सोलन में आज कोलकाता रेप केस के खिलाफ सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल जारी है। इस हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। किसी को भी असुविधा न हो इस बात का ख्याल रखा जाएगा। ये जानकारी सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट संदीप जैन ने दी। सभी चिकित्सकों ने महिला डॉक्टर को लेकर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संदीप जैन ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जघन्य अपराध हुआ है, जिस पर सभी चिकित्सक कड़ी से कड़ी कार्रवाई चाहते है ताकि भविष्य में किसी भी चिकित्सक के साथ इस तरह की घटना दुबारा न हो। उन्होंने कहा कि शनिवार के बाद आज फिर हम हड़ताल पर रहेंगे और कल सुबह तक यह हड़ताल जारी रहेगी। लेकिन इस बीच इमरजेंसी में सभी चिकित्सक पहले की तरह अपनी सेवाएं देंगे। अगर कोई व्यक्ति आपातकाल में आता है तो उसका इलाज किया जाएगा। सोलन में आज कोलकाता रेप केस के खिलाफ सरकारी और निजी अस्पतालों में हड़ताल जारी है। इस हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। किसी को भी असुविधा न हो इस बात का ख्याल रखा जाएगा। ये जानकारी सोलन क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल सुपरिटेंडेंट संदीप जैन ने दी। सभी चिकित्सकों ने महिला डॉक्टर को लेकर दो मिनट का मौन रखा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। संदीप जैन ने बताया कि कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ जघन्य अपराध हुआ है, जिस पर सभी चिकित्सक कड़ी से कड़ी कार्रवाई चाहते है ताकि भविष्य में किसी भी चिकित्सक के साथ इस तरह की घटना दुबारा न हो। उन्होंने कहा कि शनिवार के बाद आज फिर हम हड़ताल पर रहेंगे और कल सुबह तक यह हड़ताल जारी रहेगी। लेकिन इस बीच इमरजेंसी में सभी चिकित्सक पहले की तरह अपनी सेवाएं देंगे। अगर कोई व्यक्ति आपातकाल में आता है तो उसका इलाज किया जाएगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
