हरियाणा के सोनीपत में स्थित सरकारी स्कूल में बुधवार को 9 छात्राओं को बंदरों ने काट लिया। नौवीं कक्षा की ये छात्राएं स्कूल के बरामदे में बैठ कर पढ़ाई कर रही थीं। तभी अचानक आए बंदर ने इनपर हमला कर दिया। घायल अवस्था में छात्राओं काे स्कूल स्टाफ नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर इन छात्राओं का इलाज चल रहा है। अन्य छात्राएं भी बंदरों के आतंक से भयभीत हैं। ये पूरा मामला मुरथल अड्डा पर स्थित पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। बंदर ने पहले 6 छात्राओं को काटा, जिसके बाद लड़कियों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया और वहां से भागने का प्रयास किया तो इस बीच बंदर ने तीन और छात्राओं को काट लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद भी बंदर स्कूल से बाहर नहीं निकला। वह स्कूल के एक कोने से दूसरे कोने में भागता रहा। बंदर के आतंक से परेशान होकर प्रिंसिपल ने स्कूल की छुट्टी कर दी है। सभी छात्राओं को घर भेज दिया गया है। घायल छात्राएं पहुंचीं नागरिक अस्पताल
हमले के बाद घायल हुई 9 छात्राओं को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। स्कूल प्रशासन और परिजनों की चिंता साफ झलक रही थी, क्योंकि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
स्कूल स्टाफ का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब बंदर ने स्कूल में हमला किया हो। इससे पहले भी कई बार छात्राएं और यहां तक कि एक टीचर भी बंदर के हमले का शिकार हो चुकी हैं। बावजूद इसके, कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। वहीं नगर निगम द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए कई बार टेंडर निकाले जा चुके हैं, लेकिन कोई एजेंसी इस काम में रुचि नहीं दिखा रही। नतीजा यह है कि शहर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर में लगातार बढ़ रहा बंदरों का आतंक
बंदरों की संख्या और उनका आक्रामक व्यवहार अब पूरे शहर के लिए खतरा बन गया है। कॉलोनियों से लेकर स्कूलों तक, बंदर बेखौफ घूमते हैं और कभी भी किसी पर हमला कर देते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। हरियाणा के सोनीपत में स्थित सरकारी स्कूल में बुधवार को 9 छात्राओं को बंदरों ने काट लिया। नौवीं कक्षा की ये छात्राएं स्कूल के बरामदे में बैठ कर पढ़ाई कर रही थीं। तभी अचानक आए बंदर ने इनपर हमला कर दिया। घायल अवस्था में छात्राओं काे स्कूल स्टाफ नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर इन छात्राओं का इलाज चल रहा है। अन्य छात्राएं भी बंदरों के आतंक से भयभीत हैं। ये पूरा मामला मुरथल अड्डा पर स्थित पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। बंदर ने पहले 6 छात्राओं को काटा, जिसके बाद लड़कियों ने चीखना चिल्लाना शुरू किया और वहां से भागने का प्रयास किया तो इस बीच बंदर ने तीन और छात्राओं को काट लिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद भी बंदर स्कूल से बाहर नहीं निकला। वह स्कूल के एक कोने से दूसरे कोने में भागता रहा। बंदर के आतंक से परेशान होकर प्रिंसिपल ने स्कूल की छुट्टी कर दी है। सभी छात्राओं को घर भेज दिया गया है। घायल छात्राएं पहुंचीं नागरिक अस्पताल
हमले के बाद घायल हुई 9 छात्राओं को तुरंत उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज जारी है। स्कूल प्रशासन और परिजनों की चिंता साफ झलक रही थी, क्योंकि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
स्कूल स्टाफ का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब बंदर ने स्कूल में हमला किया हो। इससे पहले भी कई बार छात्राएं और यहां तक कि एक टीचर भी बंदर के हमले का शिकार हो चुकी हैं। बावजूद इसके, कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। वहीं नगर निगम द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए कई बार टेंडर निकाले जा चुके हैं, लेकिन कोई एजेंसी इस काम में रुचि नहीं दिखा रही। नतीजा यह है कि शहर के कई इलाकों में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शहर में लगातार बढ़ रहा बंदरों का आतंक
बंदरों की संख्या और उनका आक्रामक व्यवहार अब पूरे शहर के लिए खतरा बन गया है। कॉलोनियों से लेकर स्कूलों तक, बंदर बेखौफ घूमते हैं और कभी भी किसी पर हमला कर देते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बंदरों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
