हरियाणा में 8 नगर निगमों में चुनाव और 2 में उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 9 नगर निगम अंबाला, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, पानीपत, यमुनानगर और सोनीपत में भाजपा जीत चुकी है। इस बार भाजपा ने सोनीपत और अंबाला में भी मेयर की कुर्सी जीत ली। पिछली बार यहां कांग्रेस और हरियाणा जनचेतना पार्टी का मेयर था। विधानसभा चुनाव के 5 महीने बाद हुए निगम चुनाव में भाजपा का ट्रिपल इंजन सरकार का नारा चल गया है। केंद्र और राज्य के बाद अब शहरों में भी भाजपा की लोकल सरकार बन गई। वहीं मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव चुनाव जीत गईं। कांग्रेस का निगम चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस इस बार न केवल सभी जगह से हार गई बल्कि पिछली बार जीती सोनीपत मेयर की सीट भी गंवा बैठी। भाजपा के चुनाव जीतने के 4 बड़े कारण… 1. प्रदेश में सरकार होने का फायदा मिला
प्रदेश में 5 महीने पहले भाजपा की सरकार बनी। उससे पहले केंद्र में भी भाजपा की अगुआई वाली NDA सरकार बनी। ऐसे में भाजपा ने चुनाव प्रचार में इसको खूब भुनाया। भाजपा के नेताओं से लेकर मंत्रियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ट्रिपल इंजन का नारा दिया। प्रचार में लोगों को समझाया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा है। ऐसे में अगर शहर में भी भाजपा ही जीतेगी तो तालमेल आसान होगा। इससे विकास भी तेजी से होगा। वोटर भी समझ गए कि अगर राज्य सरकार के उलट विपक्षी दल को जिताया तो फिर शहरों में काम नहीं होंगे। चूंकि भाजपा की प्रदेश में सरकार अभी साढ़े 4 साल चलनी है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलते रहेंगे। 2. प्रदेश में बूथ तक 5 लेवल का मैनेजमेंट किया
केंद्र और प्रदेश में सरकार के बावजूद भाजपा नगर निकाय चुनाव को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट नहीं दिखी। भाजपा ने इसे भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह लड़ा। निकाय चुनाव के लिए भी बूथ लेवल पर 5 लेवल का मैनेजमेंट किया। संगठन की टीम हर घर पर कम से कम 4 बार पहुंची। वार्ड लेवल पर भी छोटी-छोटी टीमें बनाईं जो लोगों से मिलकर पार्टी को लेकर बातचीत करती रहीं। मेयर और पार्षद चुनाव के लिए अलग टीम बनी थी। जिला स्तर की टॉप लीडरशिप इसमें शामिल थी। प्रदेश स्तर पर उन लोगों को कमान दी गई, जिन्हें चुनाव लड़ने का लंबा अनुभव है। 3. CM नायब सैनी समेत सभी बड़े चेहरे प्रचार में उतारे
भाजपा ने प्रचार के लिए सभी बड़े चेहरे फील्ड में उतारे। इनमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली के अलावा सभी सीनियर नेता हर चुनाव क्षेत्र में पहुंचे। सरकार भी प्रचार में उतरी। सभी विधायकों और मंत्रियों के साथ CM नायब सैनी ने भी प्रचार किया। लोकल नेताओं ने प्रचार के लिए संगठन और सरकार से जिस चेहरे की मांग की, उसे वहां भेजा गया। CM और मंत्रियों के प्रचार से लोगों को यकीन हुआ कि भाजपा वाकई शहरों के विकास और लोगों के काम करने के लिए सीरियस है। इसका नतीजा भाजपा को मिले वोटों के तौर पर दिखा। 4. बागियों से किनारा किया
भाजपा के प्रदेश संगठन ने यह चुनाव पूरे जोश से लड़ा। इसकी बड़ी वजह ये रही कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बगावत करने वालों को वापस नहीं लिया। CM नायब सैनी और पार्टी अध्यक्ष मोहन बड़ौली से लेकर मंत्रियों ने भी खुलकर इस पर बयान दिए। हिसार में भाजपा ने पूरी तैयारी के बावजूद पूर्व मेयर गौतम सरदाना और वरिष्ठ नेता तरुण जैन को पार्टी में नहीं लिया। अगर बागी पार्टी में वापस आते तो दूसरे नेता नाराज हो सकते थे। पार्टी के इस कड़े रवैये को देखते हुए न पार्टी में किसी ने बगावत की हिम्मत की और न ही बागियों के आने से कोई मनमुटाव हुआ। कांग्रेस की हार की 4 बड़ी वजहें… 1. विधानसभा के बाद इस बार भी संगठन की कमी खली
कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी संगठन की कमी खली। प्रदेश में 11 साल से पार्टी का संगठन नहीं है। बिना संगठन ग्राउंड पर वर्कर एकजुट नहीं है। हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने संगठन बनाने की जगह 4 संगठनात्मक सूचियां जारी कर नेताओं को खुश करने की कोशिश की। मगर यह दांव फेल रहा। संगठन न होने से ग्राउंड लेवल पर पार्टी का असरदार प्रचार नहीं हुआ। सिर्फ उम्मीदवारों से जुड़े जो लोग थे, वही पार्टी की जगह उनके लिए वोट मांगते हुए नजर आए। इसका असर यह भी दिखा कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिले। हिसार और करनाल में कांग्रेस ने निर्दलीयों को समर्थन देकर साख बचाई। वहीं फरीदाबाद में कांग्रेस की उम्मीदवार आखिरी वक्त में पार्टी छोड़ गई। 2. प्रभारी बदला, प्रधान हटाने की चर्चा, नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बना
प्रदेश में 5 फरवरी को निकाय चुनाव की घोषणा हुई। ऐसे वक्त में पार्टी को सीनियर नेताओं को एकजुट करने, हाईकमान से तालमेल के लिए प्रभारी की जरूरत थी। मगर हाईकमान ने 14 फरवरी को प्रभारी दीपक बाबरिया को हटा दिया। ऐसे में पहले ही गुटबाजी में फंसी पार्टी और बिखर गई। न ग्राउंड पर वर्करों को कोई हाईकमान का मैसेज देने वाला था, न प्रचार की रणनीति बनाने वाला और न ही नेताओं को एक साथ लाने के लिए तालमेल वाला बचा। कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को नया प्रभारी लगाया, लेकिन वे निकाय चुनाव को लेकर 2 मार्च को वोटिंग के बाद हरियाणा पहुंचे। वहीं विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रधान चौधरी उदयभान को भी हटाने की तैयारी है। मगर, अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ। ऐसे में लोकल नेता और वर्कर कन्फ्यूज रहे कि उनके निर्देशों को हाईकमान का आदेश मानें या न मानें। वहीं कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक नहीं बनाया। सेशन में भी कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल होने के बावजूद बिना नेता प्रतिपक्ष के शामिल होती है। इन तमाम कारणों से जनता में भी मैसेज गया कि कांग्रेस में अनिश्चितता का माहौल है, ऐसे में काम की उम्मीद नहीं कर सकते। 3. चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस लापरवाह दिखी, बड़े नेता नहीं आए
चुनाव प्रचार में कांग्रेस पूरी तरह से लापरवाह दिखी। जिन्हें टिकट दी, वही अपने स्तर पर प्रचार करते रहे। कुछ ही नेता अपने रसूख से बड़े नेताओं को प्रचार में ला पाए। हालांकि हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज चेहरे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा, उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला प्रचार में कहीं नजर नहीं आए। वह इस चुनाव को लेकर भी गंभीर नहीं दिखे। पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने तो यहां तक कह दिया था कि वह हर चुनाव में प्रचार करने के लिए नहीं जाते हैं। वह सिर्फ बड़े चुनाव लोकसभा और विधानसभा पर ही फोकस करते हैं। नेताओं की प्रचार से दूरी से जनता में मैसेज गया कि कांग्रेस की खुद इस चुनाव में दिलचस्पी नहीं है, ऐसे में उन्हें जिताया तो आगे काम भी नहीं होंगे। 4. नेता पार्टी छोड़ते रहे, किसी ने मनाने तक की कोशिश नहीं की
निकाय चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ते चले गए। हिसार से विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा मेयर टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने सूरजमल किलोई को उम्मीदवार बना दिया। राड़ा ने निर्दलीय नामांकन भरा, लेकिन कांग्रेस का कोई नेता मनाने नहीं गया। उलटा जब पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा हिसार गए तो उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निर्दलीय लड़ा तो राड़ा को पार्टी से निकाल देंगे। राड़ा अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए। करनाल में भी 2 बार कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तिरलोचन सिंह और पूर्व MLA नरेंद्र सांगवान भी पार्टी छोड़ गए। इसके बावजूद किसी ने उनकी सुध नहीं ली। जिस वजह से वे भाजपा में शामिल हो गए। मानेसर से भाजपा क्यों हारी, निर्दलीय इंद्रजीत कैसे जीतीं
