हरियाणा में लोगों को डराने के लिए फायरिंग:सरपंच ने बट मारकर युवक का सिर फोड़ा, लोग पकड़ने लगे तो धक्का मारकर भागा

हरियाणा में लोगों को डराने के लिए फायरिंग:सरपंच ने बट मारकर युवक का सिर फोड़ा, लोग पकड़ने लगे तो धक्का मारकर भागा

हरियाणा के झज्जर में ट्रांसफॉर्मर लगाने के विवाद में सरपंच ने लोगों को डराने के लिए हवाई फायर किया। साथ ही पिस्तौल का बट मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। युवक पर हमला करने से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 2 युवक सरपंच को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सरपंच हाथ में पिस्तौल पकड़े हुए है। युवकों को धक्का देने के बाद सरपंच वहां से भाग गया। घायल युवक को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने सरपंच के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर के बाहर ट्रांसफॉर्मर लगवाने पर विवाद
आसंडा गांव के सत्यवान ने बताया कि उनका गांव की फिरनी पर मकान है। पिछले दिनों फिरनी से प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे हटाए गए थे। अवैध कब्जे हटाने के बाद फिरनी पर लगा ट्रांसफॉर्मर गली के बीचोंबीच आ गया। गांव के सरपंच संदीप शनिवार सुबह बिजली निगम की टीम को लेकर उसके मकान के बाहर ट्रांसफॉर्मर लगवा रहे थे। विरोध करने पर सरपंच ने हमला किया
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सरपंच तैश में आ गया और पिस्तौल निकालकर उसका बट सिर में मारा। इसमें वह घायल हो गया। पिस्तौल का बट मारने के बाद सरपंच संदीप ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया। इसके बाद सरपंच मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया
आधे घंटे में सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने सरपंच पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद सत्यवान को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। सत्यवान की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। ================ ये खबर भी पढ़ें :- फरीदाबाद में बारात घर को लेकर 2 पक्षों में पथराव, सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर हुआ विवाद फरीदाबाद में शनिवार सुबह बारातघर निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के दो पक्षों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर हरियाणा के झज्जर में ट्रांसफॉर्मर लगाने के विवाद में सरपंच ने लोगों को डराने के लिए हवाई फायर किया। साथ ही पिस्तौल का बट मारकर युवक का सिर फोड़ दिया। युवक पर हमला करने से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 2 युवक सरपंच को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सरपंच हाथ में पिस्तौल पकड़े हुए है। युवकों को धक्का देने के बाद सरपंच वहां से भाग गया। घायल युवक को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने सरपंच के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर के बाहर ट्रांसफॉर्मर लगवाने पर विवाद
आसंडा गांव के सत्यवान ने बताया कि उनका गांव की फिरनी पर मकान है। पिछले दिनों फिरनी से प्रशासन की ओर से अवैध कब्जे हटाए गए थे। अवैध कब्जे हटाने के बाद फिरनी पर लगा ट्रांसफॉर्मर गली के बीचोंबीच आ गया। गांव के सरपंच संदीप शनिवार सुबह बिजली निगम की टीम को लेकर उसके मकान के बाहर ट्रांसफॉर्मर लगवा रहे थे। विरोध करने पर सरपंच ने हमला किया
जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सरपंच तैश में आ गया और पिस्तौल निकालकर उसका बट सिर में मारा। इसमें वह घायल हो गया। पिस्तौल का बट मारने के बाद सरपंच संदीप ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किया। इसके बाद सरपंच मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया
आधे घंटे में सड़क पर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने सरपंच पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया। इसके बाद सत्यवान को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। सत्यवान की तरफ से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। ================ ये खबर भी पढ़ें :- फरीदाबाद में बारात घर को लेकर 2 पक्षों में पथराव, सरकारी जमीन पर निर्माण को लेकर हुआ विवाद फरीदाबाद में शनिवार सुबह बारातघर निर्माण को लेकर मुस्लिम समाज के दो पक्षों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें एक युवक घायल हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर   हरियाणा | दैनिक भास्कर