सुहागरात पर भागी लुटेरी दुल्हन के मामा-फूफा सब नकली:आगरा में मां बोलीं- बिचौलिया वकील धमकी दे रहा, CCTV में 6 लड़के ले जाते दिखे

‘बेटा पेटीज का ठेला लगाता है। उसकी शादी के लिए बहुत मेहनत से पाई-पाई जोड़ी थी, मगर दुल्हन एक ही रात में सब कुछ लूट ले गई। हम तो मुंह दिखाने लायक भी नहीं बचे।’ यह सब कहते हुए मां कुसुमा रोने लगती हैं। वह कहती हैं, आप समझिए कि 10 दिन से हमारे घर में चूल्हा तक नहीं जला। बेटा वो सब याद करके रोता रहता है। पुलिस हमें भगा देती थी, उधर बिचौलिया कहता रहा कि तुम लोगों को झूठे केस में फंसा देंगे। दरअसल, 5 मई की रात को शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन आतिमा दूल्हे रिंकू के कमरे में गई। उसने रिंकू को दूध पिलाया। इसके बाद रात को वही दूध घर वालों को भी दिया। उसमें अमिता ने पहले से नशीला पदार्थ मिला रखा था। दूध पीने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। दुल्हन घर से 1 लाख 30 हजार रुपए और जेवर लेकर फरार हो गई। बाद में जब आसपास के CCTV देखे गए, तब पता चला कि युवती को लेने के लिए 6 लोग आए थे। अब पुलिस दुल्हन गैंग के इन किरदारों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। सिलसिलेवार पूरी कहानी पढ़िए… दूल्हे रिंकू के बडे़ भाई सोनी ने बताया- हम लोग एत्माद्दौला इलाके के सीतानगर में रहते हैं। हमारे घर से करीब 3 किमी दूर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 में वकील जेपी धाकरे का मकान है। एक रिश्तेदार के केस के सिलसिले में इनसे मुलाकात हुई। पहली मई को वकील ने छोटे भाई रिंकू की शादी की बात घर में चलाई। बात करने के लिए वो घर पर आ गए। उन्होंने मम्मी कुसुमा देवी से कहा कि मेरे मिलने वालों की एक लड़की है, परिवार थोड़ा गरीब है। बेटे की शादी करा दूंगा, लेकिन एक शर्त है कि दोनों तरफ का खर्चा तुम्हें देना होगा। सोनी ने कहा- रिंकू के एक हाथ में थोड़ी दिक्कत थी, ऐसे में रिश्ते कम ही आ रहे थे। हम लोग वकील के झांसे में आ गए। मगर मुझे थोड़ा शक हुआ था, इसलिए मैं वकील जेपी धाकरे के घर गया था। हमें बताए गए पते पर दो मंजिल का घर था। उस वक्त हमें लगा कि पड़ोस में रहने वाले वकील झूठ नहीं बोलेंगे, वो तो हमारी मदद कर रहे हैं। वकील से हमारी फिर मुलाकात हुई। उसने कहा कि लड़की दिखाएंगे, मगर परिवार गरीब है, थोड़ी मदद करनी होगी। तब हम लोगों ने बैंक अकाउंट से 40 हजार रुपए निकालकर उनको दिए। इसके बाद हम घर आ गए। 4 मई: वकील ने फोन करके सीधे मंदिर बुलाया
मां कुसुमा ने बताया, 4 मई की दोपहर करीब 3.30 बजे बेटी के मोबाइल पर वकील का फोन आया। उन्होंने कहा कि जल्दी नगला पदी के महादेव मंदिर पर आ जाओ। लड़की और उसके घर वाले आ गए हैं। हमें लगा कि लड़की देखने के लिए बुला रहे हैं। हम परिवार के लोग वहां पहुंच गए, मगर एक घंटे तक ये लोग नहीं आए। शाम करीब 5.30 बजे वकील और कुछ लोग मंदिर आए। वकील ने आते ही हमसे 80 हजार रुपए मांगे, कहा कि लड़की की मां बीमार है। उसको रुपए भेजने हैं। फिर हम लोग अंदर गए लड़की देखी तो वकील बोले कि टाइम नहीं है, जल्दी शादी कर लो। उन्होंने लड़की का नाम आतिमा बताया। कहा कि मिर्जापुर की रहने वाली है। साथ में मामा राम रतन, फूफा यादराम और बुआ से मिलवाया। पंडित भी तुरंत बुला लिए। एक घंटे में शादी की रस्में पूरी कर ली। रात नौ बजे हम दुल्हन को लेकर घर आ गए। 5 मई: रात में ही भाग गई दुल्हन
