हरियाणा में मौसम विभाग ने कैथल और जींद जिलों में बारिश की 25 फीसदी संभावना जताई है। वहीं, गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार को फरीदाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिन (16 मई से 19 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार, 16 मई को प्रदेश के 2 जिलों जींद और कैथल में बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17 मई को 8 जिलों (सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 18 मई को पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 19 मई को राज्य के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 16-19 मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत लगातार तीन दिन (16-18 मई) तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा 19 मई को मौसम बदलेगा। वहीं प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद का बोपानी (AWS) एरिया रहा। फरीदाबाद का बोपानी (एड्ब्ल्यूएस) का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला भिवानी में 2.4 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद भिवानी का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा में मौसम विभाग ने कैथल और जींद जिलों में बारिश की 25 फीसदी संभावना जताई है। वहीं, गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार को फरीदाबाद प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिन (16 मई से 19 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार, 16 मई को प्रदेश के 2 जिलों जींद और कैथल में बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 17 मई को 8 जिलों (सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और मेवात) में 25 फीसदी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 18 मई को पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही 19 मई को राज्य के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 16-19 मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत लगातार तीन दिन (16-18 मई) तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा 19 मई को मौसम बदलेगा। वहीं प्रदेश के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल) में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद का बोपानी (AWS) एरिया रहा। फरीदाबाद का बोपानी (एड्ब्ल्यूएस) का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला भिवानी में 2.4 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद भिवानी का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
