हरियाणा की बड़ी खबरें:बेटे-बहू से तंग बुजुर्ग ने की खुदकुशी; बॉयफ्रेंड से पति का मर्डर कराया; राहुल-खड़गे करेंगे नेता विपक्ष का फैसला

हरियाणा की बड़ी खबरें:बेटे-बहू से तंग बुजुर्ग ने की खुदकुशी; बॉयफ्रेंड से पति का मर्डर कराया; राहुल-खड़गे करेंगे नेता विपक्ष का फैसला

हरियाणा में ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 की रॉयल हिल्स सोसाइटी में एक बुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिससे कारण का खुलासा हुआ। उसमें लिखा था कि बुजुर्ग का बेटा और बहू उसे प्रताड़ित करते थे। हालांकि, बुजुर्ग ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उसने लिखा- बेटा और बहू चप्पल से मारेंगे तो जीने से अच्छा मरना है। (पूरी खबर पढ़ें) हिसार में पत्नी ने बॉयफ्रेंड से पति को मरवाया, कॉल डिटेल से पकड़ा हरियाणा के हिसार में एक महिला ने बॉयफ्रेंड से ही अपने पति का कत्ल करवा दिया। आरोपी अविवाहित है और महिला दो बच्चों की मां। रॉड से हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों की कॉल डिटेल्स और लोकेशन से मामला खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। हत्या में शामिल मृतक की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस के खिलाफ शिकायत
पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस घिरती नजर आ रही हैं। उनके 3 साल पहले रिलीज हुए गाने ‘टफ लाइफ’ में वह गाली दे रही हैं। इसे लेकर हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले कुलदीप बेरवाल ने SP को शिकायत दी है। शिकायत में कहा है, “4 मार्च को मैं अपने घर पर परिवार के साथ फोन देख रहा था। तभी एक दम से मेरे आगे एक रील आ गई, जिसमें पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का प्रयोग कर रही थी। इसमें बेहद गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया है, जो समाज को गलत रास्ते पर ले जाते हैं। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा BJP अध्यक्ष हनीट्रैप केस: अमित बिंदल को जमानत हरियाणा के BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल से जुड़े हनीट्रैप मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले के मुख्य आरोपी अमित बिंदल को 29 दिन बाद पंचकूला कोर्ट से जमानत मिल गई है। बचाव पक्ष के वकील की ओर से कोर्ट में दी गई दलील में कहा गया कि उनके क्लाइंट को झूठे केस में फंसाया गया। अमित बिंदल ने न तो रॉकी मित्तल को कोई कॉल किया था, और न ही इसमें किसी भी तरह के पैसों का लेनदेन कभी हुआ। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा सरकार ने रबी फसल की प्रति एकड़ उत्पादन की सीमा बढ़ाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूबे के किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने रबी फसलों के प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी किए जाने का फैसला किया है। इस फैसले से किसानों को प्रति एकड़ ज्यादा पैदावार होने से फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी। सीएम का यह फैसला सूबे की 5 फसलों पर लागू होगा। सीएम ने जौ की फसल उत्पादन सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़ किया है। साथ ही चने का औसत उत्पादन सीमा 5 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा में LoP पर राहुल-खड़गे लेंगे फैसला, कल ऐलान संभव ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) 6 मार्च यानी कल गुरुवार को हरियाणा में विधायक दल के नेता का ऐलान कर सकती है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फैसला लेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। कल शाम हरियाणा कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। परसों से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। इस बीच हरियाणा कांग्रेस के नेता अजय सिंह यादव ने पार्टी से मांग की है कि प्रदेश अध्यक्ष ऐसा हो जो किसी का पिछलग्गू न हो और पार्टी की लाइन पर चलता हो। उन्होंने साथ ही कांग्रेस का संगठन बनाने की मांग की। इसके लिए उन्होंने BJP का भी उदाहरण दे दिया। (पूरी खबर पढ़ें) सोनीपत में सस्पेंड महिला सरपंच पर FIR, रिकॉर्ड न सौंपने का आरोप सोनीपत की ग्राम पंचायत सलीमपुर ट्रॉली की निलंबित सरपंच प्रियंका मलिक के खिलाफ थाना मोहना में मामला दर्ज हो गया है। आरोप है कि सरकार के आदेशों के बावजूद उन्होंने पंचायत रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया और बार-बार प्रशासन को