सीएम रैली से पहले भाजपा की गुटबाजी उजागर:फरीदाबाद के 2 मंत्रियों की फोटो पोस्टर से गायब, जिलाध्यक्ष बोले- ये पार्टी का इंटरनल मामला

सीएम रैली से पहले भाजपा की गुटबाजी उजागर:फरीदाबाद के 2 मंत्रियों की फोटो पोस्टर से गायब, जिलाध्यक्ष बोले- ये पार्टी का इंटरनल मामला

फरीदाबाद में सीएम की रैली को लेकर भाजपा में आपसी मतभेद और फूट खुलकर सामने आ गया है। आज ( रविवार) को शाम 5 बजे डबुआ मंडी में सीएम नायब सैनी जन आभार रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इस रैली के लिए लगाए गए पोस्टर से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य मंत्री राजेश नागर का फोटो गायब है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ओल्ड फरीदाबाद से बीजेपी के ‌विधायक हैं और पहले भी खट्‌टर सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हरियाणा के बड़े नेताओं में उनकी गिनती की जाती है। दूसरे मंत्री राजेश नागर हैं। जिनका फोटो पोस्टर से गायब है, राजेश नागर फरीदाबाद की तिंगाव विधानसभा से विधायक हैं। राजेश नागर हरियाणा सरकार में खाद्य मंत्री हैं। दोनों ही मंत्री भाजपा के सीनियर नेता हैं। राजनीतिक संबंधों में मतभेद जिन दोनों मंत्रियों के फोटो पोस्टर से गायब हुए हैं। उनसे राजनीतिक संबन्ध केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से अच्छे नहीं हैं। अब पोस्टर पर फोटो गायब होने की बात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर दोनों ही एक खेमे से आते हैं। लेकिन दोनों ही मंत्रियों के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से राजनीतिक मतभेद हैं। पोस्टर में फोटो न होने पर चर्चा का विषय सीएम रैली को लेकर शहर में लगाए गए विधायक सतीश फागना के पोस्टर से फरीदाबाद के दो मंत्रियों के फोटो पोस्टर से गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीति से जुड़े लोग इसको आपसी फूट का नतीजा बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि आपस में न बनने के चलते मंत्रियों के फोटो पोस्टर से गायब हुए है। एनआईटी MLA के क्षेत्र में रैली एनआईटी की डबुआ मंडी में सीएम की रैली हो रही है, यहां से बीजेपी के सतीश फागना विधायक हैं। सतीश फागना कृष्णपाल गुर्जर के खेमे से आते हैं। सतीश फागना को टिकट दिलाने से लेकर चुनाव जिताने में कृष्णपाल गुर्जर का विशेष योगदान रहा है। सतीश फागना के लगाए गए पोस्टर से भी दोनों मंत्रियों के फोटो गायब हैं। जिला अध्यक्ष बोले- पार्टी का इंटरनल मामला पोस्टर से दो मंत्रियों के फोटो गायब होने को लेकर फरीदाबाद बीजेपी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल से बात की तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी का इंटरनल मामला है। पार्टी संगठन को इसकी जानकारी है। संगठन में इसको लेकर चर्चा हो रही है, उन्होंने कहा कि उनका खुद का फोटो पोस्टर में नहीं है। ये संगठनात्मक विषय है। उनकी तरफ से इसको लेकर कोई विवाद नहीं है। फरीदाबाद में सीएम की रैली को लेकर भाजपा में आपसी मतभेद और फूट खुलकर सामने आ गया है। आज ( रविवार) को शाम 5 बजे डबुआ मंडी में सीएम नायब सैनी जन आभार रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इस रैली के लिए लगाए गए पोस्टर से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य मंत्री राजेश नागर का फोटो गायब है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ओल्ड फरीदाबाद से बीजेपी के ‌विधायक हैं और पहले भी खट्‌टर सरकार में मंत्री रह चुके हैं। हरियाणा के बड़े नेताओं में उनकी गिनती की जाती है। दूसरे मंत्री राजेश नागर हैं। जिनका फोटो पोस्टर से गायब है, राजेश नागर फरीदाबाद की तिंगाव विधानसभा से विधायक हैं। राजेश नागर हरियाणा सरकार में खाद्य मंत्री हैं। दोनों ही मंत्री भाजपा के सीनियर नेता हैं। राजनीतिक संबंधों में मतभेद जिन दोनों मंत्रियों के फोटो पोस्टर से गायब हुए हैं। उनसे राजनीतिक संबन्ध केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से अच्छे नहीं हैं। अब पोस्टर पर फोटो गायब होने की बात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर दोनों ही एक खेमे से आते हैं। लेकिन दोनों ही मंत्रियों के केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से राजनीतिक मतभेद हैं। पोस्टर में फोटो न होने पर चर्चा का विषय सीएम रैली को लेकर शहर में लगाए गए विधायक सतीश फागना के पोस्टर से फरीदाबाद के दो मंत्रियों के फोटो पोस्टर से गायब होना चर्चा का विषय बना हुआ है। राजनीति से जुड़े लोग इसको आपसी फूट का नतीजा बता रहे हैं। लोगों का मानना है कि आपस में न बनने के चलते मंत्रियों के फोटो पोस्टर से गायब हुए है। एनआईटी MLA के क्षेत्र में रैली एनआईटी की डबुआ मंडी में सीएम की रैली हो रही है, यहां से बीजेपी के सतीश फागना विधायक हैं। सतीश फागना कृष्णपाल गुर्जर के खेमे से आते हैं। सतीश फागना को टिकट दिलाने से लेकर चुनाव जिताने में कृष्णपाल गुर्जर का विशेष योगदान रहा है। सतीश फागना के लगाए गए पोस्टर से भी दोनों मंत्रियों के फोटो गायब हैं। जिला अध्यक्ष बोले- पार्टी का इंटरनल मामला पोस्टर से दो मंत्रियों के फोटो गायब होने को लेकर फरीदाबाद बीजेपी के जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल से बात की तो उन्होंने कहा कि ये पार्टी का इंटरनल मामला है। पार्टी संगठन को इसकी जानकारी है। संगठन में इसको लेकर चर्चा हो रही है, उन्होंने कहा कि उनका खुद का फोटो पोस्टर में नहीं है। ये संगठनात्मक विषय है। उनकी तरफ से इसको लेकर कोई विवाद नहीं है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर