हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम के लिए वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। नतीजे 12 मार्च को आएंगे। सोनीपत में 12 बजे तक 11.3% वोटिंग हुई। सोनीपत के नगर निगम मेयर उपचुनाव में न्यू कॉलोनी के रहने वाले वेदांश पहली बार वोट डालने के लिए नगर निगम में 100 नंबर बूथ पर वोट डालने के लिए दिल्ली से पहुंचे। लेकिन लिस्ट में उनका नहीं था। वेदांश ने बताया कि पहली बार वोट डालने के लिए वह काफी उत्सुक था। युवा को वोट देने के लिए बढ़ावा देना चाहिए। कांग्रेस के प्रत्याशी कमल दीवान ने मॉडल टाउन में स्थित हरियाणा स्कूल बूथ नंबर 104 पर वोट डाला, वही उसके बाद उनकी माता बिमला दीवान और उनकी पत्नी मेघा दीवान ने भी पहुंच कर वोट डाला। इससे पहले सोनीपत के कांग्रेस पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने सेक्टर 15 की DAV स्कूल में बूथ नंबर 61 पर वोट डाला। प्रत्याशी राजीव जैन ने सेक्टर 15 में बूथ नंबर 61 पर अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान उनके बेटे और उनकी धर्मपत्नी कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी साथ रही। मेयर उपचुनाव में 5 प्रत्याशी मैदान में
सोनीपत नगर निगम के अंतर्गत मेयर उपचुनाव में 5 प्रत्याशी मैदान में है। सोनीपत उपचुनाव में 49 बूथ और खरखौदा में 8 बूथ संवेदनशील हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 3 हैं व पार्षद पद के प्रत्याशी 42 (15 वार्डों में चुनाव) हैं। वहीं वार्ड 12 निर्विरोध पार्षद पूनम देवी चुनी जा चुकी है। हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम के लिए वोटिंग जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। नतीजे 12 मार्च को आएंगे। सोनीपत में 12 बजे तक 11.3% वोटिंग हुई। सोनीपत के नगर निगम मेयर उपचुनाव में न्यू कॉलोनी के रहने वाले वेदांश पहली बार वोट डालने के लिए नगर निगम में 100 नंबर बूथ पर वोट डालने के लिए दिल्ली से पहुंचे। लेकिन लिस्ट में उनका नहीं था। वेदांश ने बताया कि पहली बार वोट डालने के लिए वह काफी उत्सुक था। युवा को वोट देने के लिए बढ़ावा देना चाहिए। कांग्रेस के प्रत्याशी कमल दीवान ने मॉडल टाउन में स्थित हरियाणा स्कूल बूथ नंबर 104 पर वोट डाला, वही उसके बाद उनकी माता बिमला दीवान और उनकी पत्नी मेघा दीवान ने भी पहुंच कर वोट डाला। इससे पहले सोनीपत के कांग्रेस पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने सेक्टर 15 की DAV स्कूल में बूथ नंबर 61 पर वोट डाला। प्रत्याशी राजीव जैन ने सेक्टर 15 में बूथ नंबर 61 पर अपने परिवार के साथ वोट डाला। इस दौरान उनके बेटे और उनकी धर्मपत्नी कैबिनेट मंत्री कविता जैन भी साथ रही। मेयर उपचुनाव में 5 प्रत्याशी मैदान में
सोनीपत नगर निगम के अंतर्गत मेयर उपचुनाव में 5 प्रत्याशी मैदान में है। सोनीपत उपचुनाव में 49 बूथ और खरखौदा में 8 बूथ संवेदनशील हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 3 हैं व पार्षद पद के प्रत्याशी 42 (15 वार्डों में चुनाव) हैं। वहीं वार्ड 12 निर्विरोध पार्षद पूनम देवी चुनी जा चुकी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
