हरियाणा ग्रुप-सी भर्ती में CET में 13 लाख रजिस्ट्रेशन:12 लाख ही कर पाएं डॉक्यूमेंट सबमिट; 5-6 शिफ्टों में HSSC करा सकता है एग्जाम

हरियाणा ग्रुप-सी भर्ती में CET में 13 लाख रजिस्ट्रेशन:12 लाख ही कर पाएं डॉक्यूमेंट सबमिट; 5-6 शिफ्टों में HSSC करा सकता है एग्जाम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 14 जून, 2025 तक ग्रुप सी के सीईटी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन 14 जून, 2025 तक कराने का समय दिया था। देर रात तक यह रजिस्ट्रेशन 13 लाख से ज्यादा हो चुका था। यानी 13 लाख से ज्यादा ने वन टाइम पासवर्ड (OTP) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन हुए, लेकिन इनमें से लगभग 12 लाख ने अपने डॉक्यूमेंट सबमिट कर पाए हैं। रजिस्ट्रेशन का ये आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि इसका सही आंकड़ा आयोग की ओर से अभी तक जारी नहीं किया गया है। संभावना है कि आयोग आज फीस जमा करने की लास्ट डे के बाद रजिस्ट्रेशन का सही आंकड़ा जारी करे। 5-6 शिफ्टों में HSSC की एग्जाम की तैयारी अब हरियाणा के मुख्य सचिव सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पहले से तय एग्जाम सेंटरों को फाइनल टच देने, सीईटी आयोजन के लिए जिला प्रशासन की भूमिका के बारे में निर्देश दे देंगे। यूं तो एक शिफ्ट में लगभग 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं। इस हिसाब से चार शिफ्टों में यह पेपर लिया जा सकता है। अगर एक शिफ्ट में तीन लाख का प्रावधान किया तो पांच या छह शिफ्टों में यह परीक्षा ली जा सकती है। यहां पढ़िए एग्जाम का क्या पैटर्न होगा… 1. 12वीं के स्तर का होगा पेपर हरियाणा सीईटी का पेपर सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं के स्तर का होगा। हालांकि अंग्रेजी और हिंदी विषय का स्तर मैट्रिक यानी 10वीं के लेवल का होगा। परीक्षा OMR शीट पर होगी। यह सीट एग्जाम सेंटर में HSSC देगा। जिसमें आपको सही विकल्प चुनकर गोले भरने होंगे। ये परीक्षा कंप्यूटर पर नहीं होगी। 2. हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा पेपर सीईटी का पेपर हिंदी और अंग्रेजी यानी 2 भाषाओं में होगा। पेपर में 100 सवाल होंगे। हर सवाल के 4 विकल्प यानी ऑप्शन होंगे। जिनमें से सही जवाब चुनकर OMR सीट पर सही विकल्प वाले नंबर पर गोला लगाना होगा। हर सवाल का जवाब देना अनिवार्य होगा। गलत जवाब होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अगर कोई युवा जवाब नहीं देना चाहता तो उसे 5वां गोला या बबल पर निशान लगाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया और किसी सवाल का उत्तर खाली छोड़ा तो 1 नंबर कटेगा। 3. 1 घंटा 45 मिनट का होगा पेपर सीईटी के पेपर में पूरे 100 सवाल होंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा। इसे पूरा करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा। एक बार सेंटर अलॉट होने के बाद उसे चेंज नहीं किया जाएगा। अगर आप जनरल कैटेगरी में हैं, तो आपको 50% नंबर लाने होंगे। अगर आप SC, ST और OBC जैसी आरक्षित यानी रिजर्व कैटेगरी में हैं, तो आपको 40% नंबर लाने होंगे। HSSC की कल से ये होगी तैयारी 1. एग्जाम सेंटर पर HSSC करेगा फोकस हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रजिस्ट्रेशन के बाद आगे की तैयारी में जुटेगा। इसके तहत जितने भी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उसी अनुसार परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। हालांकि आयोग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में 2300 से अधिक परीक्षा केंद्र पहले से तैयार किए गए हैं, लेकिन इनकी संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है। 