लुधियाना में ASI ने नशे में की गोलीबारी:युवक की मौत के बाद शव नहर में फेंका; सख्ती से पूछताछ में खुला राज, 3 गिरफ्तार

लुधियाना में ASI ने नशे में की गोलीबारी:युवक की मौत के बाद शव नहर में फेंका; सख्ती से पूछताछ में खुला राज, 3 गिरफ्तार

लुधियाना में एक एएसआई ने नशे की हालत में अपने दो साथियों के साथ मजाक करते हुए एक व्यक्ति को रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक का शव देखकर एएसआई घबरा गया और उसने अपने साथियों की मदद से उसे अपनी कार में डालकर नहर में फेंक दिया। जब परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की। पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपी एएसआई से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली, लेकिन तब तक मोरिंडा पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मृतक की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरा के रूप में हुई। शराब के नशे में रिवॉल्वर से की फायरिंग जानकारी देते हुए एडीसीपी मनदीप सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को मृतक गुरजिंदर सिंह गोरा, एएसआई बुआ सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ ​​गगन और अविंदरपाल सिंह उर्फ ​​बंटी ने साथ में शराब पी थी। शराब के नशे में मजाक करते हुए बंटी ने एएसआई बुआ सिंह की प्राइवेट रिवॉल्वर से फायर कर दिया। अचानक फायर गुरजिंदर सिंह गोरा को लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। डर के मारे आरोपियों ने गुरजिंदर के शव को कार में डाला और मोरिंडा नहर पर ले जाकर फेंक दिया। परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने गुरजिंदर के लापता होने की फोटो वायरल की तो मोरिंडा पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क कर गुरजिंदर का फोटो दिखाया। मोरिंडा पुलिस ने अज्ञात शव मिलने के मामले में गुरजिंदर के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। सख्ती से पूछताछ के बाद सच सामने आया जब गुरजिंदर की मां ने पुलिस को बताया कि गुरजिंदर एएसआई बुआ सिंह, बंटी और गगन के साथ कार में गया था और तब से वह लापता है, तो पुलिस अधिकारियों ने बुआ सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और मामले का खुलासा किया। एडीसीपी मंदीप सिंह के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय स्तर पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की सबसे बड़ी गलती यह है कि हत्या करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देने की बजाय शव को नष्ट कर दिया। जिस कार में मृतक गोरा को ले जाने का आरोप परिवार ने लगाया है, उसकी भी फोरेंसिक जांच की गई है। लुधियाना में एक एएसआई ने नशे की हालत में अपने दो साथियों के साथ मजाक करते हुए एक व्यक्ति को रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक का शव देखकर एएसआई घबरा गया और उसने अपने साथियों की मदद से उसे अपनी कार में डालकर नहर में फेंक दिया। जब परिजनों को घटना का पता चला तो उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से बात की। पुलिस अधिकारियों ने जब आरोपी एएसआई से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली, लेकिन तब तक मोरिंडा पुलिस द्वारा पोस्टमॉर्टम के बाद व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। मृतक की पहचान गुरजिंदर सिंह उर्फ ​​गोरा के रूप में हुई। शराब के नशे में रिवॉल्वर से की फायरिंग जानकारी देते हुए एडीसीपी मनदीप सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को मृतक गुरजिंदर सिंह गोरा, एएसआई बुआ सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ ​​गगन और अविंदरपाल सिंह उर्फ ​​बंटी ने साथ में शराब पी थी। शराब के नशे में मजाक करते हुए बंटी ने एएसआई बुआ सिंह की प्राइवेट रिवॉल्वर से फायर कर दिया। अचानक फायर गुरजिंदर सिंह गोरा को लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। डर के मारे आरोपियों ने गुरजिंदर के शव को कार में डाला और मोरिंडा नहर पर ले जाकर फेंक दिया। परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने गुरजिंदर के लापता होने की फोटो वायरल की तो मोरिंडा पुलिस ने लुधियाना पुलिस से संपर्क कर गुरजिंदर का फोटो दिखाया। मोरिंडा पुलिस ने अज्ञात शव मिलने के मामले में गुरजिंदर के शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया था। सख्ती से पूछताछ के बाद सच सामने आया जब गुरजिंदर की मां ने पुलिस को बताया कि गुरजिंदर एएसआई बुआ सिंह, बंटी और गगन के साथ कार में गया था और तब से वह लापता है, तो पुलिस अधिकारियों ने बुआ सिंह को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और मामले का खुलासा किया। एडीसीपी मंदीप सिंह के अनुसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय स्तर पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की सबसे बड़ी गलती यह है कि हत्या करने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना देने की बजाय शव को नष्ट कर दिया। जिस कार में मृतक गोरा को ले जाने का आरोप परिवार ने लगाया है, उसकी भी फोरेंसिक जांच की गई है।   पंजाब | दैनिक भास्कर