कुसुमा देवी ने बताया, 4 मई की रात को बहू को मैंने अपने साथ सुलाया। अगले दिन वो सुबह 9 बजे उठी। हमें लगा कि थक गई होगी। उठने के बाद वो छत पर चली गई और फोन पर बात करती रही। बोली कि अपनी बहन से बात कर रही हूं। शाम 6 बजे घर में महिला संगीत और अन्य रस्में हुई। मोहल्ले की औरतों ने मुंह दिखाई की। यहां तक सब ठीक चल रहा था। मगर, रात करीब 10 बजे दुल्हन ने मेरी बेटी से कहा कि उसे दूध पीना है। बेटी ने उसे एक गिलास दूध गर्म करके दे दिया। इसके बाद वो अपने कमरे में चली गई। घर वाले भी सो गए। रात 11 बजे मैंने रसोई में आवाज सुनी। पूछा कौन है? तो बहू बोली कि दूध गर्म कर रही हूं। इसके बाद उसने बेटे रिंकू को दूध दिया। थोड़ी देर बाद मुझे भी दूध दिया। दूध का रंग बदला हुआ था। मैंने पूछा तो उसने कहा कि हल्दी डाली है। हमने दूध पी लिया। इसके बाद कुछ होश नहीं रहा, गहरी नींद सो गए। एक बजे फोन कर बुलाया, दो बजे पता चला
रिंकू के बडे़ भाई सोनी ने बताया कि जितना मुझे याद रहा, रात एक बजे वो अपने कमरे में थी। मैंने छत पर आवाज सुनी। बाहर देखा तो दुल्हन बात कर रही थी। मुझे लगा कि अपने घर वालों की याद आ रही होगी, इसलिए बात कर रही होगी। मैं अपने कमरे में आ गया। रात दो बजे मम्मी के शोर मचाने की आवाज आई। मैं भागकर नीचे आया। मम्मी बोली- वो भाग गई। अंदर जाकर देखा तो रिंकू सोया हुआ था। उसके हाथ में सोने की अंगूठी नहीं थी। मम्मी की पायल गायब थी और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। हमने अलमारी खोलकर देखी तो 1.30 लाख रुपए भी गायब थे। रात को बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर तलाशा
सोनी ने बताया, घर का दरवाजा बंद था। चाबी मम्मी के पास थी, लेकिन वो पतली सी रेलिंग में से निकलकर भाग गई। हम उसकी तलाश में तुरंत बाइक से पहले रामबाग चौराहे पर पहुंचे। वहां ऑटो वाले खड़े होते हैं, उनके बीच तलाशा। इसके बाद बिजली घर बस स्टैंड, आगरा फोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन पर गए। हर बस और ट्रेन को खंगाला, लेकिन वो नहीं मिली। रात 3 बजे हमने वकील को फोन किया। वकील बोला कि सुबह बात करेंगे। मामा, फूफा…सबको वकील सेटिंग से लाया
दूल्हे के भाई ने बताया, सुबह हमने लड़की के मामा को फोन किया। उन्होंने बताया कि वो कोई मामा नहीं है। वो वकील के यहां आते थे। वकील ने उससे कहा था कि एक लड़की की शादी करवानी है। तुम मामा बन जाओ। इसके बदले में 10 हजार रुपए दूंगा। मैं तो रुपए के लालच में आ गया था। शादी के बाद वकील ने केवल 500 रुपए दिए। और रुपए मांगने पर फंसाने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद हमारे पास एक और फोन आया। ये कॉल राम रतन की थी, जो अपने को लड़की का फूफा बता रहा था। उसने पूछा कि लड़की है या चली गई? कितने रुपए ले गई। वकील को कितने रुपए दिए थे? पूरी कहानी सुनने के बाद वो बोला कि वकील ने धोखा किया है। लड़की को वो लेकर आया था। वकील ने उसे 60 हजार रुपए देने की कही थी। मगर मुझे कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा- तुम वकील के खिलाफ केस करो तो वो लड़की को पकड़वा देगा। सोनी ने बताया कि इसके बाद उन्हें पंडित पर भी शक हुआ। शादी के दौरान पंडित बार-बार कह रहा था कि उसकी फोटो मत खींचो, वीडियो में उसका चेहरा नहीं आना चाहिए। सोनी ने कहा- गली में हमारे घर के आसपास वाले घरों में CCTV लगे हैं, उन्हें देखने पर हमें पता चला कि 5 मई की रात को 6 लड़के आए थे, दुल्हन उन्हीं के साथ भागी है। सोनी ने कहा कि हम लोग गरीब हैं, पूरा परिवार 40 गज के छोटे मकान में रहता है। हम अपने लिए एक प्लाट खरीदना चाहते थे। उसके लिए ही बैंक में रुपए जमा कर रहे थे। दुल्हन का आधार कार्ड फर्जी था
जब सोनी की बहन ने दुल्हन का आधार कार्ड जांचने के लिए जन सुविधा केंद्र पहुंची। यहां बताया गया कि इस आधार नंबर से एक मोबाइल नंबर लिंक है। मगर यह नंबर एक व्यक्ति के नाम पर दिखा रहा था। उस पर बात करने के बाद सामने आया कि ये आधार कार्ड राजस्थान में एक शख्स का है। मतलब ये आधार कार्ड भी फर्जी था। इसके बाद सोनी की बहन ने वकील को कॉल किया। उसने कहा कि मैं तो इटावा के पास अपने गांव आया हुआ हूं। दुल्हन को पकड़वाने के लिए कहते ही धमकाने लगा कि पूरे परिवार को फर्जी केस में फंसा देगा। परिजन डरे हुए हैं। उनका कहना है कि जब वो वकील के घर गए थे तो उसने मारपीट की। बोला- यहां कैसे आ गए? पुलिस ने सुनवाई नहीं की, विधायक ने दर्ज करवाया केस
पीड़ितों ने बताया, उन्होंने मोहल्ले में सबसे बात छिपाई। कहा कि रात में बहू की मां की तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए घर चली गई। इसके बाद वो एत्माद्दौला थाने गए। पुलिस को बताया लेकिन उन्हें लगातार दो दिन थाने से भगा दिया गया। इसके बाद विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के घर गए। उनकी पूरी बात बताई। विधायक उन्हें लेकर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के पास ले गए। इसके बाद ही उनकी एफआईआर हुई। ……………… ये भी पढ़ें : आगरा में परिवार को नशीला दूध पिलाया; गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन: बिचौलिया बोला- उसको भूल जाओ, दूसरी करा देंगे आगरा में सुहागरात के दिन दुल्हन गहने और नकदी लेकर भाग निकली। रात में उसने दूल्हे और परिवार वालों को केसर वाला दूध दिया, जिसमें नींद की गोली मिला दी। इसके बाद अलमारी से गहने, शगुन और कैश बटोरे और फरार हो गई। सुबह होश आने पर दूल्हे ने पूरे घर में दुल्हन को ढूंढा। मगर वो कहीं नहीं दिखी। परिवार वालों ने चेक किया तो घर से सारे गहने भी गायब थे। पीड़ित ने बिचौलिए और लुटेरी दुल्हन सहित 5 पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना एत्माद्दौला के सीतानगर की है। पढ़िए पूरी खबर… ‘बेटा पेटीज का ठेला लगाता है। उसकी शादी के लिए बहुत मेहनत से पाई-पाई जोड़ी थी, मगर दुल्हन एक ही रात में सब कुछ लूट ले गई। हम तो मुंह दिखाने लायक भी नहीं बचे।’ यह सब कहते हुए मां कुसुमा रोने लगती हैं। वह कहती हैं, आप समझिए कि 10 दिन से हमारे घर में चूल्हा तक नहीं जला। बेटा वो सब याद करके रोता रहता है। पुलिस हमें भगा देती थी, उधर बिचौलिया कहता रहा कि तुम लोगों को झूठे केस में फंसा देंगे। दरअसल, 5 मई की रात को शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन आतिमा दूल्हे रिंकू के कमरे में गई। उसने रिंकू को दूध पिलाया। इसके बाद रात को वही दूध घर वालों को भी दिया। उसमें अमिता ने पहले से नशीला पदार्थ मिला रखा था। दूध पीने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। दुल्हन घर से 1 लाख 30 हजार रुपए और जेवर लेकर फरार हो गई। बाद में जब आसपास के CCTV देखे गए, तब पता चला कि युवती को लेने के लिए 6 लोग आए थे। अब पुलिस दुल्हन गैंग के इन किरदारों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही है। सिलसिलेवार पूरी कहानी पढ़िए… दूल्हे रिंकू के बडे़ भाई सोनी ने बताया- हम लोग एत्माद्दौला इलाके के सीतानगर में रहते हैं। हमारे घर से करीब 3 किमी दूर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2 में वकील जेपी धाकरे का मकान है। एक रिश्तेदार के केस के सिलसिले में इनसे मुलाकात हुई। पहली मई को वकील ने छोटे भाई रिंकू की शादी की बात घर में चलाई। बात करने के लिए वो घर पर आ गए। उन्होंने मम्मी कुसुमा देवी से कहा कि मेरे मिलने वालों की एक लड़की है, परिवार थोड़ा गरीब है। बेटे की शादी करा दूंगा, लेकिन एक शर्त है कि दोनों तरफ का खर्चा तुम्हें देना होगा। सोनी ने कहा- रिंकू के एक हाथ में थोड़ी दिक्कत थी, ऐसे में रिश्ते कम ही आ रहे थे। हम लोग वकील के झांसे में आ गए। मगर मुझे थोड़ा शक हुआ था, इसलिए मैं वकील जेपी धाकरे के घर गया था। हमें बताए गए पते पर दो मंजिल का घर था। उस वक्त हमें लगा कि पड़ोस में रहने वाले वकील झूठ नहीं बोलेंगे, वो तो हमारी मदद कर रहे हैं। वकील से हमारी फिर मुलाकात हुई। उसने कहा कि लड़की दिखाएंगे, मगर परिवार गरीब है, थोड़ी मदद करनी होगी। तब हम लोगों ने बैंक अकाउंट से 40 हजार रुपए निकालकर उनको दिए। इसके बाद हम घर आ गए। 4 मई: वकील ने फोन करके सीधे मंदिर बुलाया
मां कुसुमा ने बताया, 4 मई की दोपहर करीब 3.30 बजे बेटी के मोबाइल पर वकील का फोन आया। उन्होंने कहा कि जल्दी नगला पदी के महादेव मंदिर पर आ जाओ। लड़की और उसके घर वाले आ गए हैं। हमें लगा कि लड़की देखने के लिए बुला रहे हैं। हम परिवार के लोग वहां पहुंच गए, मगर एक घंटे तक ये लोग नहीं आए। शाम करीब 5.30 बजे वकील और कुछ लोग मंदिर आए। वकील ने आते ही हमसे 80 हजार रुपए मांगे, कहा कि लड़की की मां बीमार है। उसको रुपए भेजने हैं। फिर हम लोग अंदर गए लड़की देखी तो वकील बोले कि टाइम नहीं है, जल्दी शादी कर लो। उन्होंने लड़की का नाम आतिमा बताया। कहा कि मिर्जापुर की रहने वाली है। साथ में मामा राम रतन, फूफा यादराम और बुआ से मिलवाया। पंडित भी तुरंत बुला लिए। एक घंटे में शादी की रस्में पूरी कर ली। रात नौ बजे हम दुल्हन को लेकर घर आ गए। 5 मई: रात में ही भाग गई दुल्हन
