हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में एक बयान जारी कर क्षत्रिय समाज से माफी मांगी है। उन्होंने कहा- मेरी वजह से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। क्षत्रिय समाज बहुत बड़ा समाज है। मैं भला क्षत्रिय समाज को कैसे गलत कह सकता हूं? बता दें कि करीब 6 दिन पहले भिवानी में परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री ने कहा था- भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हुए। उन्होंने अत्याचारियों, राक्षसों और आतंकवादियों का 21 बार विनाश किया। वही कार्य अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हमारी बहन बेटियों के सुहाग उजाड़ने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तान की धरती पर तबाह कर किया है। पूर्व मंत्री के इस बयान से क्षत्रिय समाज नाराज हो गया था। इसके बाद शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में क्षत्रिय समाज के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मंत्री को 2 जून तक माफी मांगने की चेतावनी दी थी। अब पूर्व मंत्री ने बयान जारी कर माफी मांग ली है। ताजा बयान में क्या-क्या बोले रामबिलास शर्मा… ये था पूर्व मंत्री का क्षत्रियों के लिए पूरा बयान… पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने बीते रविवार को भिवानी में कहा था- भगवान परशुराम ने 21 बार पूरी धरती से आतंकवाद समाप्त किया था। फरसा उनका हथियार था। उसे कई लोग परमाणु बम कहते थे। यह फरसा अरुणाचल प्रदेश में है, जहां ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थान है। भगवत पुराण (स्कंध 9, अध्याय 15-16) के मुताबिक राजा सहस्त्रार्जुन और उसके बेटों ने परशुराम के पिता की हत्या कर दी थी। इससे गुस्सा होकर परशुराम ने सभी बुरे राजाओं को मारने की कसम खाई। इसलिए कहा जाता है कि परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का संहार कर दिया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… हरियाणा में पूर्व BJP मंत्री के बिगड़े बोल:बोले- परशुराम ने 21 बार आतंकवादियों को मारा; इतिहास में क्षत्रियों के संहार का जिक्र हरियाणा में भाजपा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने विवादित बयान दिया है। रविवार को भिवानी में रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार पूरी धरती से आतंकवाद समाप्त किया था। फरसा उनका हथियार था, उसे कई लोग परमाणु बम कहते थे। ये फरसा अरुणाचल प्रदेश में है, जहां पर ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थान है। पूरी खबर पढ़ें… महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री पर भड़का राजपूत समाज:बोले- परशुराम और आतंकवादी वाले बयान पर माफी मांगें महेंद्रगढ़ में आज राजपूत समाज के नेताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के हालिया बयान की कड़ी आलोचना की। भिवानी में दिए गए बयान में श्री शर्मा ने परशुराम और आतंकवादियों का जिक्र किया था, जिसे राजपूत समाज ने अपना अपमान माना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ में एक बयान जारी कर क्षत्रिय समाज से माफी मांगी है। उन्होंने कहा- मेरी वजह से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। क्षत्रिय समाज बहुत बड़ा समाज है। मैं भला क्षत्रिय समाज को कैसे गलत कह सकता हूं? बता दें कि करीब 6 दिन पहले भिवानी में परशुराम जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री ने कहा था- भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हुए। उन्होंने अत्याचारियों, राक्षसों और आतंकवादियों का 21 बार विनाश किया। वही कार्य अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम में हमारी बहन बेटियों के सुहाग उजाड़ने वाले आतंकवादियों को पाकिस्तान की धरती पर तबाह कर किया है। पूर्व मंत्री के इस बयान से क्षत्रिय समाज नाराज हो गया था। इसके बाद शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में क्षत्रिय समाज के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूर्व मंत्री को 2 जून तक माफी मांगने की चेतावनी दी थी। अब पूर्व मंत्री ने बयान जारी कर माफी मांग ली है। ताजा बयान में क्या-क्या बोले रामबिलास शर्मा… ये था पूर्व मंत्री का क्षत्रियों के लिए पूरा बयान… पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने बीते रविवार को भिवानी में कहा था- भगवान परशुराम ने 21 बार पूरी धरती से आतंकवाद समाप्त किया था। फरसा उनका हथियार था। उसे कई लोग परमाणु बम कहते थे। यह फरसा अरुणाचल प्रदेश में है, जहां ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थान है। भगवत पुराण (स्कंध 9, अध्याय 15-16) के मुताबिक राजा सहस्त्रार्जुन और उसके बेटों ने परशुराम के पिता की हत्या कर दी थी। इससे गुस्सा होकर परशुराम ने सभी बुरे राजाओं को मारने की कसम खाई। इसलिए कहा जाता है कि परशुराम ने 21 बार क्षत्रियों का संहार कर दिया। ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ ये खबरें भी पढ़ें… हरियाणा में पूर्व BJP मंत्री के बिगड़े बोल:बोले- परशुराम ने 21 बार आतंकवादियों को मारा; इतिहास में क्षत्रियों के संहार का जिक्र हरियाणा में भाजपा के पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने विवादित बयान दिया है। रविवार को भिवानी में रामबिलास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने 21 बार पूरी धरती से आतंकवाद समाप्त किया था। फरसा उनका हथियार था, उसे कई लोग परमाणु बम कहते थे। ये फरसा अरुणाचल प्रदेश में है, जहां पर ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम स्थान है। पूरी खबर पढ़ें… महेंद्रगढ़ में पूर्व मंत्री पर भड़का राजपूत समाज:बोले- परशुराम और आतंकवादी वाले बयान पर माफी मांगें महेंद्रगढ़ में आज राजपूत समाज के नेताओं ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के हालिया बयान की कड़ी आलोचना की। भिवानी में दिए गए बयान में श्री शर्मा ने परशुराम और आतंकवादियों का जिक्र किया था, जिसे राजपूत समाज ने अपना अपमान माना है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा | दैनिक भास्कर
