हरियाणा निकाय चुनाव, कांग्रेस-BJP के 15 वादे एक जैसे:भाजपा पिंक टॉयलेट-इलेक्ट्रिक बसों संग 2 चीजें मुफ्त देगी; कांग्रेस CCTV भी लगवाएगी

हरियाणा निकाय चुनाव, कांग्रेस-BJP के 15 वादे एक जैसे:भाजपा पिंक टॉयलेट-इलेक्ट्रिक बसों संग 2 चीजें मुफ्त देगी; कांग्रेस CCTV भी लगवाएगी

हरियाणा निकाय चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने–अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। कांग्रेस ने 37 तो भाजपा ने इसमें 19 घोषणाएं की हैं। दोनों के घोषणा पत्र में 15 वादे ऐसे हैं, जो एक जैसे हैं। हालांकि दोनों ने इसे अपने-अपने तरीके से घोषणा पत्र में शामिल किया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 2 चीजें मुफ्त देने का वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं पर फोकस करते हुए पिंक टॉयलेट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, इलेक्ट्रिक बसें चलाने का वादा किया है। कांग्रेस ने निगम में भ्रष्टाचार, सुरक्षा के लिए CCTV, नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम, हर तरह की शिकायत के लिए कॉमन प्लेटफॉर्म जैसे वादे अलग शामिल किए हैं। प्रदेश में 10 नगर निगमों समेत 41 निकायों में चुनाव और उपचुनाव हो रहे हैं। पानीपत को छोड़कर 9 निगम और बाकी निकायों में 2 मार्च को वोटिंग होगी। पानीपत में वोटिंग 9 मार्च को होगी। सबकी मतगणना एक साथ 12 मार्च को होगी। कांग्रेस-भाजपा के घोषणा पत्र के एक जैसे 5 प्रमुख वादे 1. ग्रीन बैल्ट–पार्क
कांग्रेस: ग्रीन बेल्ट-पार्कों का सौंदर्यीकरण करेंगे। गड्‌ढामुक्त सड़कें बनाएंगे। ग्रीन सिटी–क्लीन सिटी बनाएंगे।
BJP: आदर्श पार्क बनाएंगे। योग के लिए स्पेशल जगह, ओपन जिम, स्मार्ट सड़कें बनाएंगे। 2. सफाई व्यवस्था
कांग्रेस: कूड़ा रखरखाव के लिए जगह तय करेंगे। डोर टू डोर कलेक्शन सुधरेगी। ठोस कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था करेंगे।
BJP: अतिरिक्त सफाईकर्मियों की व्यवस्था करेंगे। गीले व सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए नए संयंत्र स्थापित करेंगे। 3. स्ट्रीट लाइट
कांग्रेस: शहरों के हर बाजार व गली मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर व दुरुस्त किया जाएगा।
BJP: हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटें दोगुनी करेंगे। नई सौर ऊर्जा संचालित लाइटें लगाएंगे। 1 लाख तक आय वाले परिवारों को सौलर पैनल मुफ्त देंगे। 4. पार्किंग कांग्रेस: शहरों में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनेंगी। जो बन चुकी, उन्हें जल्द शुरू करेंगे।
BJP: सभी स्थानीय निकायों में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाएंगे। 5. स्ट्रीट वेंडर्स
कांग्रेस: सभी मौजूदा स्ट्रीट वेंडरों को एडजस्ट करने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाएंगे।
BJP: स्ट्रीट वेंडर्स, फेरी वालों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता देंगे। भाजपा के घोषणा पत्र में 3 अलग वादे 1. भूमि का मालिकाना हक
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 20 वर्षों से अधिक समय से काबिज सभी परिवारों को भूमि व मकान का मालिकाना हक देकर उनकी रजिस्ट्रियां करवाई जाएंगी। जो मकान महिलाओं के नाम से हैं, उन्हें हाउस टैक्स में 25% छूट दी जाएगी। 2. महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट
महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट व सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाएंगे। हर बाजार में एक पिंक टॉयलेट होगा। जिसमें वेंडिंग मशीन के साथ शिशु आहार कक्ष भी होंगे। 3. शहरों में इलैक्ट्रिक बसें
राज्य सरकार की मदद से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर इलैक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। जिससे शहरों में सस्ता परिवहन मिलेगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 3 अलग वादे 1. नगर निगम आपके द्वार
‘नगर निगम आपके द्वार’ कार्यक्रम चलाकर हर वार्ड में जनसमस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा। 2. तीन दिन में NDC
प्रॉपर्टी के नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) के लिए नगर निगम में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। 3 दिन में एनडीसी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। 3. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान, धोबी घाट
दशहरा, छठ पूजा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान व जगह उपलब्ध कराएंगे। धोबी घाटों की व्यवस्था करेंगे। ******************** दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र से जुड़ी डिटेल्ड खबर पढ़ें… कांग्रेस का 4 पन्नों का घोषणा पत्र, महिलाओं-युवाओं के लिए ओपन जिम, 3 दिन में नो ड्यूज सर्टिफिकेट देंगे हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें हाउस टैक्स को आसान बनाने, अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के लिए पॉलिसी लाने, पार्कों में ओपन जिम बनाने जैसे कई वादे किए गए हैं। 