कुसुमा देवी ने बताया, 4 मई की रात को बहू को मैंने अपने साथ सुलाया। अगले दिन वो सुबह 9 बजे उठी। हमें लगा कि थक गई होगी। उठने के बाद वो छत पर चली गई और फोन पर बात करती रही। बोली कि अपनी बहन से बात कर रही हूं। शाम 6 बजे घर में महिला संगीत और अन्य रस्में हुई। मोहल्ले की औरतों ने मुंह दिखाई की। यहां तक सब ठीक चल रहा था। मगर, रात करीब 10 बजे दुल्हन ने मेरी बेटी से कहा कि उसे दूध पीना है। बेटी ने उसे एक गिलास दूध गर्म करके दे दिया। इसके बाद वो अपने कमरे में चली गई। घर वाले भी सो गए। रात 11 बजे मैंने रसोई में आवाज सुनी। पूछा कौन है? तो बहू बोली कि दूध गर्म कर रही हूं। इसके बाद उसने बेटे रिंकू को दूध दिया। थोड़ी देर बाद मुझे भी दूध दिया। दूध का रंग बदला हुआ था। मैंने पूछा तो उसने कहा कि हल्दी डाली है। हमने दूध पी लिया। इसके बाद कुछ होश नहीं रहा, गहरी नींद सो गए। एक बजे फोन कर बुलाया, दो बजे पता चला
रिंकू के बडे़ भाई सोनी ने बताया कि जितना मुझे याद रहा, रात एक बजे वो अपने कमरे में थी। मैंने छत पर आवाज सुनी। बाहर देखा तो दुल्हन बात कर रही थी। मुझे लगा कि अपने घर वालों की याद आ रही होगी, इसलिए बात कर रही होगी। मैं अपने कमरे में आ गया। रात दो बजे मम्मी के शोर मचाने की आवाज आई। मैं भागकर नीचे आया। मम्मी बोली- वो भाग गई। अंदर जाकर देखा तो रिंकू सोया हुआ था। उसके हाथ में सोने की अंगूठी नहीं थी। मम्मी की पायल गायब थी और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। हमने अलमारी खोलकर देखी तो 1.30 लाख रुपए भी गायब थे। रात को बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर तलाशा
सोनी ने बताया, घर का दरवाजा बंद था। चाबी मम्मी के पास थी, लेकिन वो पतली सी रेलिंग में से निकलकर भाग गई। हम उसकी तलाश में तुरंत बाइक से पहले रामबाग चौराहे पर पहुंचे। वहां ऑटो वाले खड़े होते हैं, उनके बीच तलाशा। इसके बाद बिजली घर बस स्टैंड, आगरा फोर्ट और कैंट रेलवे स्टेशन पर गए। हर बस और ट्रेन को खंगाला, लेकिन वो नहीं मिली। रात 3 बजे हमने वकील को फोन किया। वकील बोला कि सुबह बात करेंगे। मामा, फूफा…सबको वकील सेटिंग से लाया
दूल्हे के भाई ने बताया, सुबह हमने लड़की के मामा को फोन किया। उन्होंने बताया कि वो कोई मामा नहीं है। वो वकील के यहां आते थे। वकील ने उससे कहा था कि एक लड़की की शादी करवानी है। तुम मामा बन जाओ। इसके बदले में 10 हजार रुपए दूंगा। मैं तो रुपए के लालच में आ गया था। शादी के बाद वकील ने केवल 500 रुपए दिए। और रुपए मांगने पर फंसाने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद हमारे पास एक और फोन आया। ये कॉल राम रतन की थी, जो अपने को लड़की का फूफा बता रहा था। उसने पूछा