हरियाणा में पुलिस टीम को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा:महिलाओं ने ईंट-पत्थर बरसाए, युवकों ने थप्पड़-मुक्के मारे; 3 बदमाशों को छुड़ाया

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में रेड करने आई कैथल पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने किसी तरह 4 आरोपियों को पकड़ लिया। मगर, महिलाओं ने टीम पर पथराव करते हुए दौड़ा दिया और 3 आरोपी छुड़ा लिए। युवकों ने थप्पड़-मुक्के मारते हुए वर्दी भी फाड़ दी। कैथल पुलिस किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। टीम केवल एक ही आरोपी को काबू कर सकी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 6 महिलाओं समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें… चोरी के आरोपी को पकड़ने आई थी टीम
कुरुक्षेत्र के पिहोवा का रहने वाला बलविंद्र उर्फ बीरा कैथल जिले में वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहा है। बुधवार की शाम करीब 6 बजे कैथल जिले की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) की टीम ने मामले में शामिल आरोपी सुनील की निशानदेही पर बलविंद्र को पकड़ने के लिए पिहोवा के मोरथली गांव में संधू फार्म पर रेड की। पुलिस टीम को देख बलविंद्र खेतों की तरफ भाग गया। आरोपी के परिजनों ने कर दिया हमला
टीम में शामिल ASI अशोक के मुताबिक, पुलिसकर्मी बलविंद्र का पीछा कर ही रहे थे कि आरोपी के परिवार के लोग उनके पीछे आ गए और बलविंद्र को छुड़वाने की कोशिश करने लगे। आरोपी बलविंद्र ने खुद को छुड़ाने के लिए अपने परिजनों को पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला करने के लिए कहा। इस पर बलविंद्र के परिवार के सदस्यों ने टीम पर लाठी-डंडे और थप्पड़-मुक्कों से हमला किया। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। परिवार ने 3 आरोपी छुड़ाए, एक ही पकड़ा जा सका
इस हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और बड़ी मुश्किल से आरोपी बलविंद्र को दोबारा काबू किया। टीम ने हमला करने के 3 आरोपी रिंकू उर्फ बीरा, काकू, मोल्हू उर्फ बीरा को भी पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगी। मगर, आरोपी के परिवार के लोग एक बार फिर उग्र हो गए और दोबारा टीम पर हमला कर रिंकू, काकू, मोल्हू को छुड़ा लिया। पुलिस टीम वहां से केवल बलविंद्र को ही अपने साथ ले सकी। हमले में पुलिस टीम को आई कई चोटें
टीम में ASI अशोक व जसमेर, हेड कॉन्स्टेबल सुनील, होमगार्ड जितेंद्र और ड्राइवर सुभाष शामिल थे। सभी को चोटें आई हैं। आरोप है कि हमले में शामिल महिलाओं ने पुलिस पर दबाव डालने के लिए अपने कपड़े तक निकालने की कोशिश की। 6 महिलाओं समेत 9 नामजद
थाना सदर पिहोवा के SHO जगदीश चंद्र ने बताया कि 6 महिलाओं समेत 9 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज की है। इनमें अंजलि, काजल, पिंकी, सकीना, कमला, बबली, रिंकू, काकू और मोलू शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम रेड कर रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वाहन चोरी के मामले में रेड करने आई कैथल पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने किसी तरह 4 आरोपियों को पकड़ लिया। मगर, महिलाओं ने टीम पर पथराव करते हुए दौड़ा दिया और 3 आरोपी छुड़ा लिए। युवकों ने थप्पड़-मुक्के मारते हुए वर्दी भी फाड़ दी। कैथल पुलिस किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी। टीम केवल एक ही आरोपी को काबू कर सकी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 6 महिलाओं समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें… चोरी के आरोपी को पकड़ने आई थी टीम
कुरुक्षेत्र के पिहोवा का रहने वाला बलविंद्र उर्फ बीरा कैथल जिले में वाहन चोरी के मामले में फरार चल रहा है। बुधवार की शाम करीब 6 बजे कैथल जिले की एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) की टीम ने मामले में शामिल आरोपी सुनील की निशानदेही पर बलविंद्र को पकड़ने के लिए पिहोवा के मोरथली गांव में संधू फार्म पर रेड की। पुलिस टीम को देख बलविंद्र खेतों की तरफ भाग गया। आरोपी के परिजनों ने कर दिया हमला
टीम में शामिल ASI अशोक के मुताबिक, पुलिसकर्मी बलविंद्र का पीछा कर ही रहे थे कि आरोपी के परिवार के लोग उनके पीछे आ गए और बलविंद्र को छुड़वाने की कोशिश करने लगे। आरोपी बलविंद्र ने खुद को छुड़ाने के लिए अपने परिजनों को पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला करने के लिए कहा। इस पर बलविंद्र के परिवार के सदस्यों ने टीम पर लाठी-डंडे और थप्पड़-मुक्कों से हमला किया। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। परिवार ने 3 आरोपी छुड़ाए, एक ही पकड़ा जा सका
इस हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं और बड़ी मुश्किल से आरोपी बलविंद्र को दोबारा काबू किया। टीम ने हमला करने के 3 आरोपी रिंकू उर्फ बीरा, काकू, मोल्हू उर्फ बीरा को भी पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगी। मगर, आरोपी के परिवार के लोग एक बार फिर उग्र हो गए और दोबारा टीम पर हमला कर रिंकू, काकू, मोल्हू को छुड़ा लिया। पुलिस टीम वहां से केवल बलविंद्र को ही अपने साथ ले सकी। हमले में पुलिस टीम को आई कई चोटें
टीम में ASI अशोक व जसमेर, हेड कॉन्स्टेबल सुनील, होमगार्ड जितेंद्र और ड्राइवर सुभाष शामिल थे। सभी को चोटें आई हैं। आरोप है कि हमले में शामिल महिलाओं ने पुलिस पर दबाव डालने के लिए अपने कपड़े तक निकालने की कोशिश की। 6 महिलाओं समेत 9 नामजद
थाना सदर पिहोवा के SHO जगदीश चंद्र ने बताया कि 6 महिलाओं समेत 9 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज की है। इनमें अंजलि, काजल, पिंकी, सकीना, कमला, बबली, रिंकू, काकू और मोलू शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम रेड कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर