सोनीपत में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है। सोनीपत एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद 7 फरवरी को सलीमपुर ट्रॉली गांव में 177 मकानों का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मकानों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। तहसीलदार सोनीपत के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अमित कुमार एचसीएस उपमंडल अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी सोनीपत की कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जाएगी। यह मामला रघबीर पुत्र दिलबाग सिंह आदि बनाम अनुवान के बीच लंबित है, जिसका केस नंबर 01/एसडीओ है। पंचायती जमीन पर बने घरों पर कार्रवाई जानकारी के मुताबिक सलीमपुर ट्राली गांव जुआं -2 की पंचायत में पहले आता था। गांव के लोग पंचायती जमीन पर बसते चले गए। पूर्व सरपंच रघबीर ने केस डाला हुआ था। सारा गांव अवैध जमीन पर बसा हुआ है। एमडीएम के आदेश के बाद गांव के सरपंच और चौकीदार को भी नोटिस की प्रति भेज अवगत करवाया गया है। ग्रामीणों क़ो दिए गए नोटिस गांव में लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। तहसीलदार ने पटवारी हल्का सलीमपुर ट्राली को आदेश दिया है कि वह स्वयं मौके पर उपस्थित रहें और दोनों पक्षों को सूचित करें। ताकि न्यायालय के आदेशों का पालन किया जा सके। ग्रामीणों में हड़कंप इस कार्रवाई से पहले गांव में तनाव का माहौल है। कई घरों के ऊपर तलवार लटकी हुई है और लोगों को अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार की जा रही है और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। सोनीपत में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है। सोनीपत एसडीएम कोर्ट के आदेश के बाद 7 फरवरी को सलीमपुर ट्रॉली गांव में 177 मकानों का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मकानों पर नोटिस चिपका दिए गए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया है। तहसीलदार सोनीपत के कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार अमित कुमार एचसीएस उपमंडल अधिकारी एवं सहायक कलेक्टर प्रथम श्रेणी सोनीपत की कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जाएगी। यह मामला रघबीर पुत्र दिलबाग सिंह आदि बनाम अनुवान के बीच लंबित है, जिसका केस नंबर 01/एसडीओ है। पंचायती जमीन पर बने घरों पर कार्रवाई जानकारी के मुताबिक सलीमपुर ट्राली गांव जुआं -2 की पंचायत में पहले आता था। गांव के लोग पंचायती जमीन पर बसते चले गए। पूर्व सरपंच रघबीर ने केस डाला हुआ था। सारा गांव अवैध जमीन पर बसा हुआ है। एमडीएम के आदेश के बाद गांव के सरपंच और चौकीदार को भी नोटिस की प्रति भेज अवगत करवाया गया है। ग्रामीणों क़ो दिए गए नोटिस गांव में लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। तहसीलदार ने पटवारी हल्का सलीमपुर ट्राली को आदेश दिया है कि वह स्वयं मौके पर उपस्थित रहें और दोनों पक्षों को सूचित करें। ताकि न्यायालय के आदेशों का पालन किया जा सके। ग्रामीणों में हड़कंप इस कार्रवाई से पहले गांव में तनाव का माहौल है। कई घरों के ऊपर तलवार लटकी हुई है और लोगों को अपने आशियाने उजड़ने का डर सता रहा है। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुसार की जा रही है और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में पहाड़ी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन:14 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 2 दिन में 3 डिग्री गिरा तापमान, प्रदूषण में सुधार
हरियाणा में पहाड़ी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन:14 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 2 दिन में 3 डिग्री गिरा तापमान, प्रदूषण में सुधार हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। शुष्क मौसम के बाद अब मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कल 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी या बारिश के आसार हैं। इसके असर से 8 दिसंबर यानी कल हरियाणा के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश के आसार हैं। रात के तापमान में 2-3 डिग्री की कमी आ सकती है। मौसम विभाग ने 7-8 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। यमुनानगर में सबसे सर्द रातें वहीं, पिछले दो दिनों से दिन में चल रही पहाड़ी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। इससे दिन और रात के तापमान में 1.0 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। रोहतक में यह 22.9 डिग्री पर आ गया है। वहीं, प्रदेश में रात के तापमान में भी 0.9 डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई है। सबसे कम तापमान 8.0 डिग्री यमुनानगर में और सबसे ज्यादा तापमान 13.5 डिग्री रोहतक में दर्ज किया गया। AQI 200 से नीचे आया राज्य में AQI 200 से नीचे आ गया है। हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में काफी सुधार हुआ है। हरियाणा के बहादुरगढ़ में सबसे ज्यादा AQI दर्ज किया गया, यहां यह 178 रहा। हालांकि, यह 200 से नीचे ही रहा। हरियाणा में AQI 200 से नीचे आ गया है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा AQI करीब 193 दर्ज किया गया। अन्य जिलों में फरीदाबाद में 187, गुरुग्राम में 176, जींद में 174, अंबाला में 170, रोहतक में 169, हिसार में 168, बहादुरगढ़ में 167, कुरुक्षेत्र में 157 दर्ज किया गया। आगे कैसा रहेगा मौसम कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहाड़ों पर कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवा की दिशा में परिवर्तन होने से बादल छाने की संभावना है, जिससे रात और दिन के तापमान में कमी आने के आसार हैं। हालांकि, मौसम साफ होने और पहाड़ों से हवाएं चलने से आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
