हरियाणा विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार मिली हार के बाद अब कांग्रेस ने अपने संगठन की सूध लेनी शुरू कर दी है। पिछले लंबे समय से हरियाणा में संगठन नहीं था। जिससे हरियाणा में कांग्रेस धरातल पर लगातार पिछड़ती नजर आ रही थी। अब नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपना संगठन मजबूत करने की तैयारी कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपने जिला प्रधानों की सूची की है। इसी के तहत 7 जिला इंचार्जों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नूंह में ललित नागर की जगह रघुवीर तेवतिया, पलवल में शारदा राठौर की जगह लखन सिंगला को नियुक्त किया गया है। हटाए गए दोनों ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं, रोहतक में जयतीर्थ दहिया की जगह जयवीर बाल्मीकि, पंचकूला में वरूण मुलाना की जगह मेवा सिंह, हिसार में जय प्रकाश की जगह शीशपाल केहरवाला, कुरुक्षेत्र में निर्मल सिंह को जिला इंचार्ज लगाया है। रेवाड़ी में राधे श्याम शर्मा की जगह पूर्व विधायक नीरज शर्मा को जगह दी गई है। हरियाणा विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार मिली हार के बाद अब कांग्रेस ने अपने संगठन की सूध लेनी शुरू कर दी है। पिछले लंबे समय से हरियाणा में संगठन नहीं था। जिससे हरियाणा में कांग्रेस धरातल पर लगातार पिछड़ती नजर आ रही थी। अब नगर निगम चुनावों से पहले कांग्रेस ने अपना संगठन मजबूत करने की तैयारी कर दी है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने अपने जिला प्रधानों की सूची की है। इसी के तहत 7 जिला इंचार्जों की नई लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नूंह में ललित नागर की जगह रघुवीर तेवतिया, पलवल में शारदा राठौर की जगह लखन सिंगला को नियुक्त किया गया है। हटाए गए दोनों ने कांग्रेस छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। वहीं, रोहतक में जयतीर्थ दहिया की जगह जयवीर बाल्मीकि, पंचकूला में वरूण मुलाना की जगह मेवा सिंह, हिसार में जय प्रकाश की जगह शीशपाल केहरवाला, कुरुक्षेत्र में निर्मल सिंह को जिला इंचार्ज लगाया है। रेवाड़ी में राधे श्याम शर्मा की जगह पूर्व विधायक नीरज शर्मा को जगह दी गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
