हरियाणा के नूंह में आज सुबह-सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। पुन्हाना में करीब 10 मिनट तक ओले गिरते रहे। हालांकि अभी यहां बारिश जारी है। इसके साथ कई जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। जबकि अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। 4-5 मई को भी हरियाणा में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 4 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत संभावना है। जबकि कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत व सोनीपत में 25-50 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश संभावित है। 5 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश का अनुमान है। जिसमें से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व जींद में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। कल बारिश आंधी और बारिश से हुआ नुकसान
प्रदेश के अधिकतर जिलों में शुक्रवार तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी से प्रदेशभर में 2592 पेड़, 2603 बिजली के खंभे गिरे और 111 ट्रांसफार्मर डैमेज हुए हैं। इससे 2 से 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जींद के ईंटल कलां, अकालगढ़ और हिसार के बरवाला में बिजली गिरने से एक-एक घर की दीवारों व छत में दरारें आ गईं। पंखे, टीवी, फ्रिज, इनवर्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। कार डूबी, गाड़ियों पर पेड़ गिरे
फरीदाबाद में अंडरपास में जलभराव के कारण कार डूब गई। ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकल आया। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 4 मंजिला बिल्डिंग की लोहे की शटरिंग 5 गाड़ियों पर गिर गई। गुरुग्राम के सेक्टर-56 में आंधी से पेड़ टूटकर गाड़ियों पर गिर गया। भिवानी में तेज बारिश से रास्ता ब्लॉक हो गया। रोहतक में अधिकांश कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। रेवाड़ी में तार टूटने से 28 गांवों व शहर की 6 कॉलोनियों में बत्ती गुल रही। करनाल में आंधी चलने से कई शेड गिर गए। वहीं मंडियों में खुले में पड़ा व बोरियों में भरा गेहूं भीग गया। फतेहाबाद में कुछ जगह हल्की ओलावृष्टि भी हुई थी। हरियाणा के नूंह में आज सुबह-सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। पुन्हाना में करीब 10 मिनट तक ओले गिरते रहे। हालांकि अभी यहां बारिश जारी है। इसके साथ कई जगह बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात व पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। जबकि अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है। 4-5 मई को भी हरियाणा में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 4 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश होगी। पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में 50-75 प्रतिशत संभावना है। जबकि कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत व सोनीपत में 25-50 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में 25 प्रतिशत तक बारिश संभावित है। 5 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश का अनुमान है। जिसमें से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व जींद में 25 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में 25-50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। कल बारिश आंधी और बारिश से हुआ नुकसान
प्रदेश के अधिकतर जिलों में शुक्रवार तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी से प्रदेशभर में 2592 पेड़, 2603 बिजली के खंभे गिरे और 111 ट्रांसफार्मर डैमेज हुए हैं। इससे 2 से 16 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जींद के ईंटल कलां, अकालगढ़ और हिसार के बरवाला में बिजली गिरने से एक-एक घर की दीवारों व छत में दरारें आ गईं। पंखे, टीवी, फ्रिज, इनवर्टर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। कार डूबी, गाड़ियों पर पेड़ गिरे
फरीदाबाद में अंडरपास में जलभराव के कारण कार डूब गई। ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकल आया। ग्रीन फील्ड कॉलोनी में 4 मंजिला बिल्डिंग की लोहे की शटरिंग 5 गाड़ियों पर गिर गई। गुरुग्राम के सेक्टर-56 में आंधी से पेड़ टूटकर गाड़ियों पर गिर गया। भिवानी में तेज बारिश से रास्ता ब्लॉक हो गया। रोहतक में अधिकांश कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। रेवाड़ी में तार टूटने से 28 गांवों व शहर की 6 कॉलोनियों में बत्ती गुल रही। करनाल में आंधी चलने से कई शेड गिर गए। वहीं मंडियों में खुले में पड़ा व बोरियों में भरा गेहूं भीग गया। फतेहाबाद में कुछ जगह हल्की ओलावृष्टि भी हुई थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
