हरियाणा जजपा संसदीय बोर्ड का ऐलान:अजय चौटाला चेयरमैन बने; बोर्ड में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत का भी नाम, 5 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बनाए

हरियाणा जजपा संसदीय बोर्ड का ऐलान:अजय चौटाला चेयरमैन बने; बोर्ड में पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत का भी नाम, 5 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बनाए

जननायक जनता पार्टी (JJP) ने संगठन के पुनर्गठन के तहत संसदीय बोर्ड का गठन किया है। इसके साथ ही जेजेपी ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 5 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों और हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक गंगाराम, शीला भ्याण, राज सिंह दहिया, राजेश सुता, कृष्ण प्रजापत गंगवा समेत सभी प्रदेश अध्यक्ष जेजेपी के संसदीय बोर्ड में सदस्य होंगे। दिल्ली में दिनेश डागर बने प्रदेश अध्यक्ष जेजेपी ने राजस्थान में पृथ्वीराज मील, दिल्ली में दिनेश डागर, उत्तर प्रदेश में चौधरी महेंद्र सिंह, गुजरात में बच्चन सिंह गुर्जर और पंजाब में संदीप न्यौल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इनके अलावा हरियाणा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में ऋषिराज राणा और रणदीप कौल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश संगठन सचिव के पद पर राजेश भारद्वाज को नियुक्त किया है। वहीं अंजनी लडा को प्रदेश कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र चौधरी को जेजेपी के प्रदेश प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। एक दिन पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बना चुकी एक दिन पहले जननायक जनता पार्टी संगठन नवनिर्माण के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां कर चुकी है। जेजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) का गठन किया है। साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 18 सदस्य बनाए हैं। जेजेपी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में डॉ. अजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक नैना सिंह, पूर्व विधायक रमेश खटक, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह, राव सुनील चौधरी एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष होंगे। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने संगठन के पुनर्गठन के तहत संसदीय बोर्ड का गठन किया है। इसके साथ ही जेजेपी ने दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 5 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों और हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी के पांच वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक गंगाराम, शीला भ्याण, राज सिंह दहिया, राजेश सुता, कृष्ण प्रजापत गंगवा समेत सभी प्रदेश अध्यक्ष जेजेपी के संसदीय बोर्ड में सदस्य होंगे। दिल्ली में दिनेश डागर बने प्रदेश अध्यक्ष जेजेपी ने राजस्थान में पृथ्वीराज मील, दिल्ली में दिनेश डागर, उत्तर प्रदेश में चौधरी महेंद्र सिंह, गुजरात में बच्चन सिंह गुर्जर और पंजाब में संदीप न्यौल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। इनके अलावा हरियाणा जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में ऋषिराज राणा और रणदीप कौल को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश संगठन सचिव के पद पर राजेश भारद्वाज को नियुक्त किया है। वहीं अंजनी लडा को प्रदेश कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र चौधरी को जेजेपी के प्रदेश प्रचार सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। एक दिन पहले पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी बना चुकी एक दिन पहले जननायक जनता पार्टी संगठन नवनिर्माण के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां कर चुकी है। जेजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) का गठन किया है। साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 18 सदस्य बनाए हैं। जेजेपी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में डॉ. अजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक नैना सिंह, पूर्व विधायक रमेश खटक, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह, राव सुनील चौधरी एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष होंगे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर