अंबाला के नारायणगढ़ में शनिवार सुबह करीब 8 बजे गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने लगभग 8 गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, गोयल स्वीट्स- रेस्टोरेंट के संचालक को पहले ही धमकी भरा फोन आ चुका था। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर आकर अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। घटना के समय रेस्टोरेंट में मौजूद लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच में जुटी है पुलिस नारायणगढ़ में हुए इस गोलीकांड के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मौके से गोली के खोल बरामद करने के बाद सीसीटीवी देखने शुरू कर दिए हैं। वहीं, पुलिस ने इस घटना के बाद अपने खुफिया नेटवर्क को भी एक्टिवेट कर दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गोली चलने का है ये छठां मामला नारायणगढ़ में यह पिछले तीन माह में गोली चलने का यह छठां मामला है। पुलिस ने इससे पहले नारायणगढ़ की सब्जी मंडी के पास गोली चलाने वाले चार आरोपियों को पकड़ा था। उसके बाद अब फिर यह गोलीकांड हो गया। अंबाला के नारायणगढ़ में शनिवार सुबह करीब 8 बजे गोयल स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने लगभग 8 गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, गोयल स्वीट्स- रेस्टोरेंट के संचालक को पहले ही धमकी भरा फोन आ चुका था। इसके बाद बदमाशों ने फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार दो से तीन बदमाशों ने रेस्टोरेंट के बाहर आकर अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए। घटना के समय रेस्टोरेंट में मौजूद लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मौके से गोलियों के खोखे बरामद किए हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच में जुटी है पुलिस नारायणगढ़ में हुए इस गोलीकांड के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मौके से गोली के खोल बरामद करने के बाद सीसीटीवी देखने शुरू कर दिए हैं। वहीं, पुलिस ने इस घटना के बाद अपने खुफिया नेटवर्क को भी एक्टिवेट कर दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गोली चलने का है ये छठां मामला नारायणगढ़ में यह पिछले तीन माह में गोली चलने का यह छठां मामला है। पुलिस ने इससे पहले नारायणगढ़ की सब्जी मंडी के पास गोली चलाने वाले चार आरोपियों को पकड़ा था। उसके बाद अब फिर यह गोलीकांड हो गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
