हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड में 20 फरवरी की शाम को देसी रॉकस्टार के नाम से फेमस रैपर और सिंगर एमडी ने हरियाणवी गीतों पर जमकर लोगों को मनोरंजन किया। मेला की बड़ी चौपाल पर एमडी ने अपने रंगारंग गानों की प्रस्तुति दी। मेले में आज की सांस्कृतिक संध्या में कोरियोग्राफ प्रिया वेंकटरमन द्वारा शास्त्रीय नृत्य पेश किया जाएगा। कौन है हरियाणवीं सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार के नाम से फेमस रैपर MD का पूरा नाम मनोज दवन है। गुरुग्राम में जन्मे 38 वर्षीय एमडी ने 2008 में म्यूजिक डायरेक्टर और रैपर कुलबीर दनोदा (KD) के संपर्क में आए थे और इसके बाद इस जोड़ी ने कई हिट सॉन्ग दिए। MD का एक गाना “न बारह बोर की रखूं दोनाली न सोने की चेन” जमकर वायरल हुआ था। इसे अब तक 1.17 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कौन हैं प्रिया वेंकट रमन ? डांसर और कोरियोग्राफर प्रिया वेंकटरमन 7 साल की उम्र में भरतनाट्यम की ओर अपना पहला कदम रखा था। प्रिया 2013 पद्म भूषण प्राप्तकर्ता सरोजा वैद्यनाथन की शिष्या हैं और उन्होंने भारत के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर नृत्य शैली का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2010 में अपनी भारत यात्रा के दौरान बराक ओबामा के अलावा अन्य विश्व नेताओं के सामने भी प्रदर्शन किया है। प्रिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने नृत्य स्कूल कलाकृति के माध्यम से लोगों को भरतनाट्यम की कला सिखाने और सूचित करने में 12 साल बिताए। थिएटर में प्रिया का अनुभव राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में अभिनय करने और मिल्वौकी चैंबर थिएटर में टेरेंस मैकनेली द्वारा मंचित एक नाटक के लिए कोरियोग्राफी करने का रहा है। शाम 7 बजे बड़ी चौपाल पर करेंगी परफॉर्म डांसर और कोरियोग्राफर प्रिया वेंकटरमन मेला की सांस्कृतिक संध्या मेंं बड़ी चौपाल पर परफॉर्म करने वाली है। इस दौरान लोगों को डांसर और कोरियोग्राफर प्रिया वेंकटरमन का शास्त्रीय नृत्य देखने को मिलेगा। हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड में 20 फरवरी की शाम को देसी रॉकस्टार के नाम से फेमस रैपर और सिंगर एमडी ने हरियाणवी गीतों पर जमकर लोगों को मनोरंजन किया। मेला की बड़ी चौपाल पर एमडी ने अपने रंगारंग गानों की प्रस्तुति दी। मेले में आज की सांस्कृतिक संध्या में कोरियोग्राफ प्रिया वेंकटरमन द्वारा शास्त्रीय नृत्य पेश किया जाएगा। कौन है हरियाणवीं सिंगर एमडी देसी रॉकस्टार के नाम से फेमस रैपर MD का पूरा नाम मनोज दवन है। गुरुग्राम में जन्मे 38 वर्षीय एमडी ने 2008 में म्यूजिक डायरेक्टर और रैपर कुलबीर दनोदा (KD) के संपर्क में आए थे और इसके बाद इस जोड़ी ने कई हिट सॉन्ग दिए। MD का एक गाना “न बारह बोर की रखूं दोनाली न सोने की चेन” जमकर वायरल हुआ था। इसे अब तक 1.17 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कौन हैं प्रिया वेंकट रमन ? डांसर और कोरियोग्राफर प्रिया वेंकटरमन 7 साल की उम्र में भरतनाट्यम की ओर अपना पहला कदम रखा था। प्रिया 2013 पद्म भूषण प्राप्तकर्ता सरोजा वैद्यनाथन की शिष्या हैं और उन्होंने भारत के विभिन्न ऐतिहासिक स्थानों पर नृत्य शैली का प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2010 में अपनी भारत यात्रा के दौरान बराक ओबामा के अलावा अन्य विश्व नेताओं के सामने भी प्रदर्शन किया है। प्रिया ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपने नृत्य स्कूल कलाकृति के माध्यम से लोगों को भरतनाट्यम की कला सिखाने और सूचित करने में 12 साल बिताए। थिएटर में प्रिया का अनुभव राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक में अभिनय करने और मिल्वौकी चैंबर थिएटर में टेरेंस मैकनेली द्वारा मंचित एक नाटक के लिए कोरियोग्राफी करने का रहा है। शाम 7 बजे बड़ी चौपाल पर करेंगी परफॉर्म डांसर और कोरियोग्राफर प्रिया वेंकटरमन मेला की सांस्कृतिक संध्या मेंं बड़ी चौपाल पर परफॉर्म करने वाली है। इस दौरान लोगों को डांसर और कोरियोग्राफर प्रिया वेंकटरमन का शास्त्रीय नृत्य देखने को मिलेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