मानेसर नगर निगम से भाजपा ने सुंदर लाल सरपंच को उम्मीदवार बनाया था। इसके मुकाबले डॉ. इंद्रजीत यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इंद्रजीत ने चुनाव के बीच खुद को केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम से भाजपा के सांसद राव इंद्रजीत का समर्थक बताया। भाजपा की तरफ से यहां प्रदेश के मंत्री राव नरबीर ने खुलकर प्रचार किया। मगर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत प्रचार में नहीं आए। इसके पीछे यही वजह मानी गई कि वह डॉ. इंद्रजीत को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन भाजपा राव नरबीर को नाराज नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से समर्थक को टिकट नहीं मिली तो राव इंद्रजीत ने प्रचार से दूरी बना ली। वोटिंग से पहले उनका भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में एक वीडियो जरूर वायरल हुआ, लेकिन उस पर भी विवाद हुआ कि वह एडिट किया गया है। हालांकि जब वोटिंग के दिन उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे विदेश में थे। वहीं डॉ. इंद्रजीत की जीत से इतना जरूर तय हुआ कि अहीरवाल बेल्ट में फिलहाल राव इंद्रजीत के मुकाबले राव नरबीर प्रभावशाली नहीं बन पाए हैं। ************* निगम चुनाव नतीजों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा निकाय चुनाव नतीजे:भाजपा हुड्डा के गढ़ समेत 7 निगम जीती हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत और फरीदाबाद नगर निगम में मेयर का चुनाव जीत गई है (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा में 8 नगर निगमों में चुनाव और 2 में उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 9 नगर निगम अंबाला, करनाल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, पानीपत, यमुनानगर और सोनीपत में भाजपा जीत चुकी है। इस बार भाजपा ने सोनीपत और अंबाला में भी मेयर की कुर्सी जीत ली। पिछली बार यहां कांग्रेस और हरियाणा जनचेतना पार्टी का मेयर था। विधानसभा चुनाव के 5 महीने बाद हुए निगम चुनाव में भाजपा का ट्रिपल इंजन सरकार का नारा चल गया है। केंद्र और राज्य के बाद अब शहरों में भी भाजपा की लोकल सरकार बन गई। वहीं मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव चुनाव जीत गईं। कांग्रेस का निगम चुनाव में सूपड़ा साफ हो गया। कांग्रेस इस बार न केवल सभी जगह से हार गई बल्कि पिछली बार जीती सोनीपत मेयर की सीट भी गंवा बैठी। भाजपा के चुनाव जीतने के 4 बड़े कारण… 1. प्रदेश में सरकार होने का फायदा मिला
प्रदेश में 5 महीने पहले भाजपा की सरकार बनी। उससे पहले केंद्र में भी भाजपा की अगुआई वाली NDA सरकार बनी। ऐसे में भाजपा ने चुनाव प्रचार में इसको खूब भुनाया। भाजपा के नेताओं से लेकर मंत्रियों और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ट्रिपल इंजन का नारा दिया। प्रचार में लोगों को समझाया कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा है। ऐसे में अगर शहर में भी भाजपा ही जीतेगी तो तालमेल आसान होगा। इससे विकास भी तेजी से होगा। वोटर भी समझ गए कि अगर राज्य सरकार के उलट विपक्षी दल को जिताया तो फिर शहरों में काम नहीं होंगे। चूंकि भाजपा की प्रदेश में सरकार अभी साढ़े 4 साल चलनी है। ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप चलते रहेंगे। 2. प्रदेश में बूथ तक 5 लेवल का मैनेजमेंट किया
केंद्र और प्रदेश में सरकार के बावजूद भाजपा नगर निकाय चुनाव को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट नहीं दिखी। भाजपा ने इसे भी लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह लड़ा। निकाय चुनाव के लिए भी बूथ लेवल पर 5 लेवल का मैनेजमेंट किया। संगठन की टीम हर घर पर कम से कम 4 बार पहुंची। वार्ड लेवल पर भी छोटी-छोटी टीमें बनाईं जो लोगों से मिलकर पार्टी को लेकर बातचीत करती रहीं। मेयर और पार्षद चुनाव के लिए अलग टीम बनी थी। जिला स्तर की टॉप लीडरशिप इसमें शामिल थी। प्रदेश स्तर पर उन लोगों को कमान दी गई, जिन्हें चुनाव लड़ने का लंबा अनुभव है। 3. CM नायब सैनी समेत सभी बड़े चेहरे प्रचार में उतारे
भाजपा ने प्रचार के लिए सभी बड़े चेहरे फील्ड में उतारे। इनमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन बड़ौली के अलावा सभी सीनियर नेता हर चुनाव क्षेत्र में पहुंचे। सरकार भी प्रचार में उतरी। सभी विधायकों और मंत्रियों के साथ CM नायब सैनी ने भी प्रचार किया। लोकल नेताओं ने प्रचार के लिए संगठन और सरकार से जिस चेहरे की मांग की, उसे वहां भेजा गया। CM और मंत्रियों के प्रचार से लोगों को यकीन हुआ कि भाजपा वाकई शहरों के विकास और लोगों के काम करने के लिए सीरियस है। इसका नतीजा भाजपा को मिले वोटों के तौर पर दिखा। 4. बागियों से किनारा किया
भाजपा के प्रदेश संगठन ने यह चुनाव पूरे जोश से लड़ा। इसकी बड़ी वजह ये रही कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बगावत करने वालों को वापस नहीं लिया। CM नायब सैनी और पार्टी अध्यक्ष मोहन बड़ौली से लेकर मंत्रियों ने भी खुलकर इस पर बयान दिए। हिसार में भाजपा ने पूरी तैयारी के बावजूद पूर्व मेयर गौतम सरदाना और वरिष्ठ नेता तरुण जैन को पार्टी में नहीं लिया। अगर बागी पार्टी में वापस आते तो दूसरे नेता नाराज हो सकते थे। पार्टी के इस कड़े रवैये को देखते हुए न पार्टी में किसी ने बगावत की हिम्मत की और न ही बागियों के आने से कोई मनमुटाव हुआ। कांग्रेस की हार की 4 बड़ी वजहें… 1. विधानसभा के बाद इस बार भी संगठन की कमी खली
कांग्रेस को विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी संगठन की कमी खली। प्रदेश में 11 साल से पार्टी का संगठन नहीं है। बिना संगठन ग्राउंड पर वर्कर एकजुट नहीं है। हालांकि कांग्रेस हाईकमान ने संगठन बनाने की जगह 4 संगठनात्मक सूचियां जारी कर नेताओं को खुश करने की कोशिश की। मगर यह दांव फेल रहा। संगठन न होने से ग्राउंड लेवल पर पार्टी का असरदार प्रचार नहीं हुआ। सिर्फ उम्मीदवारों से जुड़े जो लोग थे, वही पार्टी की जगह उनके लिए वोट मांगते हुए नजर आए। इसका असर यह भी दिखा कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिले। हिसार और करनाल में कांग्रेस ने निर्दलीयों को समर्थन देकर साख बचाई। वहीं फरीदाबाद में कांग्रेस की उम्मीदवार आखिरी वक्त में पार्टी छोड़ गई। 2. प्रभारी बदला, प्रधान हटाने की चर्चा, नेता प्रतिपक्ष भी नहीं बना
प्रदेश में 5 फरवरी को निकाय चुनाव की घोषणा हुई। ऐसे वक्त में पार्टी को सीनियर नेताओं को एकजुट करने, हाईकमान से तालमेल के लिए प्रभारी की जरूरत थी। मगर हाईकमान ने 14 फरवरी को प्रभारी दीपक बाबरिया को हटा दिया। ऐसे में पहले ही गुटबाजी में फंसी पार्टी और बिखर गई। न ग्राउंड पर वर्करों को कोई हाईकमान का मैसेज देने वाला था, न प्रचार की रणनीति बनाने वाला और न ही नेताओं को एक साथ लाने के लिए तालमेल वाला बचा। कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद को नया प्रभारी लगाया, लेकिन वे निकाय चुनाव को लेकर 2 मार्च को वोटिंग के बाद हरियाणा पहुंचे। वहीं विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रधान चौधरी उदयभान को भी हटाने की तैयारी है। मगर, अभी तक इस पर फैसला नहीं हुआ। ऐसे में लोकल नेता और वर्कर कन्फ्यूज रहे कि उनके निर्देशों को हाईकमान का आदेश मानें या न मानें। वहीं कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तक नहीं बनाया। सेशन में भी कांग्रेस प्रमुख विपक्षी दल होने के बावजूद बिना नेता प्रतिपक्ष के शामिल होती है। इन तमाम कारणों से जनता में भी मैसेज गया कि कांग्रेस में अनिश्चितता का माहौल है, ऐसे में काम की उम्मीद नहीं कर सकते। 3. चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस लापरवाह दिखी, बड़े नेता नहीं आए
चुनाव प्रचार में कांग्रेस पूरी तरह से लापरवाह दिखी। जिन्हें टिकट दी, वही अपने स्तर पर प्रचार करते रहे। कुछ ही नेता अपने रसूख से बड़े नेताओं को प्रचार में ला पाए। हालांकि हरियाणा कांग्रेस के दिग्गज चेहरे पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा, उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा, सिरसा सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला प्रचार में कहीं नजर नहीं आए। वह इस चुनाव को लेकर भी गंभीर नहीं दिखे। पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा ने तो यहां तक कह दिया था कि वह हर चुनाव में प्रचार करने के लिए नहीं जाते हैं। वह सिर्फ बड़े चुनाव लोकसभा और विधानसभा पर ही फोकस करते हैं। नेताओं की प्रचार से दूरी से जनता में मैसेज गया कि कांग्रेस की खुद इस चुनाव में दिलचस्पी नहीं है, ऐसे में उन्हें जिताया तो आगे काम भी नहीं होंगे। 4. नेता पार्टी छोड़ते रहे, किसी ने मनाने तक की कोशिश नहीं की
निकाय चुनाव में कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ते चले गए। हिसार से विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा मेयर टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने सूरजमल किलोई को उम्मीदवार बना दिया। राड़ा ने निर्दलीय नामांकन भरा, लेकिन कांग्रेस का कोई नेता मनाने नहीं गया। उलटा जब पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा हिसार गए तो उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निर्दलीय लड़ा तो राड़ा को पार्टी से निकाल देंगे। राड़ा अगले दिन भाजपा में शामिल हो गए। करनाल में भी 2 बार कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने वाले तिरलोचन सिंह और पूर्व MLA नरेंद्र सांगवान भी पार्टी छोड़ गए। इसके बावजूद किसी ने उनकी सुध नहीं ली। जिस वजह से वे भाजपा में शामिल हो गए। मानेसर से भाजपा क्यों हारी, निर्दलीय इंद्रजीत कैसे जीतीं
मानेसर नगर निगम से भाजपा ने सुंदर लाल सरपंच को उम्मीदवार बनाया था। इसके मुकाबले डॉ. इंद्रजीत यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। इंद्रजीत ने चुनाव के बीच खुद को केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम से भाजपा के सांसद राव इंद्रजीत का समर्थक बताया। भाजपा की तरफ से यहां प्रदेश के मंत्री राव नरबीर ने खुलकर प्रचार किया। मगर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत प्रचार में नहीं आए। इसके पीछे यही वजह मानी गई कि वह डॉ. इंद्रजीत को टिकट दिलाना चाहते थे, लेकिन भाजपा राव नरबीर को नाराज नहीं करना चाहती थी। इसी वजह से समर्थक को टिकट नहीं मिली तो राव इंद्रजीत ने प्रचार से दूरी बना ली। वोटिंग से पहले उनका भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में एक वीडियो जरूर वायरल हुआ, लेकिन उस पर भी विवाद हुआ कि वह एडिट किया गया है। हालांकि जब वोटिंग के दिन उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे विदेश में थे। वहीं डॉ. इंद्रजीत की जीत से इतना जरूर तय हुआ कि अहीरवाल बेल्ट में फिलहाल राव इंद्रजीत के मुकाबले राव नरबीर प्रभावशाली नहीं बन पाए हैं। ************* निगम चुनाव नतीजों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… हरियाणा निकाय चुनाव नतीजे:भाजपा हुड्डा के गढ़ समेत 7 निगम जीती हरियाणा के 10 नगर निगमों के मेयर चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा गुरुग्राम, रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत और फरीदाबाद नगर निगम में मेयर का चुनाव जीत गई है (पूरी खबर पढ़ें) हरियाणा | दैनिक भास्कर
