हरियाणा में मौसम विभाग द्वारा 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं चलने, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। आज (गुरुवार को) बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत 12 जिलों में बरसात होने की संभावना है। आगामी 4 दिनों तक (8 मई से 11 मई तक) मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इधर, बुधवार शाम को प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते रोहतक में बूंदाबांदी हुई। वहीं भिवानी में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को प्रदेश के 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के 10 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में मौसम साफ रहेगा। 9 मई को 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बरसात की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 10-11 को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को प्रदेश के चार जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 12 जिलों, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम साफ रहेगा। 11 मई को प्रदेश के 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 4 दिन परिवर्तनशील रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों (8 मई से 11 मई तक) की बात करें तो मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा के कैनाल कॉलोनी गांव ओटू स्थित एडब्ल्यूएस में 2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद यहां का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। नारनौल के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद नारनौल का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा में मौसम विभाग द्वारा 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार भिवानी, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र व अंबाला में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाएं चलने, 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। आज (गुरुवार को) बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिसके तहत 12 जिलों में बरसात होने की संभावना है। आगामी 4 दिनों तक (8 मई से 11 मई तक) मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इधर, बुधवार शाम को प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिला। जिसके चलते रोहतक में बूंदाबांदी हुई। वहीं भिवानी में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार 8 मई को प्रदेश के 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के 10 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और झज्जर में मौसम साफ रहेगा। 9 मई को 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बरसात की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 10-11 को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 10 मई को प्रदेश के चार जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 12 जिलों, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में मौसम साफ रहेगा। 11 मई को प्रदेश के 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25-50 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। 9 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और रोहतक में 25 प्रतिशत तक बरसात की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। 4 दिन परिवर्तनशील रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार दिनों (8 मई से 11 मई तक) की बात करें तो मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ-साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर रखा है। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में बुधवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सिरसा के कैनाल कॉलोनी गांव ओटू स्थित एडब्ल्यूएस में 2 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद यहां का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। नारनौल के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद नारनौल का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