कि लड़की है या चली गई? कितने रुपए ले गई। वकील को कितने रुपए दिए थे? पूरी कहानी सुनने के बाद वो बोला कि वकील ने धोखा किया है। लड़की को वो लेकर आया था। वकील ने उसे 60 हजार रुपए देने की कही थी। मगर मुझे कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा- तुम वकील के खिलाफ केस करो तो वो लड़की को पकड़वा देगा। सोनी ने बताया कि इसके बाद उन्हें पंडित पर भी शक हुआ। शादी के दौरान पंडित बार-बार कह रहा था कि उसकी फोटो मत खींचो, वीडियो में उसका चेहरा नहीं आना चाहिए। सोनी ने कहा- गली में हमारे घर के आसपास वाले घरों में CCTV लगे हैं, उन्हें देखने पर हमें पता चला कि 5 मई की रात को 6 लड़के आए थे, दुल्हन उन्हीं के साथ भागी है। सोनी ने कहा कि हम लोग गरीब हैं, पूरा परिवार 40 गज के छोटे मकान में रहता है। हम अपने लिए एक प्लाट खरीदना चाहते थे। उसके लिए ही बैंक में रुपए जमा कर रहे थे। दुल्हन का आधार कार्ड फर्जी था
जब सोनी की बहन ने दुल्हन का आधार कार्ड जांचने के लिए जन सुविधा केंद्र पहुंची। यहां बताया गया कि इस आधार नंबर से एक मोबाइल नंबर लिंक है। मगर यह नंबर एक व्यक्ति के नाम पर दिखा रहा था। उस पर बात करने के बाद सामने आया कि ये आधार कार्ड राजस्थान में एक शख्स का है। मतलब ये आधार कार्ड भी फर्जी था। इसके बाद सोनी की बहन ने वकील को कॉल किया। उसने कहा कि मैं तो इटावा के पास अपने गांव आया हुआ हूं। दुल्हन को पकड़वाने के लिए कहते ही धमकाने लगा कि पूरे परिवार को फर्जी केस में फंसा देगा। परिजन डरे हुए हैं। उनका कहना है कि जब वो वकील के घर गए थे तो उसने मारपीट की। बोला- यहां कैसे आ गए? पुलिस ने सुनवाई नहीं की, विधायक ने दर्ज करवाया केस
पीड़ितों ने बताया, उन्होंने मोहल्ले में सबसे बात छिपाई। कहा कि रात में बहू की मां की तबीयत खराब हो गई थी, इसलिए घर चली गई। इसके बाद वो एत्माद्दौला थाने गए। पुलिस को बताया लेकिन उन्हें लगातार दो दिन थाने से भगा दिया गया। इसके बाद विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के घर गए। उनकी पूरी बात बताई। विधायक उन्हें लेकर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के पास ले गए। इसके बाद ही उनकी एफआईआर हुई। ……………… ये भी पढ़ें : आगरा में परिवार को नशीला दूध पिलाया; गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन: बिचौलिया बोला- उसको भूल जाओ, दूसरी करा देंगे आगरा में सुहागरात के दिन दुल्हन गहने और नकदी लेकर भाग निकली। रात में उसने दूल्हे और परिवार वालों को केसर वाला दूध दिया, जिसमें नींद की गोली मिला दी। इसके बाद अलमारी से गहने, शगुन और कैश बटोरे और फरार हो गई। सुबह होश आने पर दूल्हे ने पूरे घर में दुल्हन को ढूंढा। मगर वो कहीं नहीं दिखी। परिवार वालों ने चेक किया तो घर से सारे गहने भी गायब थे। पीड़ित ने बिचौलिए और लुटेरी दुल्हन सहित 5 पर मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना एत्माद्दौला के सीतानगर की है। पढ़िए पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर