हरियाणा में डॉक्टर को कोरोना हुआ:72 घंटे में 8वां मरीज मिला, सबसे ज्यादा गुरुग्राम में; सॉफ्टवेयर डेवलपर, लेडी मैनेजर भी पॉजिटिव आ चुके

हरियाणा में डॉक्टर को कोरोना हुआ:72 घंटे में 8वां मरीज मिला, सबसे ज्यादा गुरुग्राम में; सॉफ्टवेयर डेवलपर, लेडी मैनेजर भी पॉजिटिव आ चुके

हरियाणा में कोरोना का 8वां मरीज मिला है। यह मरीज पेशे से डॉक्टर हैं और दिल्ली के अस्पताल में जॉब करते हैं। वह गुरुग्राम से दिल्ली डेली अपडाउन करते हैं। सेक्टर 38 में रहने वाले डॉक्टर के मुताबिक उन्हें कई दिन से बुखार हो रहा था। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर ने स्थिति देखते हुए खुद को 2 दिन से होम आइसोलेशन में रखा हुआ है। डॉक्टर की किसी दूसरे देश की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके साथ ही गुरुग्राम में 3 दिन के भीतर कोरोना का यह चौथा केस मिला है। नोडल अधिकारी डॉ. जेपी राजलीवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेहत विभाग ने मरीज के सैंपल को जांच के लिए भेजा था, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव मिला है। गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद 3 और यमुनानगर में एक मरीज मिल चुका है। इनमें निजी अस्पताल की लेडी मैनेजर और सॉफ्टवेयर डेवलपर भी शामिल है। ऐसे में सरकार भी अलर्ट हो गई है। सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग शुरू करा दी गई है। रोहतक PGI में बैड रिजर्व कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सिविल सर्जनों को कोरोना से निपटने के लिए दवाइयों, ऑक्सीजन आदि का पहले से इंतजाम करने को कहा है। पहले मिले 7 मरीजों में 4 महिलाएं
इससे पहले गुरुवार को गुरुग्राम में 31 साल की महिला और 62 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले। महिला हाल ही में मुंबई से लौटी थी। वहीं, बुजुर्ग को बुखार और खांसी हो रही थी। इसके बाद शुक्रवार को 45 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। फरीदाबाद में 28 साल का युवक कोरोना संक्रमित हुआ। वह निजी मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसे बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी थी। इसके चलते उसे डॉक्टरी जांच के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां कोरोना की जांच के लिए उसके सैंपल लिए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद शुक्रवार को यहां 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर और 35 साल की निजी अस्पताल की महिला मैनेजर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं यमुनानगर में 50 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। वह 10 दिन पहले मोहाली के एक समागम में शामिल हुई थी, जहां 17 मई को तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में 3-4 दिन तबीयत नहीं सुधरी तो उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमें वह पॉजिटिव मिली। महिला को अस्थमा भी है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…. हरियाणा में कोरोना का 8वां मरीज मिला है। यह मरीज पेशे से डॉक्टर हैं और दिल्ली के अस्पताल में जॉब करते हैं। वह गुरुग्राम से दिल्ली डेली अपडाउन करते हैं। सेक्टर 38 में रहने वाले डॉक्टर के मुताबिक उन्हें कई दिन से बुखार हो रहा था। इसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टर ने स्थिति देखते हुए खुद को 2 दिन से होम आइसोलेशन में रखा हुआ है। डॉक्टर की किसी दूसरे देश की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके साथ ही गुरुग्राम में 3 दिन के भीतर कोरोना का यह चौथा केस मिला है। नोडल अधिकारी डॉ. जेपी राजलीवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सेहत विभाग ने मरीज के सैंपल को जांच के लिए भेजा था, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव मिला है। गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद 3 और यमुनानगर में एक मरीज मिल चुका है। इनमें निजी अस्पताल की लेडी मैनेजर और सॉफ्टवेयर डेवलपर भी शामिल है। ऐसे में सरकार भी अलर्ट हो गई है। सभी सरकारी अस्पतालों में कोरोना के संदिग्ध मरीजों की टेस्टिंग शुरू करा दी गई है। रोहतक PGI में बैड रिजर्व कर दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सिविल सर्जनों को कोरोना से निपटने के लिए दवाइयों, ऑक्सीजन आदि का पहले से इंतजाम करने को कहा है। पहले मिले 7 मरीजों में 4 महिलाएं
इससे पहले गुरुवार को गुरुग्राम में 31 साल की महिला और 62 साल के बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले। महिला हाल ही में मुंबई से लौटी थी। वहीं, बुजुर्ग को बुखार और खांसी हो रही थी। इसके बाद शुक्रवार को 45 साल का व्यक्ति पॉजिटिव मिला। उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। फरीदाबाद में 28 साल का युवक कोरोना संक्रमित हुआ। वह निजी मॉल में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसे बुखार, खांसी, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी थी। इसके चलते उसे डॉक्टरी जांच के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था, जहां कोरोना की जांच के लिए उसके सैंपल लिए तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद शुक्रवार को यहां 25 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपर और 35 साल की निजी अस्पताल की महिला मैनेजर की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं यमुनानगर में 50 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। वह 10 दिन पहले मोहाली के एक समागम में शामिल हुई थी, जहां 17 मई को तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में 3-4 दिन तबीयत नहीं सुधरी तो उसका कोरोना टेस्ट कराया गया। इसमें वह पॉजिटिव मिली। महिला को अस्थमा भी है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं….   हरियाणा | दैनिक भास्कर