4 पन्नों के घोषणा पत्र में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, प्रवासियों, आदि की बेहतरी का संकल्प लेते हुए कुल 37 वादे किए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) BJP ने घोषणा पत्र किया जारी, जमीनों का मालिकाना हक, हाउस टैक्स में छूट हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें भाजपा ने बिजली, पानी, सड़क, सफाई, पार्कों के सौंदर्यीकरण और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 19 वादे किए हैं। घोषणा पत्र में कहा गया है कि 20 वर्ष से रह रहे लोगों को जमीन का मालिकाना हक देंगे। (पढ़ें पूरी खबर) हरियाणा निकाय चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने–अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। कांग्रेस ने 37 तो भाजपा ने इसमें 19 घोषणाएं की हैं। दोनों के घोषणा पत्र में 15 वादे ऐसे हैं, जो एक जैसे हैं। हालांकि दोनों ने इसे अपने-अपने तरीके से घोषणा पत्र में शामिल किया है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में 2 चीजें मुफ्त देने का वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं पर फोकस करते हुए पिंक टॉयलेट, सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, इलेक्ट्रिक बसें चलाने का वादा किया है। कांग्रेस ने निगम में भ्रष्टाचार, सुरक्षा के लिए CCTV, नगर निगम आपके द्वार कार्यक्रम, हर तरह की शिकायत के लिए कॉमन प्लेटफॉर्म जैसे वादे अलग शामिल किए हैं। प्रदेश में 10 नगर निगमों समेत 41 निकायों में चुनाव और उपचुनाव हो रहे हैं। पानीपत को छोड़कर 9 निगम और बाकी निकायों में 2 मार्च को वोटिंग होगी। पानीपत में वोटिंग 9 मार्च को होगी। सबकी मतगणना एक साथ 12 मार्च को होगी। कांग्रेस-भाजपा के घोषणा पत्र के एक जैसे 5 प्रमुख वादे 1. ग्रीन बैल्ट–पार्क
कांग्रेस: ग्रीन बेल्ट-पार्कों का सौंदर्यीकरण करेंगे। गड्‌ढामुक्त सड़कें बनाएंगे। ग्रीन सिटी–क्लीन सिटी बनाएंगे।
BJP: आदर्श पार्क बनाएंगे। योग के लिए स्पेशल जगह, ओपन जिम, स्मार्ट सड़कें बनाएंगे। 2. सफाई व्यवस्था
कांग्रेस: कूड़ा रखरखाव के लिए जगह तय करेंगे। डोर टू डोर कलेक्शन सुधरेगी। ठोस कचरा प्रबंधन की उचित व्यवस्था करेंगे।
BJP: अतिरिक्त सफाईकर्मियों की व्यवस्था करेंगे। गीले व सूखे कूड़े के निस्तारण के लिए नए संयंत्र स्थापित करेंगे। 3. स्ट्रीट लाइट
कांग्रेस: शहरों के हर बाजार व गली मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को बेहतर व दुरुस्त किया जाएगा।
BJP: हर वार्ड में स्ट्रीट लाइटें दोगुनी करेंगे। नई सौर ऊर्जा संचालित लाइटें लगाएंगे। 1 लाख तक आय वाले परिवारों को सौलर पैनल मुफ्त देंगे। 4. पार्किंग कांग्रेस: शहरों में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनेंगी। जो बन चुकी, उन्हें जल्द शुरू करेंगे।
BJP: सभी स्थानीय निकायों में मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाएंगे। 5. स्ट्रीट वेंडर्स
कांग्रेस: सभी मौजूदा स्ट्रीट वेंडरों को एडजस्ट करने के लिए स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाएंगे।
BJP: स्ट्रीट वेंडर्स, फेरी वालों को व्यवसाय स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता देंगे। भाजपा के घोषणा पत्र में 3 अलग वादे 1. भूमि का मालिकाना हक
ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 20 वर्षों से अधिक समय से काबिज सभी परिवारों को भूमि व मकान का मालिकाना हक देकर उनकी रजिस्ट्रियां करवाई जाएंगी। जो मकान महिलाओं के नाम से हैं, उन्हें हाउस टैक्स में 25% छूट दी जाएगी। 2. महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट
महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट व सैनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें लगाएंगे। हर बाजार में एक पिंक टॉयलेट होगा। जिसमें वेंडिंग मशीन के साथ शिशु आहार कक्ष भी होंगे। 3. शहरों में इलैक्ट्रिक बसें
राज्य सरकार की मदद से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर इलैक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। जिससे शहरों में सस्ता परिवहन मिलेगा। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 3 अलग वादे 1. नगर निगम आपके द्वार
‘नगर निगम आपके द्वार’ कार्यक्रम चलाकर हर वार्ड में जनसमस्याएं सुनकर समाधान किया जाएगा। 2. तीन दिन में NDC
प्रॉपर्टी के नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC) के लिए नगर निगम में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। 3 दिन में एनडीसी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। 3. सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान, धोबी घाट
दशहरा, छठ पूजा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मैदान व जगह उपलब्ध कराएंगे। धोबी घाटों की व्यवस्था करेंगे। ******************** दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र से जुड़ी डिटेल्ड खबर पढ़ें… कांग्रेस का 4 पन्नों का घोषणा पत्र, महिलाओं-युवाओं के लिए ओपन जिम, 3 दिन में नो ड्यूज सर्टिफिकेट देंगे हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें हाउस टैक्स को आसान बनाने, अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के लिए पॉलिसी लाने, पार्कों में ओपन जिम बनाने जैसे कई वादे किए गए हैं। 4 पन्नों के घोषणा पत्र में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, प्रवासियों, आदि की बेहतरी का संकल्प लेते हुए कुल 37 वादे किए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) BJP ने घोषणा पत्र किया जारी, जमीनों का मालिकाना हक, हाउस टैक्स में छूट हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें भाजपा ने बिजली, पानी, सड़क, सफाई, पार्कों के सौंदर्यीकरण और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 19 वादे किए हैं। घोषणा पत्र में कहा गया है कि 20 वर्ष से रह रहे लोगों को जमीन का मालिकाना हक देंगे। (पढ़ें पूरी खबर)   हरियाणा | दैनिक भास्कर