हरियाणा में चरखी दादरी के जवान अमित सांगवान (24) शहीद हो गए। वह अपने साथी जवानों के साथ जम्मू से कश्मीर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें तीनों जवान शहीद हो गए। आज अमित सांगवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सारंगपुर पहुंचेगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अमित के पिता की मौत हो चुकी है। दादा सेना से रिटायर्ड हैं। अमित की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। परिवार के लोग जल्द उनकी शादी करने वाले थे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 4 मई को सेना का एक वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई। मृतक जवानों की पहचान अमित सांगवान, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई। सेना की गाड़ी जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई। इसके बाद सेना, पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। डेढ़ साल पहले सेना में भर्ती हुए
परिवार के मुताबिक अमित की उम्र करीब 23 से 24 साल के बीच थी। वह डेढ़ साल पहले सेना में बतौर ड्राइवर भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग पठानकोठ में थी। रविवार को वह सेना के किसी काम से गाड़ी लेकर अपने साथी जवानों के साथ जम्मू कश्मीर गए थे। कुछ दिन पहले छुट्टी पर आए, सगाई की
अमित के पिता राजेश सांगवान की करीब 5-6 साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि उनके दादा आजाद सिंह सांगवान सेना से रिटायर्ड हैं। अब वह गांव में खेती करते हैं। अमित की एक बहन है। कुछ दिन पहले अमित छुट्टी पर आए थे। तब परिवार के लोगों ने उनकी सगाई कराई थी। परिवार के लोगों का प्लान था कि इसी साल अमित की शादी करेंगे। ************** ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा का एयरफोर्स जवान लद्दाख में शहीद:4 साल पहले भर्ती, 15 दिन पहले छुट्टी से लौटा; भाई ने दी मुखाग्नि हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले एयरफोर्स के जवान नवीन श्योराण (25) 27 अप्रैल को लेह लद्दाख में शहीद हो गए। ड्यूटी के दौरान वह नदी में डूब गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 29 अप्रैल को उनका काकड़ौली हुक्मी गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नवीन 4 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। नवीन का रिश्ता तय हो गया था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा में चरखी दादरी के जवान अमित सांगवान (24) शहीद हो गए। वह अपने साथी जवानों के साथ जम्मू से कश्मीर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में उनकी गाड़ी खाई में गिर गई, जिसमें तीनों जवान शहीद हो गए। आज अमित सांगवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव सारंगपुर पहुंचेगा। यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अमित के पिता की मौत हो चुकी है। दादा सेना से रिटायर्ड हैं। अमित की कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। परिवार के लोग जल्द उनकी शादी करने वाले थे। दरअसल, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में 4 मई को सेना का एक वाहन 600 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 3 जवानों की मौत हो गई। मृतक जवानों की पहचान अमित सांगवान, सुजीत कुमार और मन बहादुर के रूप में हुई। सेना की गाड़ी जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। करीब साढ़े 11 बजे जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे 44 पर ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया, जिससे गाड़ी खाई में गिर गई। इसके बाद सेना, पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया। डेढ़ साल पहले सेना में भर्ती हुए
परिवार के मुताबिक अमित की उम्र करीब 23 से 24 साल के बीच थी। वह डेढ़ साल पहले सेना में बतौर ड्राइवर भर्ती हुए थे। उनकी पोस्टिंग पठानकोठ में थी। रविवार को वह सेना के किसी काम से गाड़ी लेकर अपने साथी जवानों के साथ जम्मू कश्मीर गए थे। कुछ दिन पहले छुट्टी पर आए, सगाई की
अमित के पिता राजेश सांगवान की करीब 5-6 साल पहले मौत हो चुकी है, जबकि उनके दादा आजाद सिंह सांगवान सेना से रिटायर्ड हैं। अब वह गांव में खेती करते हैं। अमित की एक बहन है। कुछ दिन पहले अमित छुट्टी पर आए थे। तब परिवार के लोगों ने उनकी सगाई कराई थी। परिवार के लोगों का प्लान था कि इसी साल अमित की शादी करेंगे। ************** ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा का एयरफोर्स जवान लद्दाख में शहीद:4 साल पहले भर्ती, 15 दिन पहले छुट्टी से लौटा; भाई ने दी मुखाग्नि हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले एयरफोर्स के जवान नवीन श्योराण (25) 27 अप्रैल को लेह लद्दाख में शहीद हो गए। ड्यूटी के दौरान वह नदी में डूब गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 29 अप्रैल को उनका काकड़ौली हुक्मी गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नवीन 4 साल पहले एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटे थे। नवीन का रिश्ता तय हो गया था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा | दैनिक भास्कर
