हरियाणा में गुरुवार को कोरोना वायरस के 4 नए केस मिले। गुरुग्राम और फरीदाबाद में 2-2 लोग पॉजिटिव मिले। फरीदाबाद के सेक्टर-37 में पति-पत्नी को कोरोना हुआ। इन्हें कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद इन्होंने एक निजी अस्पताल में कोरोना की जांच करवाई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जानकारी के अनुसार दंपती हाल ही में बेंगलुरु से लौटे हैं। वे वहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो-तीन दिन के लिए गए थे। वहीं, गुरुग्राम के सेक्टर 56 का 29 वर्षीय युवक और सेक्टर-15 का 47 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। दोनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। गुरुग्राम में अब मरीजों की संख्या 12 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 25 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 3 दिन से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले राजकुमार (40) के रूप में हुई है। सेक्टर-32 अस्पताल के डॉक्टर धरनी ने बताया कि राजकुमार लुधियाना से रेफर होकर चंडीगढ़ आया था। वह कुछ समय पहले ही लुधियाना में आया था। यहां आकर उसे बुखार हुआ था। अब जानिए, कहां-कहां कोरोना के केस सामने आ चुके… ———————— कोरोना संक्रमण से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कितना खतरनाक नया वैरिएंट, वैक्सीन लगाने वाले क्या बूस्टर डोज लगवाएं, एक्सपर्ट से जानिए हरियाणा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 दिन में 15 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक मरीज की इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। देश में भी कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक 6 मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में एक पैटर्न भी दिखा है कि खांसी-जुकाम व बुखार के साथ लोगों को डायरिया भी हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें.. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के फैसले से हरियाणा मुश्किल में:कोरोना वायरस की इकलौती जीनोम सीक्वेंसिंग लैब बंद हुई हरियाणा में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अगर कोरोना वायरस ज्यादा फैला तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अंतरराष्ट्रीय मदद रोकने का फैसला हरियाणा पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, कोरोना के बार-बार बदलते वैरिएंट का पता लगाने के लिए रोहतक PGI में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब खोली गई थी, जो अब बंद पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा में गुरुवार को कोरोना वायरस के 4 नए केस मिले। गुरुग्राम और फरीदाबाद में 2-2 लोग पॉजिटिव मिले। फरीदाबाद के सेक्टर-37 में पति-पत्नी को कोरोना हुआ। इन्हें कुछ दिनों से बुखार की शिकायत थी, जिसके बाद इन्होंने एक निजी अस्पताल में कोरोना की जांच करवाई। दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जानकारी के अनुसार दंपती हाल ही में बेंगलुरु से लौटे हैं। वे वहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो-तीन दिन के लिए गए थे। वहीं, गुरुग्राम के सेक्टर 56 का 29 वर्षीय युवक और सेक्टर-15 का 47 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। दोनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। गुरुग्राम में अब मरीजों की संख्या 12 हो गई है। प्रदेश में अब तक कुल 25 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, चंडीगढ़ में बुधवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसका सेक्टर 32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। 3 दिन से उसे सांस लेने में तकलीफ थी। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले राजकुमार (40) के रूप में हुई है। सेक्टर-32 अस्पताल के डॉक्टर धरनी ने बताया कि राजकुमार लुधियाना से रेफर होकर चंडीगढ़ आया था। वह कुछ समय पहले ही लुधियाना में आया था। यहां आकर उसे बुखार हुआ था। अब जानिए, कहां-कहां कोरोना के केस सामने आ चुके… ———————— कोरोना संक्रमण से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… कितना खतरनाक नया वैरिएंट, वैक्सीन लगाने वाले क्या बूस्टर डोज लगवाएं, एक्सपर्ट से जानिए हरियाणा में कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 10 दिन में 15 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक मरीज की इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। देश में भी कोरोना के नए वैरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक 6 मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में एक पैटर्न भी दिखा है कि खांसी-जुकाम व बुखार के साथ लोगों को डायरिया भी हो रहा है। पूरी खबर पढ़ें.. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के फैसले से हरियाणा मुश्किल में:कोरोना वायरस की इकलौती जीनोम सीक्वेंसिंग लैब बंद हुई हरियाणा में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। अगर कोरोना वायरस ज्यादा फैला तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का अंतरराष्ट्रीय मदद रोकने का फैसला हरियाणा पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, कोरोना के बार-बार बदलते वैरिएंट का पता लगाने के लिए रोहतक PGI में जीनोम सीक्वेंसिंग लैब खोली गई थी, जो अब बंद पड़ी है। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब | दैनिक भास्कर
