हमीरपुर में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिविल अस्पताल में मरीजों को फल और लड्डू बांटे। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने किया। वर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सुजानपुर अस्पताल में अब 12 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें गाइनी, आर्थो, एनेस्थीसिया और नेत्र रोग के विशेषज्ञ शामिल हैं। पहले जहां एक भी विशेषज्ञ नहीं था, वहां अब चार विशेषज्ञ मौजूद हैं। विधानसभा क्षेत्र के किसी भी अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी नहीं है। विकास कार्यों का करोड़ों का बजट क्षेत्र में कई सड़कों का आधुनिक तरीके से निर्माण हो रहा है। पेयजल परियोजनाएं भी पूरी की जा रही हैं। जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय और ईसीएचएस खुल रहा है। सैनिक स्कूल के बिगड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर को नया रूप दिया जा रहा है। सुजानपुर कस्बे की खूबसूरती बढ़ी है। विकास कार्यों का बजट अब करोड़ों में है। कार्यक्रम में प्यार चंद, सुरिंदर गुप्ता, जगदीश कौशिक, मनोज गुप्ता, बीना धीमान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। हमीरपुर में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हुआ। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सिविल अस्पताल में मरीजों को फल और लड्डू बांटे। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने किया। वर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सुजानपुर अस्पताल में अब 12 चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इनमें गाइनी, आर्थो, एनेस्थीसिया और नेत्र रोग के विशेषज्ञ शामिल हैं। पहले जहां एक भी विशेषज्ञ नहीं था, वहां अब चार विशेषज्ञ मौजूद हैं। विधानसभा क्षेत्र के किसी भी अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की कमी नहीं है। विकास कार्यों का करोड़ों का बजट क्षेत्र में कई सड़कों का आधुनिक तरीके से निर्माण हो रहा है। पेयजल परियोजनाएं भी पूरी की जा रही हैं। जल शक्ति विभाग का मंडलीय कार्यालय और ईसीएचएस खुल रहा है। सैनिक स्कूल के बिगड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर को नया रूप दिया जा रहा है। सुजानपुर कस्बे की खूबसूरती बढ़ी है। विकास कार्यों का बजट अब करोड़ों में है। कार्यक्रम में प्यार चंद, सुरिंदर गुप्ता, जगदीश कौशिक, मनोज गुप्ता, बीना धीमान समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
