हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरफ्तार:मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने दिल्ली के होटल से पकड़ा; घर देने के बदले करोड़ों रुपए लिए

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने उन्हें दिल्ली के होटल शांगरी-ला से पकड़ा है। छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी माने जाने वाले छौक्कर की कंपनी साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपए ले लिए। बाद में उन्होंने न लोगों को घर दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद ED ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। घर बनाकर देने के बदले लिए 616.41 करोड़
धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर और विकास की कंपनी साई आइना फॉर्म्स (अब माहिरा इंफाटेक प्राइवेट लिमिटेड), सीजर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड और माहिरा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किफायती आवास योजना निकाली थी। जिसके तहत हजारों खरीदारों को गुरुग्राम के सेक्टर 68, सेक्टर 103 और सेक्टर 104 में मकान उपलब्ध कराने का वादा किया गया। इसके बदले उनसे लगभग 616.41 करोड़ रुपए ले लिए गए। इसके बावजूद लोगों को घर नहीं दिए गए। बाद में पता चला कि घर खरीदारों से एकत्र की गई रकम को इन्होंने निजी लाभ के लिए खर्च कर दिया। कंपनी ने करोड़ों रुपए फर्जी निर्माण लागत, महंगी ज्वैलरी और शादियों में खर्च किए। शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने छौक्कर के खिलाफ केस दर्ज किया था। लग्जरी गाड़ियां, कैश और ज्वेलरी जब्त की
इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के शक में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद जुलाई 2023 में छौक्कर के आवास और कंपनियों पर छापेमारी की गई। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ED ने सीज किया था। इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी। 30 अप्रैल 2024 को छौक्कर के बेटे सिकंदर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। हाईकोर्ट ने सरेंडर के ऑर्डर दिए थे, फरार हुए छौक्कर
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वॉर्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बाद भी धर्म सिंह ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई। चुनाव के बाद घर गिरफ्तार करने पहुंची टीम
विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद ED की टीम धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार करने के लिए उनके समालखा स्थित आवास पर पहुंची थी। इस दौरान धर्म सिंह छौक्कर अपने घर मौजूद नहीं थे। पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ के बाद करीब 2 घंटे बाद ED की टीम वापस लौट गई। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम ने उन्हें दिल्ली के होटल शांगरी-ला से पकड़ा है। छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ED ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी माने जाने वाले छौक्कर की कंपनी साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपए ले लिए। बाद में उन्होंने न लोगों को घर दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद ED ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। घर बनाकर देने के बदले लिए 616.41 करोड़
धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर और विकास की कंपनी साई आइना फॉर्म्स (अब माहिरा इंफाटेक प्राइवेट लिमिटेड), सीजर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड और माहिरा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किफायती आवास योजना निकाली थी। जिसके तहत हजारों खरीदारों को गुरुग्राम के सेक्टर 68, सेक्टर 103 और सेक्टर 104 में मकान उपलब्ध कराने का वादा किया गया। इसके बदले उनसे लगभग 616.41 करोड़ रुपए ले लिए गए। इसके बावजूद लोगों को घर नहीं दिए गए। बाद में पता चला कि घर खरीदारों से एकत्र की गई रकम को इन्होंने निजी लाभ के लिए खर्च कर दिया। कंपनी ने करोड़ों रुपए फर्जी निर्माण लागत, महंगी ज्वैलरी और शादियों में खर्च किए। शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने छौक्कर के खिलाफ केस दर्ज किया था। लग्जरी गाड़ियां, कैश और ज्वेलरी जब्त की
इसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के शक में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद जुलाई 2023 में छौक्कर के आवास और कंपनियों पर छापेमारी की गई। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ED ने सीज किया था। इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी। 30 अप्रैल 2024 को छौक्कर के बेटे सिकंदर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। हाईकोर्ट ने सरेंडर के ऑर्डर दिए थे, फरार हुए छौक्कर
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वॉर्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बाद भी धर्म सिंह ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई। चुनाव के बाद घर गिरफ्तार करने पहुंची टीम
विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद ED की टीम धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार करने के लिए उनके समालखा स्थित आवास पर पहुंची थी। इस दौरान धर्म सिंह छौक्कर अपने घर मौजूद नहीं थे। पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ के बाद करीब 2 घंटे बाद ED की टीम वापस लौट गई।   हरियाणा | दैनिक भास्कर