हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। 20 मार्च को हरियाणा का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा। जहां का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, अब मौसम साफ रहने के चलते गर्मी भी दस्तक दे रहे है। खासकर दिन के समय जब धूप खिलती है तो तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। वहीं आगामी सप्ताहभर की बात करें तो 2-3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हरियाणा में 20 मार्च को अधिकतम तापमान
स्थान तापमान
चंडीगढ़ — 31.1 डिग्री
अंबाला — 31.2 डिग्री
हिसार — 32.8 डिग्री
करनाल — 30.2 डिग्री
नारनौल — 32.2 डिग्री
रोहतक — 30.6 डिग्री
भिवानी — 32.3 डिग्री
सिरसा — 32.6 डिग्री
फरीदाबाद — 34.8 डिग्री
फतेहाबाद — 30 डिग्री
गुरुग्राम — 31.9 डिग्री
कुरुक्षेत्र — 30.7 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 33 डिग्री
पंचकूला — 31.2 डिग्री रात्रि तापमान में होगी बढ़ोतरी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में मौसम आमतौर पर 21 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। हवाएं उत्तरपूर्वी होने से 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाने का अनुमान है। जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी। 20 मार्च को हरियाणा का सबसे गर्म जिला फरीदाबाद रहा। जहां का तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, अब मौसम साफ रहने के चलते गर्मी भी दस्तक दे रहे है। खासकर दिन के समय जब धूप खिलती है तो तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है। वहीं आगामी सप्ताहभर की बात करें तो 2-3 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हरियाणा में 20 मार्च को अधिकतम तापमान
स्थान तापमान
चंडीगढ़ — 31.1 डिग्री
अंबाला — 31.2 डिग्री
हिसार — 32.8 डिग्री
करनाल — 30.2 डिग्री
नारनौल — 32.2 डिग्री
रोहतक — 30.6 डिग्री
भिवानी — 32.3 डिग्री
सिरसा — 32.6 डिग्री
फरीदाबाद — 34.8 डिग्री
फतेहाबाद — 30 डिग्री
गुरुग्राम — 31.9 डिग्री
कुरुक्षेत्र — 30.7 डिग्री
महेंद्रगढ़ — 33 डिग्री
पंचकूला — 31.2 डिग्री रात्रि तापमान में होगी बढ़ोतरी
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में मौसम आमतौर पर 21 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। हवाएं उत्तरपूर्वी होने से 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाने का अनुमान है। जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
