हरियाणा में दूधिए ​​​​​​​की हत्या का लाइव VIDEO:बदमाशों ने बीच सड़क पर मारी गोलियां, 3 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा में दूधिए ​​​​​​​की हत्या का लाइव VIDEO:बदमाशों ने बीच सड़क पर मारी गोलियां, 3 आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों ने गुरुवार सुबह दूधिए की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 12 राउंड फायर किए। दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। मृतक की पहचान जोगेंद्र (50) निवासी शामड़ी गांव (सोनीपत) के रूप में हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी सड़क पर दूधवाले को गोली मारते नजर आ रहे हैं। लोग वहां खड़े होकर इस घटना को देख रहे हैं और कह रहे हैं अरे, वो दूधिए को गोली मार दी। गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 7 घंटे में गांव शामड़ी के स्टेडियम से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान लोकेश निवासी गांव थुराना (हिसार), कुलबीर निवासी गांव उमरा (हिसार) और आर्यन निवासी गांव शामडी (सोनीपत) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दूध देने जा रहा था, रास्ते में रोका जानकारी के अनुसार जोगेंद्र गुरुवार सुबह बाइक पर दूध देने जा रहा था। हमलावर गांव से ही उसके पीछे लग गए थे। अभी वह अपने गांव शामड़ी से करीब 8 किलोमीटर दूर पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर ढाबे के सामने पहुंचा ही था कि बाइक पर पीछा कर रहे बदमाशों ने उसे रोक लिया। पहले तो जोगेंद्र की बदमाशों के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद बदमाशों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जोगेंद्र ने गोलियों से बचने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन भाग नहीं सका। गोलियां लगने से वह रोड किनारे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसे पास जाकर गोली मारी और फिर बाइक पर फरार हो गए। इस बीच ढ़ाबे के सामने खड़े कुछ लोग वारदात को देखते रहे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप का प्रयास नहीं किया। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने सूचना दी। हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि इस दौरान जोगेंद्र के सांस चल रहे थे। उनको अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे सोनीपत एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि जिस हिसाब से राउंड मौके पर पड़े हैं, उससे लगता है कि यहां 8-10 गोलियां चलाई गई। बेटे पर हत्या का आरोप जानकारी के मुताबिक रविंद्र की 7 अक्टूबर, 2020 को हत्या की गई थी। जिसमें 8 अक्टूबर, 2020 को जयपाल के बेटे अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था। तब उसने कहासुनी में थप्पड़ मारने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही थी। रविंद्र को बहाने से घर से बुलाकर खेत में ले जाकर गोली मारी गई थी। देखें वारदात स्थल के PHOTOS… हरियाणा के सोनीपत में बदमाशों ने गुरुवार सुबह दूधिए की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 12 राउंड फायर किए। दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बची। मृतक की पहचान जोगेंद्र (50) निवासी शामड़ी गांव (सोनीपत) के रूप में हुई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आरोपी सड़क पर दूधवाले को गोली मारते नजर आ रहे हैं। लोग वहां खड़े होकर इस घटना को देख रहे हैं और कह रहे हैं अरे, वो दूधिए को गोली मार दी। गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने 7 घंटे में गांव शामड़ी के स्टेडियम से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान लोकेश निवासी गांव थुराना (हिसार), कुलबीर निवासी गांव उमरा (हिसार) और आर्यन निवासी गांव शामडी (सोनीपत) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दूध देने जा रहा था, रास्ते में रोका जानकारी के अनुसार जोगेंद्र गुरुवार सुबह बाइक पर दूध देने जा रहा था। हमलावर गांव से ही उसके पीछे लग गए थे। अभी वह अपने गांव शामड़ी से करीब 8 किलोमीटर दूर पानीपत-गोहाना नेशनल हाईवे पर ढाबे के सामने पहुंचा ही था कि बाइक पर पीछा कर रहे बदमाशों ने उसे रोक लिया। पहले तो जोगेंद्र की बदमाशों के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद बदमाशों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जोगेंद्र ने गोलियों से बचने के लिए भागने का प्रयास किया, लेकिन भाग नहीं सका। गोलियां लगने से वह रोड किनारे गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने उसे पास जाकर गोली मारी और फिर बाइक पर फरार हो गए। इस बीच ढ़ाबे के सामने खड़े कुछ लोग वारदात को देखते रहे, लेकिन किसी ने भी हस्तक्षेप का प्रयास नहीं किया। बदमाशों के जाने के बाद लोगों ने सूचना दी। हाईवे अथॉरिटी की टीम मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि इस दौरान जोगेंद्र के सांस चल रहे थे। उनको अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे सोनीपत एसीपी क्राइम राजपाल ने बताया कि जिस हिसाब से राउंड मौके पर पड़े हैं, उससे लगता है कि यहां 8-10 गोलियां चलाई गई। बेटे पर हत्या का आरोप जानकारी के मुताबिक रविंद्र की 7 अक्टूबर, 2020 को हत्या की गई थी। जिसमें 8 अक्टूबर, 2020 को जयपाल के बेटे अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था। तब उसने कहासुनी में थप्पड़ मारने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही थी। रविंद्र को बहाने से घर से बुलाकर खेत में ले जाकर गोली मारी गई थी। देखें वारदात स्थल के PHOTOS…   हरियाणा | दैनिक भास्कर