गुमराह किया। पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के अनुसार, प्रियंका मलिक को 22 अगस्त 2024 को DC के आदेश पर सरपंच पद से निलंबित किया गया था। निलंबन के बाद हरियाणा पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा के तहत एक सप्ताह के भीतर पंचायत रिकॉर्ड जमा करवाना जरूरी था, लेकिन 5 महीने बीत जाने के बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया। (पूरी खबर पढ़ें) कैथल में लड़की के भाई पर पिस्टल तानी, किडनैपिंग की कोशिश कैथल में अपनी बहन के घर से लौट रहे युवक को 2 लोगों ने किडनैप करने का प्रयास किया। उन्होंने युवक की कार रोकी और उसे बाहर निकालकर उसके सिर पर पिस्टल तान दी। हालांकि, रास्ते में लोगों को आते देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि आरोपी से उसकी बहन का रिश्ता तय हुआ था। हालांकि, वह नशा करता था इसलिए उससे शादी नहीं करवाई। करीब 6 महीने पहले रिश्ता तोड़ दिया गया और बहन की शादी दूसरी जगह करवा दी। आरोपी इससे नाराज था। (पूरी खबर पढ़ें) जींद में ससुराल से लौट रहे 2 दोस्तों की मौत हरियाणा के जींद में ससुराल से लौट रहे युवकों की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की पहचान कैथल के खनौदा गांव निवासी बंटी (35) और जंटी (30) के रूप में हुई है। मंगलवार को बंटी अपने दोस्त जंटी के साथ अपनी ससुराल नरवाना के झील गांव में गया था। दिनभर वहीं रुकने के बाद दोनों शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वे गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे CCTV कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें) सिरसा में महिला से मिलने आए युवक को बंधक बनाकर पीटा हरियाणा के सिरसा में महिला से मिलने आए युवक को परिवार के लोगों ने बंधकर बना लिया और मारपीट की। घायल युवक की पहचान मुक्तसर साहिब के विर्क खेड़ा गांव के जोगिंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसका आरोप है कि गांव मांगेआना की महिला का पति हरिद्वार गया हुआ था। पीछे से उसने मुझे बुला लिया। उसके परिवार के सदस्यों को जब मुलाकात की जानकारी मिली, तो उन्होंने मुझे घर में बंधक बना लिया। 4-5 लोगों ने पूरी रात उसकी पिटाई की और तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में उसकी एक उंगली कट गई और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। सुबह होते ही परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें) PM ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर दुख जताया हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सिंह सांगवान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। नरेंद्र मोदी ने सतपाल के भाजपा विधायक बेटे सुनीला सांगवान के नाम भेजे शोक संदेश में लिखा- ‘आपके पिता सतपाल सांगवान के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सरल स्वभाव के धनी सतपाल सांगवान ने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए किए गये कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।’ दरअसल, 3 मार्च की सुबह सतपाल सांगवान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया थ। वह लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। शाम को चरखी दादरी के चंदेनी गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। (पूरी खबर पढ़ें) हिसार में फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने युवकों पर फायरिंग की हिसार के अग्रोहा में मंगलवार रात बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार बदमाशों ने आई-20 कार में सवार 2 युवकों पर गोलियां चला दीं। युवकों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। कुलेरी गांव के रविंद्र और राजस्थान के डूंगराना निवासी विकास ने बताया कि फॉर्च्यूनर में सवार बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगे। शक होने पर उन्होंने वह साबरवास गांव की तरफ भागे। यहां उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक मकान से टकरा गई। वह गाड़ी से उतरकर भाग गए। बदमाशों ने उन पर करीब 2 बार फायर किए। हालांकि, इसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद अग्रोहा पुलिस को सूचना दी गई। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा में ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 की रॉयल हिल्स सोसाइटी में एक बुजुर्ग ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला, जिससे कारण का खुलासा हुआ। उसमें लिखा था कि बुजुर्ग का बेटा और बहू उसे प्रताड़ित करते थे। हालांकि, बुजुर्ग ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उसने लिखा- बेटा और बहू चप्पल से मारेंगे तो जीने से अच्छा मरना है। (पूरी खबर पढ़ें) हिसार में पत्नी ने बॉयफ्रेंड से पति को मरवाया, कॉल डिटेल से पकड़ा हरियाणा के हिसार में एक महिला ने बॉयफ्रेंड से ही अपने पति का कत्ल करवा दिया। आरोपी अविवाहित है और महिला दो बच्चों की मां। रॉड से हमला कर इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों की कॉल डिटेल्स और लोकेशन से मामला खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की है। हत्या में शामिल मृतक की पत्नी को भी हिरासत में लिया गया है। गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। (पूरी खबर पढ़ें) पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस के खिलाफ शिकायत
पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी पंजाबी सिंगर जैसमीन सैंडलस घिरती नजर आ रही हैं। उनके 3 साल पहले रिलीज हुए गाने ‘टफ लाइफ’ में वह गाली दे रही हैं। इसे लेकर हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले कुलदीप बेरवाल ने SP को शिकायत दी है। शिकायत में कहा है, “4 मार्च को मैं अपने घर पर परिवार के साथ फोन देख रहा था। तभी एक दम से मेरे आगे एक रील आ गई, जिसमें पंजाबी गायिका जैसमीन सैंडलस सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का प्रयोग कर रही थी। इसमें बेहद गलत शब्दावली का प्रयोग किया गया है, जो समाज को गलत रास्ते पर ले जाते हैं। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा BJP अध्यक्ष हनीट्रैप केस: अमित बिंदल को जमानत हरियाणा के BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल से जुड़े हनीट्रैप मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले के मुख्य आरोपी अमित बिंदल को 29 दिन बाद पंचकूला कोर्ट से जमानत मिल गई है। बचाव पक्ष के वकील की ओर से कोर्ट में दी गई दलील में कहा गया कि उनके क्लाइंट को झूठे केस में फंसाया गया। अमित बिंदल ने न तो रॉकी मित्तल को कोई कॉल किया था, और न ही इसमें किसी भी तरह के पैसों का लेनदेन कभी हुआ। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा सरकार ने रबी फसल की प्रति एकड़ उत्पादन की सीमा बढ़ाई हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूबे के किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने रबी फसलों के प्रति एकड़ औसत उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी किए जाने का फैसला किया है। इस फैसले से किसानों को प्रति एकड़ ज्यादा पैदावार होने से फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी। सीएम का यह फैसला सूबे की 5 फसलों पर लागू होगा। सीएम ने जौ की फसल उत्पादन सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 16 क्विंटल प्रति एकड़ किया है। साथ ही चने का औसत उत्पादन सीमा 5 क्विंटल से बढ़ाकर 6 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया है। (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा में LoP पर राहुल-खड़गे लेंगे फैसला, कल ऐलान संभव ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) 6 मार्च यानी कल गुरुवार को हरियाणा में विधायक दल के नेता का ऐलान कर सकती है। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे फैसला लेंगे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम रेस में सबसे आगे चल रहा है। कल शाम हरियाणा कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। परसों से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है। इस बीच हरियाणा कांग्रेस के नेता अजय सिंह यादव ने पार्टी से मांग की है कि प्रदेश अध्यक्ष ऐसा हो जो किसी का पिछलग्गू न हो और पार्टी की लाइन पर चलता हो। उन्होंने साथ ही कांग्रेस का संगठन बनाने की मांग की। इसके लिए उन्होंने BJP का भी उदाहरण दे दिया। (पूरी खबर पढ़ें) सोनीपत में सस्पेंड महिला सरपंच पर FIR, रिकॉर्ड न सौंपने का आरोप सोनीपत की ग्राम पंचायत सलीमपुर ट्रॉली की निलंबित सरपंच प्रियंका मलिक के खिलाफ थाना मोहना में मामला दर्ज हो गया है। आरोप है कि सरकार के आदेशों के बावजूद उन्होंने पंचायत रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया और बार-बार प्रशासन को गुमराह किया। पुलिस ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के अनुसार, प्रियंका मलिक को 22 अगस्त 2024 को DC के आदेश पर सरपंच पद से निलंबित किया गया था। निलंबन के बाद हरियाणा पंचायती राज अधिनियम-1994 की धारा के तहत एक सप्ताह के भीतर पंचायत रिकॉर्ड जमा करवाना जरूरी था, लेकिन 5 महीने बीत जाने के बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड जमा नहीं करवाया। (पूरी खबर पढ़ें) कैथल में लड़की के भाई पर पिस्टल तानी, किडनैपिंग की कोशिश कैथल में अपनी बहन के घर से लौट रहे युवक को 2 लोगों ने किडनैप करने का प्रयास किया। उन्होंने युवक की कार रोकी और उसे बाहर निकालकर उसके सिर पर पिस्टल तान दी। हालांकि, रास्ते में लोगों को आते देख आरोपी भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि आरोपी से उसकी बहन का रिश्ता तय हुआ था। हालांकि, वह नशा करता था इसलिए उससे शादी नहीं करवाई। करीब 6 महीने पहले रिश्ता तोड़ दिया गया और बहन की शादी दूसरी जगह करवा दी। आरोपी इससे नाराज था। (पूरी खबर पढ़ें) जींद में ससुराल से लौट रहे 2 दोस्तों की मौत हरियाणा के जींद में ससुराल से लौट रहे युवकों की बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की पहचान कैथल के खनौदा गांव निवासी बंटी (35) और जंटी (30) के रूप में हुई है। मंगलवार को बंटी अपने दोस्त जंटी के साथ अपनी ससुराल नरवाना के झील गांव में गया था। दिनभर वहीं रुकने के बाद दोनों शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे जब वे गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वाहन उन्हें कुचलता हुआ आगे निकल गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे CCTV कैमरों की मदद से वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। (पूरी खबर पढ़ें) सिरसा में महिला से मिलने आए युवक को बंधक बनाकर पीटा हरियाणा के सिरसा में महिला से मिलने आए युवक को परिवार के लोगों ने बंधकर बना लिया और मारपीट की। घायल युवक की पहचान मुक्तसर साहिब के विर्क खेड़ा गांव के जोगिंद्र सिंह के रूप में हुई है। उसका आरोप है कि गांव मांगेआना की महिला का पति हरिद्वार गया हुआ था। पीछे से उसने मुझे बुला लिया। उसके परिवार के सदस्यों को जब मुलाकात की जानकारी मिली, तो उन्होंने मुझे घर में बंधक बना लिया। 4-5 लोगों ने पूरी रात उसकी पिटाई की और तेजधार हथियार से हमला किया। हमले में उसकी एक उंगली कट गई और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं। सुबह होते ही परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। (पूरी खबर पढ़ें) PM ने पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान के निधन पर दुख जताया हरियाणा के पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सिंह सांगवान के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। नरेंद्र मोदी ने सतपाल के भाजपा विधायक बेटे सुनीला सांगवान के नाम भेजे शोक संदेश में लिखा- ‘आपके पिता सतपाल सांगवान के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सरल स्वभाव के धनी सतपाल सांगवान ने सार्वजनिक जीवन में विभिन्न दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किया। उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए किए गये कार्यों को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।’ दरअसल, 3 मार्च की सुबह सतपाल सांगवान का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया थ। वह लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। शाम को चरखी दादरी के चंदेनी गांव में उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। (पूरी खबर पढ़ें) हिसार में फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने युवकों पर फायरिंग की हिसार के अग्रोहा में मंगलवार रात बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार बदमाशों ने आई-20 कार में सवार 2 युवकों पर गोलियां चला दीं। युवकों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। बदमाशों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। कुलेरी गांव के रविंद्र और राजस्थान के डूंगराना निवासी विकास ने बताया कि फॉर्च्यूनर में सवार बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगे। शक होने पर उन्होंने वह साबरवास गांव की तरफ भागे। यहां उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक मकान से टकरा गई। वह गाड़ी से उतरकर भाग गए। बदमाशों ने उन पर करीब 2 बार फायर किए। हालांकि, इसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद अग्रोहा पुलिस को सूचना दी गई। (पूरी खबर पढ़ें)   हरियाणा | दैनिक भास्कर