हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यतेंद्र यादव को हटाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सीनियर नेताओं को लेटर लिखा है। लेटर में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को गलत बताते हुए उन्हें दागी, भ्रष्ट और विवादित व्यक्ति बताया गया। हालांकि, लेटर पर किसी कार्यकर्ता या नेता का नाम नहीं है। आखिरी में समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से लेटर लिखे जाने की बात लिखी है। आरोप है कि उनकी पत्नी चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड की मुख्य आरोपी हैं। वह अपने पिता के साथ सरकारी दफ्तरों में अवैध वसूली का काम करते हैं। उनके पिता को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम 2 बार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार भी कर चुकी है। यूपी में भी उन पर जमीनों पर कब्जा करने के आरोप हैं। वहीं खुद पर लगे आरोपों पर यतेंद्र राव ने कहा- यह सोची समझी साजिश है। सबकुछ मुझे बदनाम करने के लिए हो रहा है। मैं जिला अध्यक्ष बन गया तो कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा। मैं उन लोगों को जानता हूं, जो ये सब करवा रहे हैं। वे खुद नौकरी लगाने की दलाली खाते हैं। इन लोगों के खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा। BJP के सीनियर लीडर्स को भेजे गए लेटर की 3 अहम बातें… यतेंद्र राव बोले- पिता को DSP ने फंसाया था
यतेंद्र राव ने कहा- डीपी यादव एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं तथा वे कोर्ट से बाइज्जत बरी हुए थे। मेरे पिता को कांग्रेस सरकार के समय झूठे आरोप लगाकर एक DSP फूल सिंह ने फंसाया था। पिता हाईकोर्ट तक से बरी हो चुके हैं। जिस DSP ने पिता को फंसाया था, हमने उस पर केस किया हुआ है। अभी वह मामला विचाराधीन है। मानहानि का भी केस किया हुआ है। उत्तर प्रदेश में जिस जमीन की बात है, वह हमारी खरीदी हुई है। इसमें भी कई झूठे आरोप लगे थे। CM नायब सैनी समेत 9 नेताओं को भेजा लेटर… हरियाणा के महेंद्रगढ़ में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष यतेंद्र यादव को हटाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सीनियर नेताओं को लेटर लिखा है। लेटर में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को गलत बताते हुए उन्हें दागी, भ्रष्ट और विवादित व्यक्ति बताया गया। हालांकि, लेटर पर किसी कार्यकर्ता या नेता का नाम नहीं है। आखिरी में समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से लेटर लिखे जाने की बात लिखी है। आरोप है कि उनकी पत्नी चर्चित नीतीश कटारा हत्याकांड की मुख्य आरोपी हैं। वह अपने पिता के साथ सरकारी दफ्तरों में अवैध वसूली का काम करते हैं। उनके पिता को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम 2 बार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार भी कर चुकी है। यूपी में भी उन पर जमीनों पर कब्जा करने के आरोप हैं। वहीं खुद पर लगे आरोपों पर यतेंद्र राव ने कहा- यह सोची समझी साजिश है। सबकुछ मुझे बदनाम करने के लिए हो रहा है। मैं जिला अध्यक्ष बन गया तो कुछ लोगों को हजम नहीं हो रहा। मैं उन लोगों को जानता हूं, जो ये सब करवा रहे हैं। वे खुद नौकरी लगाने की दलाली खाते हैं। इन लोगों के खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा। BJP के सीनियर लीडर्स को भेजे गए लेटर की 3 अहम बातें… यतेंद्र राव बोले- पिता को DSP ने फंसाया था
यतेंद्र राव ने कहा- डीपी यादव एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं तथा वे कोर्ट से बाइज्जत बरी हुए थे। मेरे पिता को कांग्रेस सरकार के समय झूठे आरोप लगाकर एक DSP फूल सिंह ने फंसाया था। पिता हाईकोर्ट तक से बरी हो चुके हैं। जिस DSP ने पिता को फंसाया था, हमने उस पर केस किया हुआ है। अभी वह मामला विचाराधीन है। मानहानि का भी केस किया हुआ है। उत्तर प्रदेश में जिस जमीन की बात है, वह हमारी खरीदी हुई है। इसमें भी कई झूठे आरोप लगे थे। CM नायब सैनी समेत 9 नेताओं को भेजा लेटर… हरियाणा | दैनिक भास्कर
