गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक बाइक दिखी। बाइक पर 2 युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है। दोनों युवकों ने सफेद चादर में बांधकर सूटकेस को ड्राइवर और सवारी के बीच में रखा है। ये दोनों दिल्ली की तरफ से आए थे। मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 2 मिनट पर सूटकेस को नहर की पटरी पर फेंका गया। उसके बाद दोनों युवक वापस दिल्ली की तरफ चले गए। यह स्पॉट दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ 2km दूर है। कुत्ते खींच रहे थे सूटकेस, पुलिस ने खुलवाया तो लाश निकली
लोनी बॉर्डर इलाके में 10 जून को सूटकेस के अंदर एक महिला की लाश मिली। बॉडी तोड़-मरोड़कर पैक की गई थी। सुबह 8 बजे सूटकेस में लिपटी सफेद चादर को कुत्ते खींच रहे थे। लोगों को दुर्गंध आने पर शक हुआ। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। PRV और लोनी बार्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोनी बार्डर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भी पहुंचे और जांच कराई। फोरेंसिक टीम के आने पर सूटकेस को खोला गया। अंदर एक 25-28 साल की महिला की लाश थी। खून रोकने के लिए दुपट्टा लगाया गया था। महिला का चेहरा गोल, रंग गेहुंआ है। दोनों हाथों में कांच की एक-एक चूड़ी थी। नाक में सोने की लांग पहने थी। महिला नीले रंग का सूट यानी कुर्ता पहने हुए थी। काली रंग की सलवार थी। उसकी मांग में सिंदूर था, पैरों में बिछुए थे। महिला विवाहित और धर्म से हिंदू लग रही है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। गले पर निशान है, जैसे गला घोंटा गया हो। लोनी बार्डर क्षेत्र में बेहटा हाजीपुर की नहर की पटरी के पास शिव वाटिका कॉलोनी के सामने सूटकेस मिला। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, यह नहर यूपी के सहारनपुर से निकली है। फिर शामली जिले की सीमा से होकर आती है। इसमें पानी हर समय नहीं चलता, लेकिन बीच-बीच में पानी छोड़ा जाता है। पहले इसका पानी दिल्ली में यमुना में जाता था, अब हिंडन नदी में गिरता है। घरों में ही CCTV लगे, बाकी जगह पुलिस को सपोर्ट नहीं मिला
नहर की पटरी पर ज्यादातर जगह कैमरे नहीं लगे हैं। जो कॉलोनी है, वहीं पर कैमरों को पुलिस ने देखा। पुलिस का कहना है कि कैमरे में एक बाइक कैद हुई है। इसमें 2 लोग सवार हैं। पुलिस इसी की पहचान कर रही है। यह रास्ता दिन में ज्यादा चलता है। रात में यहां वाहन कम निकलते हैं। ऐसे में कातिलों ने नहर के रास्ते को सेफ मानकर लाश को फेंका। 72 घंटे बाद ही होगा पोस्टमॉर्टम
लोनी बार्डर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र मलिक का कहना है कि महिला के शव का पंचनामा कर दिया गया है। पहचान नहीं हो पाई है, ऐसे में पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम 72 घंटे बाद ही कराया जाएगा। अगर तब तक पहचान नहीं होती, तो महिला के शव का अंतिम संस्कार लावारिस मानते हुए किया जाएगा। लेकिन महिला के कपड़े, अन्य जो भी सामान हैं, उन्हें सील कर दिया जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में पहचान में परिजन पहचान सकें। पुलिस की 3 टीमें, सबको अलग-अलग टॉस्क
पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने इस मामले में 3 टीमें लगाई हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में पुलिस की अलग-अलग टीम काम कर रही हैं। पहली टीम- बागपत, दिल्ली और गाजियाबाद के थानों से गुम होने वाली महिलाओं की डिटेल इकट्ठा कर रही है। सभी जिलों को डिटेल भेजी गई है। दूसरी टीम- दिल्ली और बागपत रूट के CCTV देख रही है। तीसरी टीम- मोबाइल टावर की रेंज में आए दिल्ली-बागपत के नंबरों की जांच कर रही है। थाने की पुलिस टीम को भी टास्क दिया गया है कि इस सूटकेस को कहां से खरीदा गया, ये पता करें। यह सूटकेस लोकल कंपनी का बताया जा रहा है। सूटकेस बिल्कुल नया बताया जा रहा है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी कहते हैं- पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। पहले हमारा फोकस है कि महिला की पहचान हो जाए। इसमें सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। बाइक से सूटकेस को यहां फेंका गया है, दो लोग बाइक पर सूटकेस को दिल्ली की तरफ से लेकर आए थे। ————————- यह खबर भी पढ़ें : नोएडा से किडनैप बच्चा 10 साल बाद हरियाणा में मिला, बदमाश टॉफी का लालच देकर उठा ले गया था, कटी उंगली से हुई पहचान नोएडा पुलिस ने 10 साल पहले फेज-2 से गायब हुए बच्चे को मंगलवार को हरियाणा से बरामद कर लिया। बच्चा जब 7 साल का था, तब उसे मंगल नाम के बदमाश ने टॉफी का लालच देकर किडनैप कर लिया था। उससे अपने घरेलू काम कराता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटी हुई उंगली और चेहरे पर जन्मजात चिह्न (बर्थ मार्क) से परिजन ने बेटे को पहचान की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे घरवालों के हवाले कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक बाइक दिखी। बाइक पर 2 युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है। दोनों युवकों ने सफेद चादर में बांधकर सूटकेस को ड्राइवर और सवारी के बीच में रखा है। ये दोनों दिल्ली की तरफ से आए थे। मंगलवार सुबह तड़के 3 बजकर 2 मिनट पर सूटकेस को नहर की पटरी पर फेंका गया। उसके बाद दोनों युवक वापस दिल्ली की तरफ चले गए। यह स्पॉट दिल्ली बॉर्डर से सिर्फ 2km दूर है। कुत्ते खींच रहे थे सूटकेस, पुलिस ने खुलवाया तो लाश निकली
लोनी बॉर्डर इलाके में 10 जून को सूटकेस के अंदर एक महिला की लाश मिली। बॉडी तोड़-मरोड़कर पैक की गई थी। सुबह 8 बजे सूटकेस में लिपटी सफेद चादर को कुत्ते खींच रहे थे। लोगों को दुर्गंध आने पर शक हुआ। इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। PRV और लोनी बार्डर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोनी बार्डर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह भी पहुंचे और जांच कराई। फोरेंसिक टीम के आने पर सूटकेस को खोला गया। अंदर एक 25-28 साल की महिला की लाश थी। खून रोकने के लिए दुपट्टा लगाया गया था। महिला का चेहरा गोल, रंग गेहुंआ है। दोनों हाथों में कांच की एक-एक चूड़ी थी। नाक में सोने की लांग पहने थी। महिला नीले रंग का सूट यानी कुर्ता पहने हुए थी। काली रंग की सलवार थी। उसकी मांग में सिंदूर था, पैरों में बिछुए थे। महिला विवाहित और धर्म से हिंदू लग रही है। शरीर पर चोट के कई निशान हैं। गले पर निशान है, जैसे गला घोंटा गया हो। लोनी बार्डर क्षेत्र में बेहटा हाजीपुर की नहर की पटरी के पास शिव वाटिका कॉलोनी के सामने सूटकेस मिला। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, यह नहर यूपी के सहारनपुर से निकली है। फिर शामली जिले की सीमा से होकर आती है। इसमें पानी हर समय नहीं चलता, लेकिन बीच-बीच में पानी छोड़ा जाता है। पहले इसका पानी दिल्ली में यमुना में जाता था, अब हिंडन नदी में गिरता है। घरों में ही CCTV लगे, बाकी जगह पुलिस को सपोर्ट नहीं मिला
नहर की पटरी पर ज्यादातर जगह कैमरे नहीं लगे हैं। जो कॉलोनी है, वहीं पर कैमरों को पुलिस ने देखा। पुलिस का कहना है कि कैमरे में एक बाइक कैद हुई है। इसमें 2 लोग सवार हैं। पुलिस इसी की पहचान कर रही है। यह रास्ता दिन में ज्यादा चलता है। रात में यहां वाहन कम निकलते हैं। ऐसे में कातिलों ने नहर के रास्ते को सेफ मानकर लाश को फेंका। 72 घंटे बाद ही होगा पोस्टमॉर्टम
लोनी बार्डर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर हरेंद्र मलिक का कहना है कि महिला के शव का पंचनामा कर दिया गया है। पहचान नहीं हो पाई है, ऐसे में पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम 72 घंटे बाद ही कराया जाएगा। अगर तब तक पहचान नहीं होती, तो महिला के शव का अंतिम संस्कार लावारिस मानते हुए किया जाएगा। लेकिन महिला के कपड़े, अन्य जो भी सामान हैं, उन्हें सील कर दिया जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में पहचान में परिजन पहचान सकें। पुलिस की 3 टीमें, सबको अलग-अलग टॉस्क
पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने इस मामले में 3 टीमें लगाई हैं। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी के निर्देशन में पुलिस की अलग-अलग टीम काम कर रही हैं। पहली टीम- बागपत, दिल्ली और गाजियाबाद के थानों से गुम होने वाली महिलाओं की डिटेल इकट्ठा कर रही है। सभी जिलों को डिटेल भेजी गई है। दूसरी टीम- दिल्ली और बागपत रूट के CCTV देख रही है। तीसरी टीम- मोबाइल टावर की रेंज में आए दिल्ली-बागपत के नंबरों की जांच कर रही है। थाने की पुलिस टीम को भी टास्क दिया गया है कि इस सूटकेस को कहां से खरीदा गया, ये पता करें। यह सूटकेस लोकल कंपनी का बताया जा रहा है। सूटकेस बिल्कुल नया बताया जा रहा है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोक प्रियदर्शी कहते हैं- पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। पहले हमारा फोकस है कि महिला की पहचान हो जाए। इसमें सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। बाइक से सूटकेस को यहां फेंका गया है, दो लोग बाइक पर सूटकेस को दिल्ली की तरफ से लेकर आए थे। ————————- यह खबर भी पढ़ें : नोएडा से किडनैप बच्चा 10 साल बाद हरियाणा में मिला, बदमाश टॉफी का लालच देकर उठा ले गया था, कटी उंगली से हुई पहचान नोएडा पुलिस ने 10 साल पहले फेज-2 से गायब हुए बच्चे को मंगलवार को हरियाणा से बरामद कर लिया। बच्चा जब 7 साल का था, तब उसे मंगल नाम के बदमाश ने टॉफी का लालच देकर किडनैप कर लिया था। उससे अपने घरेलू काम कराता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कटी हुई उंगली और चेहरे पर जन्मजात चिह्न (बर्थ मार्क) से परिजन ने बेटे को पहचान की है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे घरवालों के हवाले कर दिया। पढ़िए पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए:रात 3 बजे CCTV में दिखे, शरीर पर चोट के निशान; बॉडी तोड़-मरोड़ कर पैक की
