हरियाणा में आज (2 मार्च) को नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग होगी। 9 नगर निगम समेत 40 निकायों में सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। अंबाला और सोनीपत नगर निगम में सिर्फ मेयर पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। बाकी 7 नगर निगमों में मेयर के साथ वार्ड सदस्यों का भी चुनाव है। वहीं, पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को वोटिंग होगी। रिजल्ट 12 मार्च को आएगा। चुनाव में कुल 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिला और 184 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 393 संवेदनशील और 531 अति संवेदनशील केंद्र हैं। निकाय चुनाव से जुड़ी जरूरी जानकारियां पढ़ें :- मेयर पद के लिए 39 उम्मीदवार
हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 9 नगर निगमों में मेयर के पद के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। 5 नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए कुल 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन नगर निगमों में मेयर व वार्ड सदस्यों, नगर परिषदों में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों एवं नगर पालिकाओं में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हैं, वहां पर 2 EVM से मतदान करवाया जाएगा। जिनमें एक मेयर/प्रधान पद के लिए तथा दूसरी वार्ड सदस्य के लिए EVM लगाई जाएगी। जिन स्थानों पर केवल उपचुनाव है, वहां पर केवल एक EVM से ही मतदान करवाया जाएगा। किस नगर निगम में मेयर के लिए कौन आमने-सामने… हरियाणा में आज (2 मार्च) को नगर निकाय चुनाव को लेकर वोटिंग होगी। 9 नगर निगम समेत 40 निकायों में सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू होगी, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। अंबाला और सोनीपत नगर निगम में सिर्फ मेयर पद के लिए उपचुनाव हो रहा है। बाकी 7 नगर निगमों में मेयर के साथ वार्ड सदस्यों का भी चुनाव है। वहीं, पानीपत नगर निगम में 9 मार्च को वोटिंग होगी। रिजल्ट 12 मार्च को आएगा। चुनाव में कुल 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिला और 184 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 393 संवेदनशील और 531 अति संवेदनशील केंद्र हैं। निकाय चुनाव से जुड़ी जरूरी जानकारियां पढ़ें :- मेयर पद के लिए 39 उम्मीदवार
हरियाणा चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 9 नगर निगमों में मेयर के पद के लिए 39 उम्मीदवार मैदान में हैं। 5 नगर परिषदों के प्रधान पद के लिए कुल 27 उम्मीदवार मैदान में हैं। 23 नगरपालिकाओं में प्रधान पद के लिए 151 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिन नगर निगमों में मेयर व वार्ड सदस्यों, नगर परिषदों में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों एवं नगर पालिकाओं में प्रधान तथा वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हैं, वहां पर 2 EVM से मतदान करवाया जाएगा। जिनमें एक मेयर/प्रधान पद के लिए तथा दूसरी वार्ड सदस्य के लिए EVM लगाई जाएगी। जिन स्थानों पर केवल उपचुनाव है, वहां पर केवल एक EVM से ही मतदान करवाया जाएगा। किस नगर निगम में मेयर के लिए कौन आमने-सामने… हरियाणा | दैनिक भास्कर