फरीदाबाद में पैदल युवक को कार ने मारी टक्कर:कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिरकर घायल, सीसीटीवी विडियों में रिकार्ड हुई घटना
फरीदाबाद में पैदल युवक को कार ने मारी टक्कर:कई फीट दूर जाकर सड़क पर गिरकर घायल, सीसीटीवी विडियों में रिकार्ड हुई घटना हरियाणा में फरीदाबाद के गांव चांदपुर में जिम से पैदल घर जा रहे रामअवतार नामक युवक को गांव के ही गौरव ने रंजिश के चलते कार से पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी गौरव और उसके चाचा सुरजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर वापस आते समय की घटना
घायल रामअवतार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है, कि 14 जनवरी की शाम को करीब करीब 4.30 बजे जिम से पैदल चलकर घर जा रहा था। जब वह कुछ दूर पहुंचा तभी गांव का रहने वाला गौरव अपनी सफेद रंग की वैगनआर कार लेकर पीछे से आया,और जान से मारने की नीयत से उसको पीछे से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह कई फिट दूर जाकर गिरा। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद परिवार के लोगों उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। टक्कर मारने के बाद आरोपी गौरव मौके से कार सहित फरार हो गया। आरोपी ने पहले भी की थी मारपीट
रामअवतार ने बताया कि गौरव ने 12 दिसंबर 2024 को भी उसके साथ झगड़ा किया था। जिसका राजीनामा पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हो गया था। लेकिन उसके बाद भी गौरव उसके साथ रंजिश रखे हुए था। पुलिस ने दो के खिलाफ मामल दर्ज किया।
पुलिस जांच अधिकारी शहजाद ने बताया कि घायल रामअवतार के द्वारा दी गई शिकायत पर कार्यवाही करते हुए, आरोपी गौरव और उसके चाचा सुरजपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
हरियाणा के भाजपा विधायकों में मंत्रीपद की दौड़:5 MLA दिल्ली में डटे, केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे; गंगवा बोले- सिफारिश से पद नहीं मिलता
हरियाणा के भाजपा विधायकों में मंत्रीपद की दौड़:5 MLA दिल्ली में डटे, केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे; गंगवा बोले- सिफारिश से पद नहीं मिलता हरियाणा में 17 अक्टूबर को होने वाले नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा विधायक मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए भरपूर प्रयास कर रहे हैं। पिछले 2 दिन से दिल्ली के हरियाणा भवन में एक कांग्रेस विधायक के अलावा भाजपा के 5 विधायक डटे हुए हैं। ये सभी केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इन विधायकों में फतेहाबाद से कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, नलवा से भाजपा विधायक रणधीर पनिहार, भिवानी से घनश्याम सर्राफ, सफीदों से रामकुमार गौतम, हांसी से विनोद भयाना और इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप शामिल हैं। 2 दिन हरियाणा भवन में रुकने के बाद सोमवार को रणबीर गंगवा हरियाणा के लिए रवाना हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- मैं यहां निजी काम से रुका हुआ था। अब हिसार जा रहा हूं। हमारा संगठन किसी को सिफारिश के आधार पर कोई पद नहीं देता। संगठन को हर विधायक का अच्छे से पता है, वह अपने अनुसार तय करेगा। इसके अलावा हरियाणा भवन में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला और विधायक कृष्णलाल पंवार आए थे। बराला दोपहर तक यहां रुके। इसके बाद वह दिल्ली के राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित अपने सरकारी आवास के लिए निकल गए। गौतम ने कहा- जो जिम्मेदारी मिलेगी तैयार हूं विधायक रामकुमार गौतम ने कहा- ‘जननायक जनता पार्टी को जनता ने आईना दिखा दिया है। मैं हमेशा कहता था कि भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, मैं उसके लिए तैयार हूं। मेरे ऊपर किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार या किसी अन्य तरह का आरोप नहीं है।’ नायब सैनी ने कामाख्या माता के दर्शन किए कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार को असम के गुवाहाटी में कामाख्या माता मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद थे। यहां उन्होंने कहा कि 16 तारीख को हमारे ऑब्जर्वर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे। हमारे सभी विधायकों की उनके साथ मीटिंग होगी। इसके बाद 17 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होगा। पहले दिन यह विधायक ले सकते हैं शपथ पहले दिन मुख्यमंत्री के साथ विपुल गोयल, महीपाल ढांडा, कृष्ण बेदी, कृष्णलाल पंवार, रणबीर गंगवा, सुनील सांगवान, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, अरविंद शर्मा और श्याम सिंह राणा शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा, कृष्णलाल पंवार या अनिल विज को स्पीकर बनाया जा सकता है। श्रुति चौधरी उपराष्ट्रपति और विज जेपी नड्डा से मिले रविवार को राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने अपनी तोशाम से विधायक बेटी श्रुति चौधरी के साथ दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इसके अलावा पूर्व गृहमंत्री और अंबाला कैंट से भाजपा विधायक अनिल विज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। 16 को विधायक दल की मीटिंग 8 अक्टूबर को राज्य में आए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में भाजपा ने 48 सीट जीतीं। भाजपा को बहुमत मिलने के बाद नायब सैनी 2 बार दिल्ली में प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेताओं से मिले। पहले 12 और 15 अक्टूबर को शपथ ग्रहण की बात सामने आई। हालांकि बाद में 17 अक्टूबर को शपथ की डेट फाइनल हुई। इससे एक दिन पहले 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में विधायक दल की मीटिंग होगी। इसमें अमित शाह और डॉ. मोहन यादव ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे। इसके बाद विधायक दल के नेता राज्यपाल के पास सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।