हरियाणा में आज 6 जिलों में बारिश की संभावना:तापमान में 7.9°C गिरा, रोहतक में 9.3°C गिरावट; राजस्थान से सटे जिलों में लू चलेगी

हरियाणा में आज 6 जिलों में बारिश की संभावना:तापमान में 7.9°C गिरा, रोहतक में 9.3°C गिरावट; राजस्थान से सटे जिलों में लू चलेगी

हरियाणा में शुक्रवार को राजस्थान से सटे जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। वहीं, हरियाणा के अधिकतम तापमान में 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा के 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट है। इसके अलावा 6 जिलों में बारिश हो सकती है और 6 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। 4 दिन इन जिलों में होगी बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने अगले चार दिनों (23 से 26 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 23 मई को राज्य के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। 24 मई को राज्य के 10 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 25 मई को राज्य के 16 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और जींद) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। 26 मई को राज्य के 19 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। हरियाणा के अधिकतम तापमान में 7.9 डिग्री की गिरावट हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इधर, सिरसा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट ही देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक जिले में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद रोहतक का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। हरियाणा में शुक्रवार को राजस्थान से सटे जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। साथ ही कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है। वहीं, हरियाणा के अधिकतम तापमान में 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग केंद्र चंडीगढ़ (IMD) के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा के 6 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में लू का येलो अलर्ट है। इसके अलावा 6 जिलों में बारिश हो सकती है और 6 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। 4 दिन इन जिलों में होगी बारिश भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने अगले चार दिनों (23 से 26 मई तक) के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 23 मई को राज्य के 6 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। 24 मई को राज्य के 10 जिलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद) में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। 25 मई को राज्य के 16 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और जींद) में 25 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। 26 मई को राज्य के 19 जिलों (पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, जिंद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी) में 25 फीसदी तक बारिश हो सकती है। हरियाणा के अधिकतम तापमान में 7.9 डिग्री की गिरावट हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को 7.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इधर, सिरसा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। 24 घंटे में बदला तापमान पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेश भर के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट ही देखने को मिली। हरियाणा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट रोहतक जिले में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जिसके बाद रोहतक का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर