हरियाणा में आज मौसम रहेगा साफ:2 दिन ड्राई रहने के बाद फिर होगी बरसात, सबसे गर्म रहा सिरसा, पारा पहुंचा 44.8 डिग्री

हरियाणा में आज मौसम रहेगा साफ:2 दिन ड्राई रहने के बाद फिर होगी बरसात, सबसे गर्म रहा सिरसा, पारा पहुंचा 44.8 डिग्री

हरियाणा में आज (शनिवार को) मौसम साफ रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के तहत शनिवार और रविवार को प्रदेशभर का मौसम ड्राई रहेगा। वहीं, सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बरसात होगी। इसके अलावा शुक्रवार को दोपहर बाद हरियाणा में मौसम बदला। जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं चली और बरसात हुई। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (17 मई से 20 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार, 17-18 मई को पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके बाद 19-20 मई को मौसम में बदलाव होगा और विभिन्न जिलों में बरसात होगी। पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 9 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं, 20 मई को 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 17-20 मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत लगातार दो दिन (17-18 मई) को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा 19-20 मई को मौसम बदलेगा, जबकि 19 मई को प्रदेश के 9 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में बादल छाए रहने, गरज- चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 20 मई को 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला फरीदाबाद में 1.9 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सबसे ज्यादा गिरावट अंबाला में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद अंबाला का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में आज (शनिवार को) मौसम साफ रहेगा। मौसम पूर्वानुमान के तहत शनिवार और रविवार को प्रदेशभर का मौसम ड्राई रहेगा। वहीं, सोमवार से फिर मौसम बदलेगा। जिसके चलते सोमवार और मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में बरसात होगी। इसके अलावा शुक्रवार को दोपहर बाद हरियाणा में मौसम बदला। जिसके चलते प्रदेश के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं चली और बरसात हुई। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों (17 मई से 20 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार, 17-18 मई को पूरे प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके बाद 19-20 मई को मौसम में बदलाव होगा और विभिन्न जिलों में बरसात होगी। पूर्वानुमान के अनुसार 19 मई को प्रदेश के 9 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में 25 प्रतिशत तक बरसात हो सकती है। वहीं, 20 मई को 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में 25 प्रतिशत तक बरसात होने की संभावना है। मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 17-20 मई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत लगातार दो दिन (17-18 मई) को मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके अलावा 19-20 मई को मौसम बदलेगा, जबकि 19 मई को प्रदेश के 9 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात) में बादल छाए रहने, गरज- चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। 20 मई को 2 जिलों पंचकूला व यमुनानगर में बादल छाए रहने, गरज व चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हरियाणा का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री बढ़ा
हरियाणा के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में केवल बढ़ोतरी देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी जिला फरीदाबाद में 1.9 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई। जिसके बाद फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सबसे ज्यादा गिरावट अंबाला में 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद अंबाला का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर