सोनीपत में रोडवेज बस ने ली व्यक्ति की जान:जीटी रोड पार करते समय कुचला; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

सोनीपत में रोडवेज बस ने ली व्यक्ति की जान:जीटी रोड पार करते समय कुचला; 3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हरियाणा के सोनीपत में NH-44 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रोड क्रॉस कराते समय उसे हरियाणा रोडवेज की बस ने कुचल दिया। वह तीन बच्चों का पिता था और परिवार में इकलौता कमाने वाला था। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। पुलिस ने थाना बहालगढ़ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के मऊ खालसा गांव का रहने वाला राजाराम एक फैक्ट्री में काम करते थे। वे 14-15 वर्षों से परिवार सहित बहालगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे। राजाराम शनिवार को अपनी पत्नी बेबी के साथ कंपनी जाने के लिए बहालगढ़ पुल के पास NH-44 दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। उसकी पत्नी बेबी ने बताया कि ड्राइवर ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाकर उनके पति को सीधी टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजाराम को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों का पिता था बेबी ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी और अब परिवार का एकमात्र सहारा भी छिन गया है। पत्नी बेबी भी मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती हैं। मृतक की पत्नी बेबी की शिकायत पर थाना बहालगढ़ में पुलिस ने धारा 281, 106 BNS में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच ASI संदीप के नेतृत्व में की जा रही है। हरियाणा के सोनीपत में NH-44 पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। रोड क्रॉस कराते समय उसे हरियाणा रोडवेज की बस ने कुचल दिया। वह तीन बच्चों का पिता था और परिवार में इकलौता कमाने वाला था। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। पुलिस ने थाना बहालगढ़ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के मऊ खालसा गांव का रहने वाला राजाराम एक फैक्ट्री में काम करते थे। वे 14-15 वर्षों से परिवार सहित बहालगढ़ में किराए के मकान में रह रहे थे। राजाराम शनिवार को अपनी पत्नी बेबी के साथ कंपनी जाने के लिए बहालगढ़ पुल के पास NH-44 दिल्ली की तरफ जाने वाली सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। उसकी पत्नी बेबी ने बताया कि ड्राइवर ने बस को तेज गति और लापरवाही से चलाकर उनके पति को सीधी टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राजाराम को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से एम्बुलेंस द्वारा सरकारी अस्पताल सोनीपत ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों का पिता था बेबी ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़की और दो लड़के शामिल हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी और अब परिवार का एकमात्र सहारा भी छिन गया है। पत्नी बेबी भी मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती हैं। मृतक की पत्नी बेबी की शिकायत पर थाना बहालगढ़ में पुलिस ने धारा 281, 106 BNS में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच ASI संदीप के नेतृत्व में की जा रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर