हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक युवक ने अपने दादा को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। उसने बीच-बचाव में आए चाचा पर भी कुल्हाड़ी से वार किया, लेकिन वे बच गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव चेलावास में शुक्रवार की रात यह वारदात हुई। मृतक के बेटे ने भतीजे सहित कई लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। इसमें जमीन पर लिए गए लोन की किस्त चुकाने को विवाद बताया गया है। आरोपियों में एक दिल्ली पुलिस का कर्मचारी भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 90 साल थी उम्र, छोटे बेटे के साथ रहते थे
मृतक की पहचान दयानंद निवासी गांव चेलावास के रूप में हुई। वे 90 साल के थे। उनके पांच बेटे है। सभी की शादी हो चुकी है। वर्तमान में वे अपने सबसे छोटे बेटे विनोद कुमार के साथ रहते थे। विनोद कुमार ने ही पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। बताया कि उसकी माता का कई साल पहले देहांत हो गया था। इसके बाद से ही पिता दयानंद उसके साथ रहते है। वहीं, उनकी देखभाल करता है। खाना खाकर लेटे, कुल्हाड़ी लेकर आया भतीजा
विनोद कुमार ने आगे बताया कि उसका सबसे बड़ा भाई सुरेंद्र है, जिसके दो बेटे है। बड़ा नरेंद्र और छोटा देवेंद्र। नरेंद्र कोई काम नहीं करता जबकि देवेंद्र दिल्ली पुलिस में है। बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे उसने पिता दयानंद को खाना खिलाकर कमरे में लेटा दिया था। इसके बाद वह भी खाना खाकर सोने चला गया था। इसी दौरान उसका भतीजा नरेंद्र वहां पहुंचा। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। वह बहुत गुस्से में था। कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर ही मौत
विनोद कुमार के मुताबिक नरेंद्र सीधा उस कमरे में पहुंच गया, जहां उसके पिता दयानंद चारपाई पर सो रहे थे। इसके बाद नरेंद्र ने बिना कुछ कहे उन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बगल से कमरे से वह पहुंचा तो नरेंद्र ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बच गया। इसके बाद नरेंद्र वहां से भाग गया। विनोद ने बताया कि अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिजन दहशत में आ गए। तुरंत घायल पिता को उप-नागरिक अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जमीन के विवाद में की वारदात, रिपोर्ट दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कनीना थाना प्रभारी के मुताबिक विनोद की तहरीर पर आरोपी नरेंद्र सहित उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरूआती जांच में मामला जमीन के विवाद का सामने आया है। जमीन पर बैंक से 2 लाख 68 हजार और 50 हजार रुपए का लोन बाकी था। इसी के विवाद में यह वारदात की गई है। फिलहाल, जांच की जा रही है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक युवक ने अपने दादा को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। उसने बीच-बचाव में आए चाचा पर भी कुल्हाड़ी से वार किया, लेकिन वे बच गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। गांव चेलावास में शुक्रवार की रात यह वारदात हुई। मृतक के बेटे ने भतीजे सहित कई लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। इसमें जमीन पर लिए गए लोन की किस्त चुकाने को विवाद बताया गया है। आरोपियों में एक दिल्ली पुलिस का कर्मचारी भी शामिल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 90 साल थी उम्र, छोटे बेटे के साथ रहते थे
मृतक की पहचान दयानंद निवासी गांव चेलावास के रूप में हुई। वे 90 साल के थे। उनके पांच बेटे है। सभी की शादी हो चुकी है। वर्तमान में वे अपने सबसे छोटे बेटे विनोद कुमार के साथ रहते थे। विनोद कुमार ने ही पुलिस को इस मामले में शिकायत दी है। बताया कि उसकी माता का कई साल पहले देहांत हो गया था। इसके बाद से ही पिता दयानंद उसके साथ रहते है। वहीं, उनकी देखभाल करता है। खाना खाकर लेटे, कुल्हाड़ी लेकर आया भतीजा
विनोद कुमार ने आगे बताया कि उसका सबसे बड़ा भाई सुरेंद्र है, जिसके दो बेटे है। बड़ा नरेंद्र और छोटा देवेंद्र। नरेंद्र कोई काम नहीं करता जबकि देवेंद्र दिल्ली पुलिस में है। बताया कि शुक्रवार की शाम सात बजे उसने पिता दयानंद को खाना खिलाकर कमरे में लेटा दिया था। इसके बाद वह भी खाना खाकर सोने चला गया था। इसी दौरान उसका भतीजा नरेंद्र वहां पहुंचा। उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। वह बहुत गुस्से में था। कुल्हाड़ी से किए ताबड़तोड़ वार, मौके पर ही मौत
विनोद कुमार के मुताबिक नरेंद्र सीधा उस कमरे में पहुंच गया, जहां उसके पिता दयानंद चारपाई पर सो रहे थे। इसके बाद नरेंद्र ने बिना कुछ कहे उन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। बगल से कमरे से वह पहुंचा तो नरेंद्र ने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बच गया। इसके बाद नरेंद्र वहां से भाग गया। विनोद ने बताया कि अचानक हुए इस घटनाक्रम से परिजन दहशत में आ गए। तुरंत घायल पिता को उप-नागरिक अस्पताल कनीना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जमीन के विवाद में की वारदात, रिपोर्ट दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कनीना थाना प्रभारी के मुताबिक विनोद की तहरीर पर आरोपी नरेंद्र सहित उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरूआती जांच में मामला जमीन के विवाद का सामने आया है। जमीन पर बैंक से 2 लाख 68 हजार और 50 हजार रुपए का लोन बाकी था। इसी के विवाद में यह वारदात की गई है। फिलहाल, जांच की जा रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
