हरियाणा में आज से फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ:दो दिन छाए रहेंगे बादल, 5 जिलों में हल्की बारिश, उत्तर-पूर्वी हवा होने से नमी बढ़ेगी

हरियाणा में आज से फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ:दो दिन छाए रहेंगे बादल, 5 जिलों में हल्की बारिश, उत्तर-पूर्वी हवा होने से नमी बढ़ेगी

हरियाणा में होली के बाद से ही गर्मी का असर देखा जा सकता है। मार्च महीने में एक के बाद एक 3 पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुके हैं। आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। आज रात से हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में नमी बढ़ेगी। इस कारण 20 और 21 मार्च को हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कल हरियाणा के राजस्थान के साथ लगते जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में बारिश हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि, हरियाणा में 13 मार्च को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब तक देखा जा रहा है। 13 मार्च को जहां हरियाणा में तापमान 36 डिग्री तक चला गया था वहीं तापमान अब 30 से 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हरियाणा में ऐसे नीचे आया अधिकतम तापमान
13 मार्च को आए पश्चिम विक्षोभ के कारण हरियाणा के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। इसके बाद पूरे हरियाणा में 2 से 3 दिन तक बारिश का दौर चला। इस कारण वातावरण में नमी बढ़ने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 13 मार्च को पलवल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद से तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू 14 मार्च को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तक पहुंचा। 15 मार्च को भिवानी में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री तक पहुंचा और अब 18 मार्च को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह जिले इस दिन सबसे अधिक गर्म रहे। हरियाणा में होली के बाद से ही गर्मी का असर देखा जा सकता है। मार्च महीने में एक के बाद एक 3 पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे चुके हैं। आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। आज रात से हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी होने से वातावरण में नमी बढ़ेगी। इस कारण 20 और 21 मार्च को हरियाणा के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे और दिन के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से कल हरियाणा के राजस्थान के साथ लगते जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में बारिश हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। बता दें कि, हरियाणा में 13 मार्च को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब तक देखा जा रहा है। 13 मार्च को जहां हरियाणा में तापमान 36 डिग्री तक चला गया था वहीं तापमान अब 30 से 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हरियाणा में ऐसे नीचे आया अधिकतम तापमान
13 मार्च को आए पश्चिम विक्षोभ के कारण हरियाणा के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। इसके बाद पूरे हरियाणा में 2 से 3 दिन तक बारिश का दौर चला। इस कारण वातावरण में नमी बढ़ने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 13 मार्च को पलवल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद से तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू 14 मार्च को गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तक पहुंचा। 15 मार्च को भिवानी में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री तक पहुंचा और अब 18 मार्च को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री तक पहुंच गया। यह जिले इस दिन सबसे अधिक गर्म रहे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर