अटेली में प्रधान कैंडिडेट को राव के सहारे की उम्मीद:इंद्रजीत और आरती की फोटो लगा कर रहे प्रचार, 4 उम्मीदवारों में मुकाबला

अटेली में प्रधान कैंडिडेट को राव के सहारे की उम्मीद:इंद्रजीत और आरती की फोटो लगा कर रहे प्रचार, 4 उम्मीदवारों में मुकाबला

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली में नगर पालिका प्रधान पद के चारों उम्मीदवारों को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और आरती राव से आस है। मैदान में उतरे चारों प्रत्याशियों ने वोटरों को अपनी ओर करने के लिए दोनों के फोटो लगा रखे हैं। ऐसे में वोटर भी कन्फ्यूज हैं कि कौन सा उम्मीदवार राव का असली समर्थक है। अटेली नगर पालिका में प्रधान पद के लिए अब मुख्य रूप से 4 उम्मीदवार बचे हैं। हालांकि नामांकन वापसी के बाद 5 उम्मीदवार थे। जिनमें वैश्य समाज से पूर्व पार्षद संजय गोयल और भूपेश गुप्ता, यादव समाज से डॉ. विकास, जांगिड़ समाज से सतीश ठेकेदार और ब्राह्मण समाज से गौरव शर्मा थे। लेकिन गौरव शर्मा ने खुले में अपना समर्थन संजय गोयल को दे दिया। ऐसे में अब यहां पर 4 उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। जीत की उम्मीद से भाजपा के साथ चारों उम्मीदवार किसी से कम नहीं हैं तथा इनके अपने अपने वोट बैंक हैं। इसी के चलते सभी को जीत की उम्मीद है। इस उम्मीद को पक्की करने के लिए ही चारों उम्मीदवारों ने भाजपा का सहारा लिया हुआ है। वैसे तो पार्टी ने यहां से किसी को भी अपना उम्मीदवार नहीं बनाया तथा बिना सिंबल के चुनाव लड़े जा रहे हैं। दूसरी ओर सभी को भाजपा के साथ की उम्मीद है। आरती राव यहां से हैं विधायक स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव अटेली विधानसभा से विधायक हैं। उनके पिता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह यहां की राजनीति में गहरी पकड़ रखते हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशियों को लग रहा है कि इनकी फोटो लगाने से उनको ज्यादा वोट मिलेंगे तथा जीत दर्ज कर पाएंगे। क्या है उम्मीदवारों का बैक राउंड संजय गोयल पूर्व में चार बार पार्षद रह चुके, उनकी पत्नी सुमन भी चेयरपर्सन रह चुकी। भूपेश गुप्ता आढ़ती हैं तथा भाजपा से जुड़े हुए हैं। डॉ. विकास यादव एक क्लिनिक चलाते हैं, वह भाजपा से जुड़े हैं। विकास पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सतीश जांगिड़ ठेकेदार हैं और भाजपा से जुड़े हुए हैं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के अटेली में नगर पालिका प्रधान पद के चारों उम्मीदवारों को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और आरती राव से आस है। मैदान में उतरे चारों प्रत्याशियों ने वोटरों को अपनी ओर करने के लिए दोनों के फोटो लगा रखे हैं। ऐसे में वोटर भी कन्फ्यूज हैं कि कौन सा उम्मीदवार राव का असली समर्थक है। अटेली नगर पालिका में प्रधान पद के लिए अब मुख्य रूप से 4 उम्मीदवार बचे हैं। हालांकि नामांकन वापसी के बाद 5 उम्मीदवार थे। जिनमें वैश्य समाज से पूर्व पार्षद संजय गोयल और भूपेश गुप्ता, यादव समाज से डॉ. विकास, जांगिड़ समाज से सतीश ठेकेदार और ब्राह्मण समाज से गौरव शर्मा थे। लेकिन गौरव शर्मा ने खुले में अपना समर्थन संजय गोयल को दे दिया। ऐसे में अब यहां पर 4 उम्मीदवारों में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। जीत की उम्मीद से भाजपा के साथ चारों उम्मीदवार किसी से कम नहीं हैं तथा इनके अपने अपने वोट बैंक हैं। इसी के चलते सभी को जीत की उम्मीद है। इस उम्मीद को पक्की करने के लिए ही चारों उम्मीदवारों ने भाजपा का सहारा लिया हुआ है। वैसे तो पार्टी ने यहां से किसी को भी अपना उम्मीदवार नहीं बनाया तथा बिना सिंबल के चुनाव लड़े जा रहे हैं। दूसरी ओर सभी को भाजपा के साथ की उम्मीद है। आरती राव यहां से हैं विधायक स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव अटेली विधानसभा से विधायक हैं। उनके पिता और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह यहां की राजनीति में गहरी पकड़ रखते हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशियों को लग रहा है कि इनकी फोटो लगाने से उनको ज्यादा वोट मिलेंगे तथा जीत दर्ज कर पाएंगे। क्या है उम्मीदवारों का बैक राउंड संजय गोयल पूर्व में चार बार पार्षद रह चुके, उनकी पत्नी सुमन भी चेयरपर्सन रह चुकी। भूपेश गुप्ता आढ़ती हैं तथा भाजपा से जुड़े हुए हैं। डॉ. विकास यादव एक क्लिनिक चलाते हैं, वह भाजपा से जुड़े हैं। विकास पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सतीश जांगिड़ ठेकेदार हैं और भाजपा से जुड़े हुए हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर