हरियाणा बोर्ड एग्जाम में नूंह रहा नकलचियों का अड्‌डा:2 जिलों में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया; 135 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

हरियाणा बोर्ड एग्जाम में नूंह रहा नकलचियों का अड्‌डा:2 जिलों में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया; 135 अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

हरियाणा में 10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम एक महीने चले। 5.22 लाख स्टूडेंट्स ने यह एग्जाम दिए। इस दौरान कुल 599 नकलची पकड़े गए। नकल के सबसे ज्यादा 249 केस नूंह जिले में मिले। जो कुल मामलों का 40% से भी ज्यादा है। हालांकि एग्जाम के दौरान यहां सबसे ज्यादा सख्ती रही और कमांडोज तक तैनात किए गए थे। अंबाला और करनाल, 2 जिले ऐसे रहे, जहां नकल का एक भी केस नहीं पकड़ा गया। वहीं कुरुक्षेत्र में सिर्फ एक ही केस मिला। वहीं लापरवाही बरतने पर 135 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से ये आंकड़े जारी किए गए हैं। ग्राफिक्स में देखिए, किस जिले में कितने नकलची पकड़े बोर्ड पेपर में नकल से जुड़ी 3 अहम बातें 10वीं से लंबे चले 12वीं के पेपर
बोर्ड ने 12वीं के पेपर पहले यानी 27 फरवरी से शुरू किए। जो 29 मार्च तक चले। वहीं 10वीं के पेपर 28 फरवरी का शुरु हुए और 20 दिन में 19 मार्च को खत्म हो गए। इसके लिए कुल 1434 परीक्षा केंद्र बनाए थे। कुल 5.22 लाख स्टूडेंट्स में 10वीं के 2 लाख 93 हजार 746, 12वीं के 2 लाख 23 हजार 713 और डीएलएड के 5,070 स्टूडेंट्स शामिल थे। नकल पकड़ने के लिए 226 फ्लाइंग टीमें बनाई गईं। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर 588 ऑब्जर्वर और हर जिले में 1 नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया था। हरियाणा में 10वीं-12वीं बोर्ड के एग्जाम एक महीने चले। 5.22 लाख स्टूडेंट्स ने यह एग्जाम दिए। इस दौरान कुल 599 नकलची पकड़े गए। नकल के सबसे ज्यादा 249 केस नूंह जिले में मिले। जो कुल मामलों का 40% से भी ज्यादा है। हालांकि एग्जाम के दौरान यहां सबसे ज्यादा सख्ती रही और कमांडोज तक तैनात किए गए थे। अंबाला और करनाल, 2 जिले ऐसे रहे, जहां नकल का एक भी केस नहीं पकड़ा गया। वहीं कुरुक्षेत्र में सिर्फ एक ही केस मिला। वहीं लापरवाही बरतने पर 135 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से ये आंकड़े जारी किए गए हैं। ग्राफिक्स में देखिए, किस जिले में कितने नकलची पकड़े बोर्ड पेपर में नकल से जुड़ी 3 अहम बातें 10वीं से लंबे चले 12वीं के पेपर
बोर्ड ने 12वीं के पेपर पहले यानी 27 फरवरी से शुरू किए। जो 29 मार्च तक चले। वहीं 10वीं के पेपर 28 फरवरी का शुरु हुए और 20 दिन में 19 मार्च को खत्म हो गए। इसके लिए कुल 1434 परीक्षा केंद्र बनाए थे। कुल 5.22 लाख स्टूडेंट्स में 10वीं के 2 लाख 93 हजार 746, 12वीं के 2 लाख 23 हजार 713 और डीएलएड के 5,070 स्टूडेंट्स शामिल थे। नकल पकड़ने के लिए 226 फ्लाइंग टीमें बनाई गईं। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर 588 ऑब्जर्वर और हर जिले में 1 नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर