सोनीपत में आप नेता सुशील गुप्ता का बीजेपी पर हमला:विज के नोटिस पर कहा भाजपा में बुजुर्गों की इज्जत नहीं की जाती

सोनीपत में आप नेता सुशील गुप्ता का बीजेपी पर हमला:विज के नोटिस पर कहा भाजपा में बुजुर्गों की इज्जत नहीं की जाती

सोनीपत में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता गोहाना पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि AAP हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। दिल्ली चुनाव को लेकर डा. सुशील गुप्ता ने कहा बीजेपी ने चुनाव में सरकारी तंत्र, पुलिस और धनबल का दुरुपयोग किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और अनिल विज को भेजे गए नोटिस पर कहा बीजेपी में बुजुर्गों की इज्जत नहीं की जाती है। उन्होंने कहा है कि वे निकाय के सभी मुद्दों को बड़ी मजबूती के साथ उठाएंगे और एक पारदर्शिता के साथ निगम बनाएंगे और क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए काम किए जाएंगे। बीजेपी सरकार पर तीखा हमला डा. सुशील गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा के शहरों की हालत बदतर हो चुकी है। चारों ओर गंदगी, कूड़े के ढेर, जलभराव और पेड़ों की अनदेखी ने नगरों को बेहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि AAP जनता के इन मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएगी और एक पारदर्शी निकाय व्यवस्था बनाएगी। BJP में सब ठीक नहीं चल रहा डा. गुप्ता ने कहा कि बीजेपी में अंदरूनी कलह चल रही है। उन्होंने अनिल विज को नोटिस भेजे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो बीजेपी खुद अपने मंत्रियों को ही नोटिस भेज रही है। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी FIR दर्ज होने का जिक्र किया और कहा कि BJP लोकतंत्र को तानाशाही में बदल रही है। अनिल विज के बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि BJP में वरिष्ठ नेताओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपने बुजुर्ग नेताओं को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी अपने ही मंत्रियों का सम्मान नहीं कर सकती, तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। BJP के 100 दिन के वादे फेल AAP नेता ने हरियाणा में BJP सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार ने चुनावी वादे किए थे, लेकिन ₹500 में गैस सिलेंडर नहीं मिला, छात्रों को स्कूटर देने की योजना फेल हो गई और 5 लाख रोजगार देने का वादा भी झूठा साबित हुआ। भाजपा अपने वादे पूरे नहीं करती है, चुनाव के लिए झूठे वादे करते हैं। “दिल्ली में जो सुविधाएं मिलती हैं, वो हरियाणा में क्यों नहीं?” सुशील गुप्ता ने दिल्ली सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दीं। लेकिन हरियाणा में बीजेपी सरकार जनता को सिर्फ परेशान कर रही है। दिल्ली चुनाव में धांधली हुई दिल्ली में हार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि AAP को जनता का तीन बार आशीर्वाद मिला है और चौथी बार सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने का जनादेश मिला है। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव में सरकारी तंत्र, पुलिस और धनबल का दुरुपयोग किया। गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में रात के समय मतदाताओं की उंगलियों पर स्याही लगा दी गई, जिससे वे वोट नहीं डाल सके। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि BJP ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया। यमुना नदी में इंडस्ट्रीयल वेस्ट डाला जा रहा है AAP नेता ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यमुनानगर, पानीपत और सोनीपत के इंडस्ट्रीयल एरिया से गंदा पानी सीधे यमुना में डाला जा रहा है। बीजेपी इसे धर्म का हिस्सा मानती है, लेकिन यह धर्म उन्हें ही मुबारक हो। AAP निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी AAP अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोग वही चुनते हैं जो भ्रष्टाचार मुक्त हों, और AAP जनता की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी चार चुनावों में खाता तक नहीं खोल पाई, वह आम आदमी पार्टी के सामने क्या टिकेगी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद को बचा ले, यही उनके लिए बड़ी बात होगी। सोनीपत में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता गोहाना पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि AAP हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ अपने चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी। दिल्ली चुनाव को लेकर डा. सुशील गुप्ता ने कहा बीजेपी ने चुनाव में सरकारी तंत्र, पुलिस और धनबल का दुरुपयोग किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और अनिल विज को भेजे गए नोटिस पर कहा बीजेपी में बुजुर्गों की इज्जत नहीं की जाती है। उन्होंने कहा है कि वे निकाय के सभी मुद्दों को बड़ी मजबूती के साथ उठाएंगे और एक पारदर्शिता के साथ निगम बनाएंगे और क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए काम किए जाएंगे। बीजेपी सरकार पर तीखा हमला डा. सुशील गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा के शहरों की हालत बदतर हो चुकी है। चारों ओर गंदगी, कूड़े के ढेर, जलभराव और पेड़ों की अनदेखी ने नगरों को बेहाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि AAP जनता के इन मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएगी और एक पारदर्शी निकाय व्यवस्था बनाएगी। BJP में सब ठीक नहीं चल रहा डा. गुप्ता ने कहा कि बीजेपी में अंदरूनी कलह चल रही है। उन्होंने अनिल विज को नोटिस भेजे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब तो बीजेपी खुद अपने मंत्रियों को ही नोटिस भेज रही है। उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ भी FIR दर्ज होने का जिक्र किया और कहा कि BJP लोकतंत्र को तानाशाही में बदल रही है। अनिल विज के बयान पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि BJP में वरिष्ठ नेताओं की कोई इज्जत नहीं है। उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का उदाहरण देते हुए कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपने बुजुर्ग नेताओं को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी अपने ही मंत्रियों का सम्मान नहीं कर सकती, तो आम जनता के साथ कैसा व्यवहार करती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। BJP के 100 दिन के वादे फेल AAP नेता ने हरियाणा में BJP सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सवाल उठाए। कहा कि सरकार ने चुनावी वादे किए थे, लेकिन ₹500 में गैस सिलेंडर नहीं मिला, छात्रों को स्कूटर देने की योजना फेल हो गई और 5 लाख रोजगार देने का वादा भी झूठा साबित हुआ। भाजपा अपने वादे पूरे नहीं करती है, चुनाव के लिए झूठे वादे करते हैं। “दिल्ली में जो सुविधाएं मिलती हैं, वो हरियाणा में क्यों नहीं?” सुशील गुप्ता ने दिल्ली सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, बच्चों को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं दीं। लेकिन हरियाणा में बीजेपी सरकार जनता को सिर्फ परेशान कर रही है। दिल्ली चुनाव में धांधली हुई दिल्ली में हार पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि AAP को जनता का तीन बार आशीर्वाद मिला है और चौथी बार सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने का जनादेश मिला है। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने चुनाव में सरकारी तंत्र, पुलिस और धनबल का दुरुपयोग किया। गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में रात के समय मतदाताओं की उंगलियों पर स्याही लगा दी गई, जिससे वे वोट नहीं डाल सके। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए और कहा कि BJP ने लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर दिया। यमुना नदी में इंडस्ट्रीयल वेस्ट डाला जा रहा है AAP नेता ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यमुनानगर, पानीपत और सोनीपत के इंडस्ट्रीयल एरिया से गंदा पानी सीधे यमुना में डाला जा रहा है। बीजेपी इसे धर्म का हिस्सा मानती है, लेकिन यह धर्म उन्हें ही मुबारक हो। AAP निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी AAP अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी और सभी नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिका चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोग वही चुनते हैं जो भ्रष्टाचार मुक्त हों, और AAP जनता की सेवा के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जो पार्टी चार चुनावों में खाता तक नहीं खोल पाई, वह आम आदमी पार्टी के सामने क्या टिकेगी? उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद को बचा ले, यही उनके लिए बड़ी बात होगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर