकाश कमेटीवाला, जेजेपी से प्रवीण तुर्किया उर्फ लक्की चौधरी, आम आदमी पार्टी से कविता नागर और राजेंद्र कुमार व अशोक चिंडालिया निर्दलीय प्रत्याशी हैं। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और 12 मार्च को नतीजे आएंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में
सिरसा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इनेलो और जेजेपी के प्रचार अभियान में चौटाला परिवार का कोई बड़ा चेहरा नजर नहीं आया है। इस कारण इन पार्टियों के प्रचार को सक्रियता नहीं मिल सकी है। दूसरी तरफ बीजेपी से कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायकों तक ने मोर्चा संभाल रखा है, वहीं कांग्रेस से खुद विधायक गोकुल सेतिया ने कमान संभाली हुई है। विधानसभा चुनाव जैसा हुआ माहौल
इस समय प्रचार अभियान के दौरान बीजेपी-हलोपा की तरफ से पूर्व मंत्री गोपाल कांडा व उनके भाई गोबिंद कांडा मुख्य चेहरा बने हुए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस की उम्मीदवार जसविंदर कौर से ज्यादा विधायक गोकुल सेतिया का चेहरा दिख रहा है। यही कारण है कि चुनाव का माहौल विधानसभा चुनाव जैसा बना हुआ है। कांडा बंधु और सेतिया के बीच बयानबाजी भी जमकर हो रही है। गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया ने चार महीने पहले ही एक-दूसरे के खिलाफ सिरसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें गोकुल की जीत हुई थी। कांग्रेसी नेता की भतीजी की रिंग सेरेमनी में भी जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री नायब सैनी रोड शो खत्म करने के बाद कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा की भतीजी की रिंग सेरेमनी में भी शामिल होंगे। राजकुमार शर्मा की भतीजी का रिश्ता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भतीजे के साथ तय किया गया है। इस कार्यक्रम में मोहनलाल बड़ौली, कई मंत्री, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को सिरसा में रोड शो किया। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने के चलते सीएम पहुंचे। चेयरमैन प्रत्याशी वीर शांति स्वरूप सीएम के साथ रथ में सवार दिखे। इसके अलावा रथ में गोपाल कांडा, जिला प्रभारी वेद फुला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, चुनाव प्रभारी दूड़ाराम, जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज, अमन चोपड़ा सहित करीब 15 नेता सवार थे। इससे पहले सीएम दोपहर को फतेहाबाद के जाखल शहर में पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल के लिए समर्थन की अपील की। गौरतलब है कि सिरसा में नगर परिषद चेयरमैन पद के सात उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से भाजपा से शांतिस्वरूप बाल्मीकि, कांग्रेस से जसविंदर कौर, इनेलो से ओमप्रकाश कमेटीवाला, जेजेपी से प्रवीण तुर्किया उर्फ लक्की चौधरी, आम आदमी पार्टी से कविता नागर और राजेंद्र कुमार व अशोक चिंडालिया निर्दलीय प्रत्याशी हैं। 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और 12 मार्च को नतीजे आएंगे। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में
सिरसा में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि इनेलो और जेजेपी के प्रचार अभियान में चौटाला परिवार का कोई बड़ा चेहरा नजर नहीं आया है। इस कारण इन पार्टियों के प्रचार को सक्रियता नहीं मिल सकी है। दूसरी तरफ बीजेपी से कैबिनेट मंत्री व पूर्व विधायकों तक ने मोर्चा संभाल रखा है, वहीं कांग्रेस से खुद विधायक गोकुल सेतिया ने कमान संभाली हुई है। विधानसभा चुनाव जैसा हुआ माहौल
इस समय प्रचार अभियान के दौरान बीजेपी-हलोपा की तरफ से पूर्व मंत्री गोपाल कांडा व उनके भाई गोबिंद कांडा मुख्य चेहरा बने हुए हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस की उम्मीदवार जसविंदर कौर से ज्यादा विधायक गोकुल सेतिया का चेहरा दिख रहा है। यही कारण है कि चुनाव का माहौल विधानसभा चुनाव जैसा बना हुआ है। कांडा बंधु और सेतिया के बीच बयानबाजी भी जमकर हो रही है। गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया ने चार महीने पहले ही एक-दूसरे के खिलाफ सिरसा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें गोकुल की जीत हुई थी। कांग्रेसी नेता की भतीजी की रिंग सेरेमनी में भी जाएंगे सीएम
मुख्यमंत्री नायब सैनी रोड शो खत्म करने के बाद कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा की भतीजी की रिंग सेरेमनी में भी शामिल होंगे। राजकुमार शर्मा की भतीजी का रिश्ता भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के भतीजे के साथ तय किया गया है। इस कार्यक्रम में मोहनलाल बड़ौली, कई मंत्री, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