2. CS सभी जिलों के DC से करेंगे मीटिंग हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी सभी जिलों के DC और SP के साथ मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में एग्जाम सेंटर के साथ ही सरकार उनकी सिक्योरिटी को लेकर भी चर्चा करेगी। सुरक्षा को देखते हुए जहां तक संभव होगा, उन जिलों में धारा 144 भी लागू कर सकती है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 14 जून, 2025 तक ग्रुप सी के सीईटी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन 14 जून, 2025 तक कराने का समय दिया था। देर रात तक यह रजिस्ट्रेशन 13 लाख से ज्यादा हो चुका था। यानी 13 लाख से ज्यादा ने वन टाइम पासवर्ड (OTP) के माध्यम से रजिस्ट्रेशन हुए, लेकिन इनमें से लगभग 12 लाख ने अपने डॉक्यूमेंट सबमिट कर पाए हैं। रजिस्ट्रेशन का ये आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि इसका सही आंकड़ा आयोग की ओर से अभी तक जारी नहीं किया गया है। संभावना है कि आयोग आज फीस जमा करने की लास्ट डे के बाद रजिस्ट्रेशन का सही आंकड़ा जारी करे। 5-6 शिफ्टों में HSSC की एग्जाम की तैयारी अब हरियाणा के मुख्य सचिव सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर पहले से तय एग्जाम सेंटरों को फाइनल टच देने, सीईटी आयोजन के लिए जिला प्रशासन की भूमिका के बारे में निर्देश दे देंगे। यूं तो एक शिफ्ट में लगभग 3.5 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं। इस हिसाब से चार शिफ्टों में यह पेपर लिया जा सकता है। अगर एक शिफ्ट में तीन लाख का प्रावधान किया तो पांच या छह शिफ्टों में यह परीक्षा ली जा सकती है। यहां पढ़िए एग्जाम का क्या पैटर्न होगा… 1. 12वीं के स्तर का होगा पेपर हरियाणा सीईटी का पेपर सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं के स्तर का होगा। हालांकि अंग्रेजी और हिंदी विषय का स्तर मैट्रिक यानी 10वीं के लेवल का होगा। परीक्षा OMR शीट पर होगी। यह सीट एग्जाम सेंटर में HSSC देगा। जिसमें आपको सही विकल्प चुनकर गोले भरने होंगे। ये परीक्षा कंप्यूटर पर नहीं होगी। 2. हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा पेपर सीईटी का पेपर हिंदी और अंग्रेजी यानी 2 भाषाओं में होगा। पेपर में 100 सवाल होंगे। हर सवाल के 4 विकल्प यानी ऑप्शन होंगे। जिनमें से सही जवाब चुनकर OMR सीट पर सही विकल्प वाले नंबर पर गोला लगाना होगा। हर सवाल का जवाब देना अनिवार्य होगा। गलत जवाब होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अगर कोई युवा जवाब नहीं देना चाहता तो उसे 5वां गोला या बबल पर निशान लगाना होगा। अगर ऐसा नहीं किया और किसी सवाल का उत्तर खाली छोड़ा तो 1 नंबर कटेगा। 3. 1 घंटा 45 मिनट का होगा पेपर सीईटी के पेपर में पूरे 100 सवाल होंगे। हर सवाल एक नंबर का होगा। इसे पूरा करने के लिए 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा। एक बार सेंटर अलॉट होने के बाद उसे चेंज नहीं किया जाएगा। अगर आप जनरल कैटेगरी में हैं, तो आपको 50% नंबर लाने होंगे। अगर आप SC, ST और OBC जैसी आरक्षित यानी रिजर्व कैटेगरी में हैं, तो आपको 40% नंबर लाने होंगे। HSSC की कल से ये होगी तैयारी 1. एग्जाम सेंटर पर HSSC करेगा फोकस हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग रजिस्ट्रेशन के बाद आगे की तैयारी में जुटेगा। इसके तहत जितने भी कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उसी अनुसार परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। हालांकि आयोग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में 2300 से अधिक परीक्षा केंद्र पहले से तैयार किए गए हैं, लेकिन इनकी संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है। 2. CS सभी जिलों के DC से करेंगे मीटिंग हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी सभी जिलों के DC और SP के साथ मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में एग्जाम सेंटर के साथ ही सरकार उनकी सिक्योरिटी को लेकर भी चर्चा करेगी। सुरक्षा को देखते हुए जहां तक संभव होगा, उन जिलों में धारा 144 भी लागू कर सकती है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर